प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण तीन में बनने जा रही सड़कों पर केंद्र ने सख्ती की है। इन ग्रामीण सड़कों में सांसदों के प्रस्तावों को अधिमान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए इन सड़कों की योजना बनाते वक्त और इन पर क्रियान्वयन करते हुए सांसदों की राय लेने के लिए कहा गया है। किन्हीं कारणों से अगर सांसदाें की सुझाई सड़कें योजना में शामिल नहीं होती हैं तो इस बारे में भी लिखकर देने को कहा गया है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय…
Read MoreCategory: Himachal News
किन्नौर में ड्रोन से होगी सेब ढुलाई, छह रुपये किलो दाम तय
हिमाचल प्रदेश में पहली बार किन्नौर में मंडियों तक सेब ढुलाई का कार्य ड्रोन से किया जाएगा। बीते साल ड्रोन से सेब ढुलाई का सफल ट्रायल करने के बाद निजी कंपनी इस साल बागवानों को सुविधा उपलब्ध करवाएगी। 20-20 किलो के 5 बॉक्स के साथ 10 किलोमीटर हवाई दूरी तय करने में ड्रोन 8 मिनट लेगा। इसके लिए प्रस्तावित किराया 6 रुपये प्रतिकिलो तय किया गया है। किन्नौर में सेब के अधिकतर बगीचे कंडा (पहाड़ी के शिखर) में स्थित हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों की सुविधा नहीं है, जिससे बागवानों…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन आज-कल दिखेगा शिमला से फिर 10 जुलाई को
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन एक बार फिर शिमला से शुक्रवार और शनिवार को दिखेगा। इसके बाद 10 जुलाई को सबसे लंबे समय 12 मिनट तक देखा जा सकेगा। यह स्टेशन एक चमकते तारे के रूप में अंतरिक्ष में नजर आएगा। यह जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चलता हुआ नजर आएगा। विज्ञान के विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए यह कौतुक का विषय होगा। इस बार इसे काफी देर तक देखा जा सकेगा। स्पेस स्टेशन में अमेरिका, रूस, कजाकिस्तान व अन्य देशों के सात वैज्ञानिक सवार हैं। इस बार वैज्ञानिक…
Read Moreअगस्त के बाद होगा किरतपुर-मनाली फोरलेन का उद्घाटन, बारिश के कारण हो रहा है भूस्खलन
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर करने के लिए अभी करीब दो से तीन माह का और इंतजार करना पड़ सकता है। फोरलेन को अगस्त के बाद ही लोगों को समर्पित करने की तैयारी है। लगातार बारिश के कारण फोरलेन को ट्रायल के लिए खोलने पर भी अभी संशय बना हुआ है। उक्त फोरलेन को 15 जून तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन निर्धारित समय तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। अप्रैल और मई में लगातार हुई बारिश के कारण निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने…
Read Moreसरकारी कर्मचारियों की तैनाती व तबादलों के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभिन्न विभागों में सरकारी कर्मचारियों की तैनाती और तबादलों से संबंधित सभी मामले, जिन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विचार की आवश्यकता है, उन पर महीने के अंतिम चार कार्य दिवसों में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा तैनाती एवं स्थानांतरण के अनुमोदित आदेश भी माह के अंतिम चार कार्य दिवसों में ही जारी किये जायेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि जब तक कोई असाधारण परिस्थिति न हो, ऐसे मामलों को महीने के शेष दिनों में…
Read Moreमुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के ऑनलाइन पंजीकरण एवं नवीनीकरण पोर्टल का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इन्दिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला में आयोजित अलाइड हेल्थ साइंस स्टूडेंट्स के वार्षिक समारोह ‘इन्फ्यूजन-2023’ के अवसर पर स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर कॉउन्सिल के नवनिर्मित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं नवीनीकरण पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस कॉउन्सिल का गठन हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल कॉउन्सिल का पुनर्गठन करके किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर कांसेप्ट पेपर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट का मानदेय…
Read Moreऊर्जा क्षेत्र में सुधारों के लिए विश्व बैंक हिमाचल को प्रदान करेगा 200 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए विश्व बैंक लगभग 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगा, जिससे प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करने सहित ऊर्जा क्षेत्र के समग्र सुधार में मदद मिलेगी। प्रदेश की हिस्सेदारी के साथ इस कार्यक्रम की कुल लागत लगभग 2000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की अवधि 2023 से 2028 तक पांच वर्षों की है और विश्व बैंक से इस कार्यक्रम के लिए अगस्त, 2023 तक वित्तीय मदद मिलने…
Read Moreराज्यपाल ने फोरलेन राजमार्ग के टकोली खंड का निरीक्षण किया
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मण्डी जिला के अन्तर्गत निर्माणाधीन कीरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क मार्ग के पंडोह से टकोली खंड के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। फोरलेन का यह कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जाउगी में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने राज्यपाल को विभिन्न सुविधाओं और अन्य नियंत्रण प्रणाली से अवगत करवाया। राज्यपाल ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अटल टनल का निर्माण राज्य के…
Read Moreबल्क ड्रग पार्क में सतत् जल उपलब्धता पर व्यय किए जाएंगे 11.75 करोड़ रुपये: उद्योग मंत्री
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य के ऊना जिले में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए सभी संबंधित विभाग कड़ी मेहनत करें। हर्षवर्धन चौहान आज इस कार्य के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बल्क ड्रग पार्क के कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, आंतरिक सड़क आधारभूत ढांचे जैसी बुनियादी आवश्यकताओं का तुरंत विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने पार्क…
Read Moreसरकार ने अफसर शाही में किया फेरबदल, जानिए विस्तारपूर्वक
आईएएस मानसी सहाय को श्रम आयुक्त और निदेशक श्रम, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति को सामान्य निगम उद्योग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। विशेष सचिव पंकज राय से योजना विभाग का अतिरिक्त कार्यभार ले लिया है।आईएएस रोहन चंद ठाकुर को एचआरटीसी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल रहे संदीप कुमार को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा के पद पर नियुक्ति दी गई है। शुभकरण को हिमऊर्जा का कार्यकारी निदेशक और भूपेंद्र अत्री को नगर निगम शिमला का आयुक्त लगाया गया। सरकार ने नौ…
Read More