मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की मनु मार्केट में शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मनु मार्केट समेत मनाली शहर में अफरा-तफरा मच गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान लोगों ने अग्निशमन केंद्र को भी सूचित कर दिया और कुछ ही समय में दमकल का वाहन मनु मार्केट पहुंच गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हादसे में दुकान में रखा अधिकतर सामान…
Read MoreCategory: Himachal News
महिला अपहरण मामले में पुलिस के हाथ खाली
शिमला। तहसील कोटखाई की हिमरी पंचायत के कुप्टा गांव से विगत मंगलवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुई महिला का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अपहरण के दूसरे रोज जंगलों की खाक छानने के बाद केस में प्रगति नहीं हुई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को आधार बना आसपास के जंगलों में सर्च आपरेशन भी चलाया। मगर पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। पुलिस अभी तक महिला के लापता होने/ अपहरण होने की असली वजह तक का पता नहीं लगा पाई है। महिला के गायब…
Read Moreबासा ठियोग में शव मिला
ठियोग (शिमला)। ठियोग के साथ लगती बासा ठियोग पंचायत में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है।
Read Moreखूनी मोड़ पर टकराईं तीन गाड़ियां
बंगाणा (उना)। ऊना-हमीरपुर सीमा पर खूनी मोड़ पर शुक्रवार देर रात तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें तीनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। एक गाड़ी में विख्यात शूटर विजय शर्मा का परिवार था, जो चंडीगढ़ से वापस अपने घर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र चुनी लाल आरओ भोरंज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात को वह बारात लेकर शिमला से ऊना जा रहे थे। जैसे ही बड़सर के पास ऊना-हमीरपुर सीमा पर पहुंचे तो सामने से आ रही…
Read Moreबस के टायर के नीचे आने से महिला की दर्दनाक मौत
अंब/बडूही (ऊना)। बडूही चौक पर निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की शिनाख्त 85 वर्षीय गुरमीत कौर पत्नी चनन सिंह निवासी बस्सी गुलामसन जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बडूही चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियों के आने के बाद जाम खुलवाया जा सका। पुलिस के अनुसार गुरमीत कौर…
Read Moreकालेज कैंपस में चली लाठियां, ईंटें
ऊना। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को दो छात्र गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के एक दर्जन के करीब युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे, लाठियां और ईंटें बरसाईं। घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। उधर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर मामूली सी कहासुनी के चलते दो युवकों में बहसबाजी हो गई। मामले को गरमाता देख दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे पर्र इंटे…
Read Moreससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप
मैड़ी (ऊना)। उपमंडल अंब क्षेत्र की एक विवाहिता ने कथित रूप से ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने के प्रयास और दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। लेकिन उसके बाद से ही उसके ससुराल के लोग उसे अकसर दहेज कम लाने के उलाहने देने लगे। महिला के अनुसार उसका पति विदेश में रहता है और वह अकसर फोन पर उसे गालियां निकालता था। कथित रूप से ससुराल के लोग उसके साथ बेसुध हो जाने तक मारपीट करते थे। महिला…
Read Moreअगले माह पूरा राशन मिलेगा
हमीरपुर। उपभोक्ताओं को अब राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दिसंबर माह में सभी डिपुओं पर समय पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग ने राशन उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। समय पर टेंडर किए गए हैं और समय पर ही राशन उपलब्ध हो जाएगा। इससे पहले समय पर टेंडर न होने के कारण राशन आधा अधूरा ही मिल रहा था। दीपावली पर प्रति राशन कार्ड पर मिलने वाला अतिरिक्त दो किलोग्राम चीनी का कोटा भी दिसंबर माह में डिपुओं में उपलब्ध होगा। प्रति राशन कार्डधारक को…
Read Moreप्रधान के घर से जेवर-नकदी साफ
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत महारल के प्रधान के घर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के सदस्य मकान को ताला लगाकर पुराने मकान में सोने चले गए थे। चोर 40 हजार रुपये नकद और 10 तोले सोने के आभूषण ले उड़े हैं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत महारल की प्रधान विजय कुमारी ने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। प्रधान विजय कुमारी ने बताया कि वह और उसका परिवार अपने पुराने…
Read Moreचाउमिन में खा ली चूहे मारने की दवा
भोरंज (हमीरपुर)। क्षेत्र के बेहड़वी में एक परिवार की चाउमिन खाने से सेहत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि चाउमिन में चूहे मारने का पाउडर मिल गया था जिस कारण परिवार के छह सदस्यों की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में इन्हें सीएचसी भोरंज में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत में सुधार है। पुलिस घटना की जानकारी या शिकायत न मिलने की बात कह रही है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे विजय कुमार (22) पुत्र धर्म सिंह स्थानीय बाजार से चाउमिन का…
Read More