रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल के नए सिरे से गठन को लेकर व्यापारी और व्यापार मंडल आमने-सामने आ गए है। व्यापार मंडल का कहना है कि जिन व्यापारियों ने नए व्यापार मंडल के गठन की मांग की है वे व्यापार मंडल के सदस्य ही नहीं हैं। जबकि दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि पंजीकरण के लिए कोई किसी के घर नहीं जाएगा, इसके लिए बैठक या आम सभा का आयोजन करना होता है। व्यापार मंडल ऐसा नहीं कर पाया है। व्यापार मंडल के प्रधान हरीश गुप्ता, उप प्रधान नवनीत अग्रवाल,…
Read MoreCategory: Himachal News
कहां फेंका जा रहा बायो वेस्ट, नहीं जानकारी
रामपुर बुशहर। क्षेत्र चल रहे निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाला बायोवेस्ट कहां फेंका जा रहा है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। यहां चल रहे किसी भी अस्पताल के पास अपना बायोवेस्ट प्लांट नहीं है, लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रामपुर में तैनात प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी तक नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि बायोवेस्ट प्लांट की डील शिमला कार्यालय से होती है। अब सवाल उठाता है कि अगर अधिकारी शिमला से डील करेंगे तो यहां…
Read More‘अंग्रेजां निमुंए साई निचोड़ेया मुल्ख’
हमीरपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से संस्कृति सदन सलासी में आयोजित बहुभाषी कवि सम्मेलन में समाज के बदलते रंगों पर कवियों ने अपने अपने अंदाज में जमकर तंज कसकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए जिला भाषा अधिकारी कर्नल नेगी ने कहा कि कविताएं समाज की संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा लोगों को सही दिशा प्रदान करने में कविताओं की अहम भूमिका है। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अजीत दीवान ने कहा कि…
Read Moreबगवाड़ा में मकान जलकर राख
अवाहदेवी (हमीरपुर)। क्षेत्र के बगवाड़ा में एक घर जलकर राख हो गया। घर में दो परिवार किराये पर रहते थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से दोनों परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। यहां तक कि बच्चों के बैग और किताबें भी आग की भेंट चढ़ गई हैं। आग सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे लगी। परिवार कुछ भी सामान बचाने में नाकाम रहे। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता…
Read Moreरोटेरियन देशमित्र चुने गए अध्यक्ष
रोटेरियन देशमित्र चुने गए अध्यक्ष सोलन। रोटरी क्लब सोलन मिडटउन के जनरल हाउस में सर्वसहमति से वर्ष 2014-15 के लिए रोटेरियन देशमित्र को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव गौरव गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान देशमित्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के पिछडे़ वर्गों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा रोटरी इंटरनेशनल की ओर से संचालित कार्यक्रमों का आगे बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे जिला अस्पताल एवं आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में एक वार्ड गोद लेना, पौधा रोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर,…
Read Moreबीबीएन में विद्युतकस्टमर केयर सेंटर जल्द
बीबीएन में विद्युतकस्टमर केयर सेंटर जल्द बददी (सोलन)। बीबीएन में उद्योगपतियों और लोगों की बिजली संबंधित समस्याओं को हल के लिए कस्टमर केयर सेंटर खोले जाएंगे। यह खुलासा विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राजीव सूद ने लघु उद्योग भारती की बैठक के दौरान किया। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों व लोगों को बेहतर विद्युत सेवाएं देने के लिए विभाग प्रयासरत है। बद्दी में अधिशाषी अभियंता और एसडीओ कार्यालय के भवन का काम जल्द शुरू होगा। इस दौरान विद्युत अधिकारियों को लघु उद्योग भारती ने सम्मानित किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ सदस्यता अभियान…
Read Moreरेट लिस्ट लगाओ नहीं तो कार्रवाई
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने कहा कि सब्जी विक्रेता रेट लिस्ट लगाए। मनमाने सब्जियों के दाम वसूलने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा। रेट लिस्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम पांवटा सोमवार को पांवटा में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में प्रदेश सरकार और डीएम की ओर से जारी जारी दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई। एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने कहा कि सब्जियों के दाम मनमाने वसूलने वालों पर नजर रखी जाएगी। सब्जी मंडी में पहले ही आढ़तियों के लिए आढ़त मुनाफा तय…
Read Moreसरकार और संगठन के समन्वय की होगी समीक्षा
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार और संगठन के समन्वय की समीक्षा के लिए कांग्रेस कमेटी ने छह दिसंबर को बैठक तय की है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता हिस्सा लेंगे। निचले स्तर तक राज्य सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं, इसके लाभ आम आदमी तक पहुंच रहे हैं या नही? इसे गांव तक पहुंचाने के लिए क्या नई पहल की जानी चाहिए? इन सभी मामलों के साथ अगले महीने के क्या जिला और ब्लाक के लक्ष्य होंगे, इसे तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस समिति…
Read Moreकरसोग गैस एजेंसी पर कसा शिकंजा
करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र की एक गैस एजेंसी में सब्सिडी में हेराफेरी को लेकर आई शिकायत के बाद शुरू हुई छानबीन में कई मामले सामने आए हैं। अभी तक जांच टीम 170 मामलों को लेकर आपत्ति दर्ज कर चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि सब्सिडी मामले में कोताही बरती गई है। इस मामले में एजेंसी के कई कर्मचारी भी लपेटे में आ सकते हैं। गैस एजेंसी में सब्सिडी मामले मे हुई जांच में अब तक अनियमितताओं के एक सौ सतर से अधिक माम का खुलासा हो चुका है।…
Read Moreशहतूत लगाओ हजारों का फायदा पाओ
मंडी। महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) कनवर्जेशन के तहत किसान अपनी निजी भूमि पर शहतूत के पौधे लगाकर रेशम कीट पालन कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। शहतूत के पौधे लगाने के लिए लाभार्थी को रेशम विभाग के पास आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पंचायत में ही पारित सेल्फ के आधार पर लाभार्थी मनरेगा के तहत शहतूत के पौधे लगा सकता है। रेशम कीट पालन के साथ किसान मशरूम का उत्पादन कर भी अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं। प्रदेश में रेशम पालन को…
Read More