संतोषगढ़ (ऊना)। पाठ याद न होने की स्थिति में सजा के तौर पर छात्राओं की चोटियों और छात्रों की टाई से जूते लटकाने को सजा को बुद्धिजीवी उचित नहीं मानते। उनका तर्क है कि सजा के और भी कई तरीके हैं। ऐसी सजा से बच्चों में भय पैदा होगा और बच्चे मानसिक परेशानी के दौर से भी गुजरेंगे। इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन एवं संबंधित शिक्षिका के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। ‘अमर उजाला’ ने ऐसी सजा को लेकर लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत करके उनकी राय…
Read MoreCategory: Himachal News
12 पुलों के निर्माण में वीजा का पेंच
ऊना। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधीन अंब से मैहतपुर तक के दायरे में 12 पुलों का निर्माण लटक गया है। चीन की लांगजिएन रोड एंड ब्रिज कंपनी के पास सड़क और पुल निर्माण का कार्य है। चीनी कंपनी के ढीले रवैये से अधिकारियों के साथ लोगों की भी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चीनी कंपनी तर्क दे रही है कि वीजा न मिलने के कारण चीन से कंपनी के इंजीनियर भारत नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब इंजीनियर आएंगे तो पुल निर्माण कार्य में तेजी आएगी। वीजा को लेकर पेंच दिल्ली…
Read Moreजखेड़ा में नकदी और जेवर साफ
मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के जखेड़ा गांव में एक आला सेवानिवृत्त अफसर के घर में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने चोरी की घटना पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक जखेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र नत्थूराम चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह परिवार सहित किसी शादी समारोह में शरीक होने गए थे। घर में किसी व्यक्ति के न होने की भनक लगते ही चोरों…
Read Moreदर्जनों कामगारों को रोजी-रोटी के लाले
ऊना। गोंदपुर बुल्ला में एक पेपर मिल के मालिकों एवं प्रबंधन द्वारा अचानक उद्योग में उत्पादन बंद करने से दर्जनों कामगारों को रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। कई माह का वेतन भी कामगारों को नहीं मिला है। उद्योग में उत्पादन बंद होने तथा मालिकों के यहां से चले जाने के कारण कई वर्षों से पेपर मिल में काम करने वाले कामगार सड़क पर आ गए हैं। मिल के मालिकों और प्रबंधन द्वारा अचानक लिए गए इस निर्णय को लेकर कामगारों में रोष है। कामगारों ने वीरवार को जिला श्रम…
Read Moreबिना डाक्टर पीएचसी लठियाणी
लठियाणी (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे खोखले ही साबित हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लठियाणी में पिछले कई दिनों से फार्मासिस्ट एवं एएमओ के सहारे चल रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर के स्थानांतरण होने के बाद इस पद को नहीं भरा गया है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण क्षेत्र की चार पंचायताे के लोगाे को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। केंद्र में चिकित्सक न होने के कारण रोगियों को आपातकालीन सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। रोगियों…
Read Moreन बदली जाए तकनीकी विवि की भूमि
हमीरपुर। ग्राम पंचायत दड़ूही से तकनीकी विश्वविद्यालय को बदलने के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर से मिला। ग्राम पंचायत दड़ूही की प्रधान उषा बिरला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा है और तकनीकी विश्वविद्यालय को न बदलने की मांग की है। उषा बिरला ने बताया कि तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए ग्राम पंचायत दड़ूही में 53 कनाल भूमि चयनित की गई है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने उपायुक्त हमीरपुर को विश्वविद्यालय के लिए नई जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं।…
Read Moreछात्रा की संदिग्ध मौत मामले में एक धरा
बंगाणा (ऊना)। हमीरपुर की डोडवीं निवासी बीटेक फाइनल की छात्रा पूनम की मौत के रहस्य की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। पुलिस ने मामले में हमीरपुर जिला के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ छात्रा को सुसाइड करने को उकसाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि आगामी छानबीन में जुट गई है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अवाहदेवी निवासी सामी ठाकुर को सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी…
Read Moreहिम ऊर्जा की लाइटों पर सवाल
नादौन (हमीरपुर)। पंचायत समिति नादौन की बैठक समिति की चेयरपर्सन वर्षा भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत समिति के माध्यम से विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा 13वें वित्त आयोग के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई 21 लाख रुपये की राशि से करवाए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में हिम ऊर्जा ने विभिन्न पंचायतों में लगाई सोलर लाइटों की गुणवत्ता तथा उनके रख-रखाव के प्रति पंचायत समिति सदस्यों ने गहरा रोष प्रकट किया। सदस्यों के अनुसार लाइटें लगाने के…
Read Moreदो दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द
दो दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द बद्दी (सोलन)। राज्य दवा प्राधिकरण ने बद्दी की मोंटेंक बॉयोफार्मा तथा बरोटीवाला स्थित एमबीपी दवा कंपनी के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। दोनों कंपनियां अब सुडोएफड्राइन तथा एफड्राइन रसायन से तैयार होने वाली दवा को नहीं बना सकेंगे, यानि इसकी बिक्री और सप्लाई भी नहीं कर पाएंगे। 15 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश भोला की गिरफ्तारी के बाद पटियाला पुलिस ने बद्दी के भटोला कलां स्थित मोंटेंक बॉयो फार्मा कंपनी के स्टोर के भीतर छह सौ करोड़ रुपये का रसायन बरामद किया…
Read More25 उद्योगों को साढ़े पांच लाख हर्जाना
25 उद्योगों को साढ़े पांच लाख हर्जाना बद्दी (सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अंशदान जमा न कराने पर प्रदेश के 25 उद्योगों को ब्याज सहित हर्जाना भरने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा 22 उद्योगों को अक्तूबर का अंशदान शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में करीब पांच हजार उद्योग ईएसआईसी के तहत पंजीकृत हैं। इनमें दो लाख से अधिक कामगार पंजीकृत हैं। राज्य कर्मचारी बीमा निगम में हर उद्यमी को अपने हर पंजीकृत कामगार के वेतन का पौने दो फीसदी अंशदान के रूप में जमा…
Read More