पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिंद्रावन में शनिवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। जिसमें विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए 4463 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है, जिसमें 562 लाख राज्य सरकार व्यय करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने रावमा पाठशाला बिंद्रावन को दो कमरे, सीढ़ियों के निर्माण और विद्यालय की चारदीवारी का प्राकलन तैयार करने के आदेश विभाग को दिए। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के…
Read MoreCategory: Himachal News
क्लास रूम की छत का प्लास्टर गिरा
कांगड़ा। घुरकड़ी के समीप स्थित एक निजी स्कूल के क्लास रूम की छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो छात्र घायल हुए हैं। प्लास्टर जैसे ही गिरा, छात्रों ने सोचा की भूकंप आ गया। इससे छात्र बाहर की ओर भागे। घटना में एक छात्र की बाजू में फ्रेक्चर हुआ है। वहीं, दूसरे छात्र के सिर में चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कक्षा में पढ़ाई करने के दौरान अचानक पहली मंजिल स्थित नवमी कक्षा के क्लास रूम में छत से प्लास्टर गिर गया। सूचना…
Read Moreकुल्लू में तीन को किसान सभा का प्रदर्शन
कुल्लू। हिमाचल किसान सभा जिला कमेटी तीन दिसंबर को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के बाहर प्रदर्शन करेगी। किसान सभा कुल्लू के महासचिव होतम सिंह सौंखला ने बताया कि कुल्लू के लोगों की समस्याओं को देखते हुए सभा की बैठक में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के खिलाफ, अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के रिक्त पदों को भरने के लिए और सरकारी डिपुओं में राशन समय पर न मिलने और राशन महंगा करने के खिलाफ तीन दिसंबर को…
Read Moreमेलिंग शिव मंदिर को 7.50 लाख मंजूर : रवि
केलांग। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने लाहौल घाटी दौरे के दौरान 7वें दिन रूढिंग, मेलिंग, टेलंगवे, रानिका, शांशा, गोहरमा, लिंडूर तथा जाहलमा गांवों का दौरा किया। मेलिंग गांव में शिव मंदिर में माथा टेकने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि घाटी के सभी बौद्ध मठों तथा धार्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट के तहत लाया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक स्थलों का संरक्षण होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेलिंग शिव मंदिर के लिए 7 लाख…
Read Moreदो सड़क हादसों में दो की मौत
कुल्लू। जिले में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में औट-लुहरी सड़क मार्ग पर आनी से बंजार की ओर देर रात आ रही सूमो कोट नाला के समीप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत…
Read Moreकेंचुआ खाद पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
कुल्लू। जिले में किसानों को केंचुआ खाद पर पचास फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। केंद्र तथा राज्य सरकार ने किसान-बागवानों के लिए तरह-तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान-बागवान अपनी आर्थिक को और मजबूत कर सकता है। बागवानी महकमे में किसान-बागवानों को तरह-तरह की योजनाओं के तहत सब्सिडी दी जाती है। केंचुआ खाद पर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान है। किसान को एक गड्ढा बनाने पर तीस हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। उद्यान तकनीकी मिशन योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने…
Read Moreहरिद्वार की तर्ज पर विकसित होगा तांदी संगम : रवि
केलांग। गौशाल के दौरे पर पहुंचे नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि चंद्रा-भागा नदी संगम के वामतट पर लाखों खर्च कर भूमि कटाव को रोका जाएगा। पिछले कुछ सालों से गौशाल गांव के ठीक नीचे नदी का तट भूमि कटाव के चलते फैलता जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में गांव के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार ने 35 लाख रुपये का प्रावधान किया है। रवि ठाकुर ने बताया कि इस बजट से नदी…
Read Moreखराहल उठाऊ सिंचाई योजना फिर ठप
खराहल (कुल्लू)। खराहल घाटी के नेऊली और पूईद पंचायत के दर्जनों गांवों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया करने वाली नेऊली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना फिर ठप हो गई है। सिंचाई योजना का पंप खराब होने से यह समस्या पेश आई है। ऐसे में किसानों को एक सप्ताह से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप घाटी की 98.4 हेक्टेयर भूमि सिंचित नहीं हो रही है। इसके चलते किसान काफी चिंतित हो गए हैं। जिले में बारिश के लिए किसान देवी-देवताओं की शरण में फरियाद कर रहे हैं।…
Read Moreसुल्तानपुर में मंगलसूत्र, नकदी पर हाथ साफ
कुल्लू। शहर के साथ लगते सुल्तानपुर में एक क्वार्टर से हजारों के आभूषण और कुछ नकदी समेट कर चोर नौ दो ग्यारह हो गए हैं। पुलिस ने भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब महिला किसी काम से क्वार्टर से बाहर गई थीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर निवासी रेशमा कुमार ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि वह वर्तमान में सुल्तानपुर में किराए के मकान पर रहती…
Read More1.96 करोड़ से संवेरगी भुईंन-त्रैहण सड़क
कुल्लू। सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार देर शाम भुंतर के निकटवर्ती गांव त्रैहण में करीब 3.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली त्रैहण-नरोगी सड़क के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस सड़क के बनने से नरोगी और इसके आसपास के दुर्गम गांवों के लोगों को सुविधा होगी और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो में नई बसें आते ही गांव त्रैहण तक नियमित बस सेवा आरंभ कर…
Read More