ऊना। लिंग जांच एवं कन्या भ्रूण हत्या अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अभिषेक जैन कहा कि जिले में अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाए। कोई व्यक्ति किसी निजी क्लिनक में गैर-कानूनी गतिविधियों एवं प्रतिबंधित दवाईयां बेचते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर निजी क्लिनिकों का औचक निरीक्षण करें तथा अल्ट्रासाउंड मशीनों की गहन जांच, रिकॉर्ड की पड़ताल तथा मशीन को ओपरेट करने वाले डॉक्टर…
Read MoreCategory: Himachal News
युवती के मर्डर केस में नया मोड़
ऊना। मुख्यालय ऊ ना की एक युवती के मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस लापता युवती को ढूंढ लिया है। युवती दिल्ली में मिली और उसने हरोली के सलोह इलाके के एक युवक के साथ शादी रचाई है। कोर्ट मैरिज के बाद यह जोड़ा सीधा दिल्ली चला गया। युवक के रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। युवती के पिता बलराम कुमार ने न्यायालय के माध्यम से सदर थाने में 19 नवंबर को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप जड़ा था कि हरोली के सलोह क्षेत्र का युवक…
Read Moreसड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल
अंब/ऊना। उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में एक बेकाबू कार सीधे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। कार सवार बलग्रां जिला कांगड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक अन्य हादसे में दियाड़ा में एक स्कूटर सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटर…
Read Moreदो सप्ताह में जमीन पर आ गया आलू
ऊना। जिला ऊना में आलू की फसल तैयार है। इन दिनों पटाई का काम जोरों पर है। आलू के सौदे के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के आढ़तियों ने ऊना में डेरा डाल लिया है। कई आढ़ती तो किसानों के खेतों में जाकर ही फसल का सौदा कर रहे हैं। हरोली विधानसभा क्षेत्र जिले का सर्वाधिक आलू उत्पादक क्षेत्र है। पिछले साल फसल के निकलते ही 1400 रुपए प्रति 50 किलो का भाव था। अक्तबूर माह के अंत तथा नवंबर माह के शुरुआती दौर में 1500 से 1600…
Read Moreउद्योग विभाग सब्सिडी पर देगा लोन
ऊना। उद्योग विभाग पात्र लोगों को सर्विस सेक्टर और उत्पादन सेक्टर में 10 से 25 लाख रुपये तक का लोन देगा। यह लोन व्यक्तिगत तौर पर फर्म व स्वयं सहायता समूह आदि ले सक ते हैं। विभाग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पात्र लोगों को काम शुरू करने के लिए लोन देगा। इस लोन से वे ब्यूटी पार्लर, स्कूटर बाइक रिपेयर सेंटर व कंप्यूटर सेंटर आदि चला सकते हैं। अंब गगरेट के प्रसार अधिकारी उद्योग केएल वर्मा ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए स्वीकृत राशि पर 25 प्रतिशत…
Read Moreरेप मामले में पुलिस की दबिश
ऊना। हमीरपुर के बड़सर की युवती को बंधक बनाकर दुराचार की वारदात में आरोपी वार्ड नंबर चार निवासी राजीव सैणी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी के घर में पुलिस की एक टीम ने सोमवार तड़के छापा मारा, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस ने लोकेशन पर लगा दिया है, जिससे उसको ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिलेगी। दुराचार के आरोपी राजीव सैणी पर युवती को होटल में बंधक बनाने, पिछले दो साल से दुराचार करने, जान…
Read Moreबिजली बोर्ड का शिलाई उपमंडल राम भरोसे
शिलाई (सिरमौर)। बिजली बोर्ड का शिलाई उपमंडल राम भरोसे चल रहा है। यहां न तो एसडीओ है और न ही जेई। चार जेई एवं एक एसडीओ का पद खाली है। इस कारण 40 पंचायतों के लोगों को अपने काम करवाने 60 किलोमीटर दूर सतौन जाना पड़ रहा है। इतना बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद भी यह पूरा उप मंडल खाली पड़ा है। शिलाई पंचायत के प्रधान रमेश नेगी, ग्वाली के प्रधान बलदेव सिंह चौहान सहित नरेश कुमार, सुंदर सिंह, गुमान सिंह व जगत सिंह आदि का कहना है कि पांवटा…
Read Moreप्रवासी परिंदों की चहचहाहट से रेणुका घाटी गुलजार
ददाहू (सिरमौर)। मौसम में आए परिवर्तन के साथ ही रेणुका घाटी प्रवासी परिंदों की चहचहाहट से गुलजार हो रही है। इन दिनों 116 के करीब प्रवासी परिंदे रेणुका पहुंचकर अपना आशियाना तलाश रहे हैं। हालांकि इस वर्ष प्रवासी परिंदों का आगमन तीन सप्ताह पूर्व ही शुरू हो चुका है। पहले यह पक्षी दिसंबर माह के पहले सप्ताह के दौरान ही रेणुका में दस्तक दिया करते थे। लेकिन इस वर्ष यह मेहमान पक्षी नवंबर माह के दूसरे व तीसरे सप्ताह के दौरान रेणुका पहुंचकर चहलकदमी कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों से…
Read Moreपेंशनर कल्याण संघ ने टाला दो घंटे का धरना
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर कल्याण संघ ने दो घंटे का अपना धरना टालते हुए अब अपने मदों को 7 दिसंबर को मंडी के सुंदरनगर में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक के लिए रखा है। नालागढ़ में रविवार को पेंशनर कल्याण संघ की बैठक केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन का भुगतान में विलंब एवं हर माह की 2 और 3 तारीख को उन्हें पेंशन मिलने, एचआरटीसी के पेंशनरों को जनवरी 2010 से एडीए देने, संघ की जिला स्तर पर उपायुक्त के बैठक न बुलाने का…
Read Moreजातिगत आरक्षण समाज के लिए कैंसर
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सामान्य वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ की बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग प्रमुखता के उठी। निरंतर बढ़ते जा रहे आरक्षण के दायरे को लेकर भी चिंता जताई गई। सामान्य वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर के एनजीओ भवन में प्रदेशाध्यक्ष भगत राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। महासंघ के मुख्य संरक्षक राकेश भारद्वाज ने कहा कि जातिगत आरक्षण समाज के लिए कैंसर है। अब निजी क्षेत्र को भी संक्रमित करने की तैयारी में है। जातिगत आरक्षण का लाभ पीढ़ी दर पीढ़ी…
Read More