पंडोगा में हादसा, युवक गंभीर

ऊना/पंजावर। क्षेत्र के पंडोगा में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिला के देहलां का निवासी युवक गंभीर घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाए जाने के बाद तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दीपक पुत्र ओम प्रकाश निवासी देहलां रविवार रात किसी कार्य के चलते पंडोगा में कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद डाला। हादसे के काफी देर बाद तक दीपक घायलावस्था में सड़क के किनारे पड़ा रहा। राह से गुजर रहे कुछ…

Read More

सलीम के गीतों पर थिरका यंगिस्तान

ऊना। राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव की तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम के नाम रही। उन्होंने दर्शकाें को अपने गीतों पर जमकर नचाया। सलीम के गीतों पर ऊना का यंगिस्तान जमकर झूमा। वहीं स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी खूब समां बांधा। इससे पूर्व सोमवार रात अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सिमी अग्निहोत्री भी मौजूद रहीं। प्रदेश का नंबर वन…

Read More

डंगोह में युवक को किया लहूलुहान

दौलतपुर चौक (ऊना)। गांव डंगोह में रविवार शाम दो युवकाे ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर डाला। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। वारदात के बाद घायल युवक को दौलतपुर चौक स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी हालत अधिक नाजुक होने के चलते उसे तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार रोहित कुमार पुत्र पवन वासी डंगोह ने रविवार देर…

Read More

चार दिन बाद भी डोडरा क्वार मार्ग बहाल नहीं

रोहड़ू। हिमपात के चार दिन बीतने के बाद भी डोडरा क्वार सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। चांशल घांटी पर परिवहन निगम की एक बस सहित करीब एक दर्जन वाहन फंसे हैं। क्षेत्र के लोग वाया उत्तराखंड के फदल होकर सफर कर रहे हैं। हिमपात के कारण सात नवंबर की शाम से चांशल घाटी पर रोहड़ू से क्वार जाने वाली परिवहन निगम की बस फंसी हुई है। मार्ग पर करीब डेढ फुट बर्फ जमने से दर्जन भर लोगों के निजी वाहन और टैक्सियां फंसी हुई हैं। मौसम…

Read More

एचआरटीसी ने दिए पांच माह पुराने निर्देश

शिमला। एचआरटीसी के अधिकृत ढाबों में यात्रियों से हो रही लूट खसोट रोकने के लिए पांच माह पूर्व जारी किए गए निर्देशों पर तो अमल हुआ नहीं, निगम प्रबंधन ने खानापूर्ति के लिए एक बार फिर थोड़ा बदलाव कर नए निर्देश जारी कर दिए हैं। पांच माह पूर्व मई माह में ‘अमर उजाला’ ने निगम से अधिकृत ढाबों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर खबरें प्रकाशित की थीं, जिसके बाद निगम प्रबंधन ने कंडक्टरों को ढाबों की रेट लिस्ट उपलब्ध करवाने, ढाबों के बाहर मोटे अक्षरों में रेट लिस्ट लगाने और…

Read More

लोकतंत्र में ताकत होती है : अनुराग

सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में ताकत होती है। इमरजेंसी का बदला लेने के लिए इंदिरा गांधी कुछ नहीं कर पाईं तो तानाशाही रवैया अपना रहे वीरभद्र सिंह क्या चीज हैं? सुजानपुर में पत्रकार वार्ता में भाजपा सांसद अनुराग ने कांग्रेस सरकार की ओर से क्रिकेट स्टेडियमों पर कब्जा करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह क्रिकेट की बीस गज पिच भी तैयार नहीं करवा सके हैं। यही स्थिति प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह की है। अनुराग ने उस…

Read More

अब दुकानों से गायब हुए ग्रीटिंग कार्ड

सुजानपुर (हमीरपुर)। त्योहार हो या फिर अन्य समारोह अब बधाई देने का स्टाइल बदल गया है। पहले ग्रीटिंग खरीद कर उसमें बधाई संदेश भेजा जाता था। इसकी जगह मोबाइल एसएमएस, फेसबुक और वट्सएप ने ली है। अब दुकानों से ग्रीटिंग कार्ड्स गायब होने लगे है। इस कारण गिफ्ट सेंटरों में मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। त्योहारी सीजन के चलते शहर की दुकानों में ग्रीटिंग कार्ड्स एक माह पहले सजना शुरू हो जाते थे। युवा ग्रीटिंग कार्ड भेंटकर एक दूसरे को बधाई संदेश देते थे। इनमें अलार्म और अलग-अलग…

Read More

विजिलेंस टीम ने सुजानपुर में दी दबिश

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर में बहुचर्चित टियाले के निर्माण का मसला विजिलेंस तक पहुंच गया है। विजिलेंस ने शिकायत मिलने के पश्चात मामले की जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस ने नगर पंचायत कार्यालय में भी दस्तक दी तथा निर्माण कार्य से संबंधित रिकार्ड मांगा। लेकिन, टीम को संबंधित रिकार्ड उपलब्ध नहीं हो सका है। नपं प्रशासन ने दो दिन में रिकार्ड उपलब्ध करवाने की बात कही है। चर्चित टियाले के निर्माण में 98 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। जबकि, शिकायत के अनुसार निर्माण में काफी…

Read More

पिच तक नहीं बनवा सकी सरकार : भाजपा

हमीरपुर। भाजपा सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ की बैठक जिला कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिलोक चंद रांगड़ा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय वीर कमल में हुई। इस दौरान प्रदेश संयोजक तुलसी राम डोगरा एवं प्रदेश सह संयोजक कै. प्रीतम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। तुलसी राम डोगरा ने कहा कि कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 10 नवंबर को सर्वहित सुधार सभा हमीरपुर में होगी। इसमें विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल,…

Read More

राशन देने के बाद लोगों को दो कैश मेमो

नाहन (सिरमौर)। विभाग के अंतर्गत आने वाले कुछ डिपो होल्डर लोगों को राशन देने के बाद कैश मेमो नहीं दे रहे। साथ ही कुछ राशन डिपो मालिक गोदाम से राशन एक मुश्त उठाने की बजाय किश्तों में उठा रहे हैं। विभाग ने लोगों को गुमराह कर रहे डिपो संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मन बनाया है। उपभोक्ता अजय शर्मा, राकेश वर्मा, रमेश चंद, मोहन लाल, उजागर सिंह, दिलीप तोमर आदि ने बताया कि कुछ डिपो मालिक राशन देने के बाद लोगों को कैश मेमो देने में हेकड़ी झाड़…

Read More