मंडी। खाद्य आपूर्ति निगम की करसोग गैस एजेंसी में हुए गोलमाल मामले में विभाग ने पाई-पाई वसूल कर ली है। निगम की सख्ती और पुलिस का शिकंजा कसने के बाद गोलमाल की सारी राशि रिकवर हो चुकी है। दोषियाें से कुल 32 लाख 34 हजार रुपये वसूल कर लिए हैं। यह सारी राशि उपभोक्ताओं को वापस की जाएगी। इसकी प्रक्रिया निगम ने शुरू कर दी है। राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया जाएगा। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि गैस एजेंसी का सारा लेखाजोखा और कैश…
Read MoreCategory: Himachal News
दुग्ध उत्पादकों से भेदभाव कर रही है कांग्रेस : निहाल
मंडी। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में दूध के खरीद मूल्य में ऐतिहासिक सात रुपये बढ़ोतरी करके किसानों की आर्थिक दशा को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही दुग्ध उत्पादकों का शोषण शुरू कर दिया है। यह बात प्रदेश मिल्क फेडरेशन के पूर्व निदेशक एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी सभा के अध्यक्ष निहाल चंद ने कही। कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादकों के खरीद मूल्य में शीघ्र दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करें। भाजपा सरकार ने पांच सालों में सात रुपये की…
Read Moreनर्सिंग की छात्राओं ने निकाली रैली
सुंदरनगर (मंडी)। जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग सुंदरनगर में एड्स जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के तत्वाधान में रैली निकाली गई। रैली को उप प्रधानाचार्य नीलम सैनी ने रवाना किया। इस मौके पर नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जोगिंद्र सिंह ने प्रशिक्षुओं को शून्य की ओर शून्य और एचआईवी एड्स बारे जानकारी दी। आईसीटीसी केंद्र काउंसलर नागरिक अस्पताल मुनीश प्रभा ने प्रशिक्षुओं को एचआईवी टेस्ट के बारे में बताया। इस मौके पर जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन प्रेम डोगरा और प्रबंध निदेशक सुरेंद्र…
Read Moreऑटो रिक्शा की किराया दरें तय
मंडी। मंडी शहर में तिपहिया वाहन चालक अब यात्रियाें से मनमाफिक किराया नहीं वसूल सकेंगे। जिला प्रशासन ने मंडी शहर के विभिन्न डेढ़ दर्जन स्थानों के लिए तिपहिया वाहनों के किराये की दरें तय की हैं। जिला प्रशासन ने किराया सूची को चौहट्टा बाजार में बोर्ड लगाकर उस पर किराये की दरें इंगित कर दी हैं। प्रशासन के निर्देशाें के तहत तिपहिया वाहन चालक तत्काल प्रभाव से नई किराया दरों का पालन करेंगे। चालकों को किराया सूची ऑटो पर भी लगानी आवश्यक होगी। जिला प्रशासन ने हाल ही में लिए…
Read More42 पंचायतों में चार दिन से ब्लैक आउट
तीसा चंबा। तीसा में बर्फबारी के बाद मंगलवार को तीसरे दिन बाद भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बिजली बोर्ड, लोक निर्माण और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभागों की ओर से चल रहे राहत कार्य की मंद रफ्तार का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हाल यह है कि तीसा की 42 पंचायतों में चार दिनों से बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में बिजली बोर्ड का दम फूल रहा है। तीसा में भारी बर्फबारी से बिजली की तारें और खंभे टूट गए हैं। इस कारण पंचायतों में…
Read Moreरायपुर-चुवाड़ी सड़क बनी दलदल
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-रायपुर संपर्क मार्ग की खस्ता हालत होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले ढलानदार सड़क पर मिट्टी डाल दी थी। बीते शनिवार व रविवार को बारिश होने से सड़क का एक किलोमीटर भाग दलदल में बदल गया है। इससे सारी सड़क पर भारी फिसलन पैदा हो गई है। सड़क पर दलदल व भारी कीचड़ होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें पेश…
Read Moreकिताबों की कमी से ‘बेजान’ लाइब्रेरी
चंबा। जिला पुस्तकालय की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ज्ञान का भंडार कहे जाने वाले पुस्तकालय में ज्ञानवर्द्धक किताबों की संख्या बढ़ने के बजाय घट रही है। नई किताबें का संकलन में भी नहीं हो रहा है। हाल यह है कि लाइब्रेरी में करीब तीन माह से 11 प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पत्रिकाएं आना बंद हो गई हैं। किताबों की कमी के चलते लाइब्रेरी बेजान लगती है। लाइब्रेरी में पहले 18 विभिन्न प्रकार की पत्रिकाएं आती थीं। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पत्रिकाएं भी होती थी। तीन माह से…
Read Moreकराहती रही गर्भवती, नहीं पहुंची 108
तीसा (चंबा)। प्रसव पीड़ा से कराह रही तीसा की एक महिला को राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 का लाभ नहीं मिल पाया। इस कारण महिला को अस्पताल तक पहुंचाने में उसके परिजनों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मिली जानकरी के अनुसार पंचायत हरतवास के गांव सैली के लाल चंद ने महिला की खराब हालत को देखते हुए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 को फोन किया। 108 के केंद्र से एंबुलेंस सेवा नहीं भेजने की बात कही गई। बताया कि इस स्थान पर सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस सेवा नहीं…
Read Moreयुवा मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला
बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के एक साल के शासनकाल को कुशासन करार दिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को युवा विरोधी साल माना गया है। सरकार के विरोध में मंगलवार को युवा मोर्चा ने यहां प्रदर्शन करते हुए सरकार मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। गुरुद्वारा चौक पर पुतला फूंकने से पहले जोरदार नारेबाजी की गई। रैली निकालने के बाद कांग्रेस के शासनकाल में हुए अन्याय पर युवा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर शब्दवाण भी छोड़े। युवा मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस सरकार का यह शासनकाल पूरी तरह…
Read Moreभंजराडू-सनवाल, चांजू-देहरा मार्ग बंद
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के भंजराडू-सनवाल और चांजू-देहरा मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। मार्गों पर बर्फ जमी होने के कारण मंगलवार को तीसरे दिन भी भी यातायात व्यवस्था ठप पड़ी रही। सड़कें बंद होने से हजारों की आबादी को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इन दो मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप रहने से सनवाल, मंगली, देवीकोठी, बैरागढ़, चांजू, देहरा क्षेत्र के लोगों को मुश्किलें पेश आ रही है। लोगों को जरूरी कार्य के लिए जिला या तहसील मुख्यालय जाने के लिए पैदल…
Read More