सीएम को सम्मानित करेगी ब्राह्मण परिषद

कांगड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा से प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद चहक उठी है। सोमवार को परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोर्ड का गठन किए जाने पर सीएम का आभार जताया गया। उन्होंने कहा कि परिषद पिछले 20 वर्षों से इस मांग को विभिन्न सरकारों के समक्ष उठा चुकी है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा व ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न के अथक प्रयासों से वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है।…

Read More

सूने पड़े कुल्लू-मनाली के होटल

पतलीकूहल। सर्दियों के चलते कुल्लू-मनाली का टूरिस्ट सीजन भी ठंडा चल रहा है। सैलानियोेें की गैर मौजूदगी से कुल्लू-मनाली के होटल भी सूने हो गए हैं। रेस्टोरेंट में भी पर्यटक कम और स्टाफ के लोग ज्यादा नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि हमेशा देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार रहने वाला मनु की नगरी मनाली का मॉल भी चहल-पहल के बिना बेरौनक हो गया है। यहां गिनती के सैलानी नजर आ रहे हैं। मनाली में तैनात हिमाचल पर्यटन निगम के जनरल मैनेजर एनके बाली का कहना है कि मनाली में…

Read More

मलाणा, गिरिपार को एसटी दर्जा दिलाएंगे

केलांग/कुल्लू। हिमाचल के दो अति पिछड़े इलाकों को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग ने कसरत शुरू कर दी है। प्रदेश के मलाणा और गिरिपार क्षेत्र को अनुसूचित जनजातीय कोटे में लाने के लिए पहल शुरू कर दी है। आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में इसका खुलासा किया है। रवि ठाकुर के मुताबिक कुल्लू के मलाणा और सिरमौर के गिरिपार क्षेत्रों का आयोग जल्द ही आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक सर्वेक्षण…

Read More

जिप कुल्लू की बैठक में उठे कई मसले

कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक सोमवार को परिषद हॉल में हरि चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जिप सदस्यों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों के अलावा कई अन्य अहम मसलों पर भी चर्चा की गई। बैठक में आय-व्यय से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस अवसर पर गांव पीज, छमाहण, बड़ोगी, भ्रैण, शांगचण, चतराणी और हाल ही में सड़क से जुडे़ कई अन्य क्षेत्रों के लिए नियमित बस सेवाएं आरंभ करने पर जोर दिया गया। जिप सदस्यों ने कोलीबेहड़-बाराहर, दड़का-भूमतीर, कनौन-तांदी,…

Read More

विधायक रवि ठाकुर से मिले लाहौलवासी

पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर कुल्लू लौटे लाहौल के विधायक रवि ठाकुर का लाहौल के लोगों ने पतलीकूहल के समीप शुभम कैफे में देवदत्त मदहोश की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। लाहौल की संस्कृति के अनुरूप उन्हें बाकायदा सफेद रंग का रेशमी खतक और फूलों वाली टोपी पहनाई गई। इस बीच देवदत्त मदहोश सहित सभी लोगों ने रवि ठाकुर से लाहौल की पश्चिम की ओर बहने वाली नदी चंद्रा और भागा के संगम पर तांदी में एक सुंदर घाट बनाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा…

Read More

फर्जी किसान बनकर लिया 90 लाख का लोन

कुल्लू। भुंतर में यूनियन बैंक की शाखा से फर्जी कागजात देकर 90 लाख का लोन लेने का धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कागजात की जांच के बाद बैंक प्रबंधक ने आठ लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बैक प्रंबधक की शिकायत भादंसं ही धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र के यूनियन बैंक में तैनात मैनेजर डा. एनएस पुरोहित ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि भुंतर क्षेत्र…

Read More

कुल्लू के चार युवाओं ने पास की पीओ परीक्षा

कुल्लू। आरआरबी की ओर से ली जाने वाली बैंक पीओ की परीक्षा में कुल्लू जिला के चार युवाओं ने भी दमखम दिखाया है। कुल्लू जिला के चार युवाओं ने आरआरबी की बैंक पीओ की परीक्षा उत्तीर्ण कर बैंकिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया है। कुल्लू की शमशी निवासी मीनाक्षी, कुल्लू शहर के ढालपुर के अक्ष सरोच, भुंतर के शाढ़ाबाई के अमन शर्मा और ढालपुर की वंदना ठाकुर ने बैंकिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया है। इन सब ने बैंक पीओ की परीक्षा पास कर रोजगार हासिल किया है। कैरियर…

Read More

व्यापार मंडल के गठन को व्यापारियों ने की आवाज बुलंद

रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल रामपुर के नए सिरे से गठन के लिए व्यापारियों ने मोरचा खोल दिया है। अब व्यापारी चाहते हैं कि नए सिरे से व्यापार मंडल का गठन किया जाए क्योंकि व्यापार मंडल पर पिछले 12 सालों से एक ही व्यक्ति का राज चल रहा है। वर्तमान व्यापार मंडल के पास लगभग 60 व्यापारी पंजीकृत है। जबकि इस समय रामपुर बाजार में व्यापारियों की संख्या 400 के आसपास पहुंच चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में प्रधान व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने में असफल है।…

Read More

रसोई गैस बुकिंग न होने पर भड़के लोग मंगलवार, 26 नवंबर 2013

रोहड़ू । रसोई गैस की बुकिंग न मिलने पर उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर नारेबाजी की। भड़के लोगोें को शांत करने के लिए खाद्य आपूर्ति निगम को पुलिस बुलानी पड़ी है। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद लोग शांत हुए। रोहड़ू में रसोई गैस की बुकिंग केवल सोमवार को रखी गई है। इस दिन भी एजेंसी में उपलब्ध गैस कोटे के अनुसार बुकिंग ली जाती है। सोमवार को गैस भरवाने की बुकिंग के लिए सुबह से सैकड़ाें लोग लाइन में कई घंटे तक खड़े रहे। बीच में गैस की…

Read More

हमलावरों की जमानत अरजी खारिज

ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सदाशिव मंदिर ध्यूंसर महादेव के प्रधान प्रवीण कुमार पर जानलेवा हमले के आठ आरोपियों की अग्रिम जमानत अरजी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश देव दर्शन सूद ने खारिज कर दी है। इस अरजी पर सोमवार को शिमला में सुनवाई हुई। बंगाणा थाना के एसएचओ रामदास कौशल के नेतृत्व में एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिमला गई है। एसएचओ रामदास कौशल ने सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत अरजी खारिज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी आरोपी हाईकोर्ट नहीं आए थे।…

Read More