पतलीकूहल/कुल्लू। जिले के अति दुर्गम गांव व्यासर के काष्ठकुणी शैली में निर्मित मकान में बीती रात को अचानक चिंगारी सुलग उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से धुआं उठता देख समूचे व्यासर गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग स्प्रे पंपों और बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन मकान से निकल रही गगनचुंबी लपटों को नियंत्रित करने के लिए उनके ये प्रयास नाकाफी साबित हुए। इस बीच कुल्लू फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। लिहाजा विभाग के फायर फाइटर वाटर टेंडर लेकर…
Read MoreCategory: Himachal News
कुल्लू-मनाली शहर को सैंतीस करोड़ से मिलेगा पानी
काईस (कुल्लू)। कुल्लू और मनाली शहर के हजारों लोगों को अब पेयजल संकट से नहीं जूझना पडे़गा। आईपीएच विभाग ने इस पेयजल योजना को अमलीजामा पहनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। लगघाटी के कालंग से कुल्लू शहर तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 22 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस पेयजल योजना को शहरी विकास विभाग भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। वहीं मनाली शहर के हजारों लोगों को भी पंद्रह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। मनालसू नाले से मनाली शहर तक पाइप…
Read Moreमनाली में विंटर कार्निवल दो से
मनाली। राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली का आयोजन दो से छह जनवरी तक किया जाएगा। विंटर कार्निवल कमेटी के साथ बैठक में उपायुक्त कुल्लू और विंटर कार्निवल कमेटी के चेयरमैन राकेश कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार ही विंटर कार्निवल मनाया जाएगा। उतर भारत के स्कूलों में एक जनवरी से दस जनवरी तक छुट्टियां होती हैं, इसलिए विंटर कार्निवल मनाली की तिथियां निर्धारित की गई हैं। छुट्टियां होने के कारण देश भर के सैलानी विंटर कार्निवल के दौरान यहां की संस्कृति से रू-ब-रू होंगे।…
Read Moreदशकों बाद पूरा हुआ सड़क का सपना
कुल्लू। आखिर पीणी-तलपीणीवासियों का सड़क का सपना साकार हो गया है। दशकों बाद शारणी-पीणी सड़क की मांग सिरे चढ़ गई है। 28 नवंबर को सांसद प्रतिभा सिंह सड़क का भूमि पूजन करने आएंगी। इससे दो पंचायतों के हजारों ग्रामीण बेहद खुश हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताया है। मणिकर्ण घाटी के तहत पड़ने वाली शारणी-पीणी सड़क की मांग दशकों से ग्रामीण कर रहे हैं। कई बार टेंडर न होना और कई बार लोगों द्वारा भूमि दान न देने से सड़क कागजों में ही सिमट कर रह रही…
Read Moreकोलीबेहड़ में पकड़े देवदार के 25 स्लीपर
काईस (कुल्लू)। पार्वती वन मंडल में नाके के दौरान पाहनाला तथा कोली वेहड़ के पास मारुति वैन से देवदार के 25 स्पीलर बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पार्वती वन मंडल के डीएफओ संदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी भुंतर प्रेम महंत, बीओ मनोहर लाल, वन रक्षक चूड़ सिंह ने पाहनाला के समीप एक नाका लगा रखा था। उसी समय पाहनाला से कुल्लू की तरफ एक मारुति वैन तेज गति से आई। वन…
Read Moreविस चुनाव की तपिश से ऊना भी गर्म
गगरेट/ऊना। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश से ऊना जिला भी गर्म हो गया है। दो राज्यों में जहां मतदान चुका है वहीं राजस्थान और दिल्ली के चुनाव पर सभी की नजर टिकी हुई है। ऊना जिले से कई कद्दावर भाजपा और कांग्रेस नेता इन राज्यों में प्रचार की कमान संभाले हुए अपनी-अपनी पार्टियों को जीत दिलाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। गगरेट में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने दावा किया कि चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं…
Read Moreपंजावर में मटमैले पानी की सप्लाई
पंजावर (ऊना)। पंचायत पंजावर अप्पर में मटमैले पानी की सप्लाई से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि पिछले करीब बीस दिनों से क्षेत्र में मटमैला पानी वितरित किया जा रहा है। आईपीएच विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आईपीएच विभाग के एसडीओ और जेई के कार्यालय के बाहर खाली मटकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।…
Read Moreदौलतपुर चौक में जाम बना परेशानी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। दौलतपुर चौक बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से दुकानदार और खरीदारी करने आए लोग परेशान होते हैं। बाजार से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। वहीं खरीददारी करने आए कई लोग भी अपने वाहनों को बीच सड़क के दोनों ओर खड़ा करके दुकानों में चले जाते हैं। इसके चलते बाजार से बड़े वाहन नहीं गुजर पाते हैं। सड़क के बीच खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था का भार चौक पर मात्र एक गृहरक्षक के कंधों…
Read Moreआईपीएच दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
टाहलीवाल (ऊना)। लगातार पेश आ रही पीने के पानी की समस्या को लेकर आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा फूट ही पड़ा। मंगलवार को ललड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आईपीएच कार्यालय टाहलीवाल के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो वे टाहलीवाल में चक्का जाम करने से परहेज नहीं करेंगे। ललड़ी गांव से गुरजीत सिंह, शिव कुमार, रमन कुमार, रमेश चंद, मोहन लाल, सुनील, विशाल, बहादुर सिंह, मिंदो देवी, कश्मीरो…
Read Moreचिंतपूर्णी में श्रद्धालु और दुकानदार भिड़े
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में इन दिनों जाम के चलते वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में मोगा धर्मशाला के समीप मंगलवार को जालंधर के युवकों और स्थानीय दुकानदारों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों में कइयों को चोटें भी आईं। झगड़े के दौरान जाम भी लग गया। मंगलवार को शाम के समय ट्रैफिक जाम के बीच दो अन्य पक्षों में भी जमकर बहस बाजी हुई। इसके चलते कई लोग घटों जाम में फंसे रहे।…
Read More