
मंडी। मंडी शहर में तिपहिया वाहन चालक अब यात्रियाें से मनमाफिक किराया नहीं वसूल सकेंगे। जिला प्रशासन ने मंडी शहर के विभिन्न डेढ़ दर्जन स्थानों के लिए तिपहिया वाहनों के किराये की दरें तय की हैं। जिला प्रशासन ने किराया सूची को चौहट्टा बाजार में बोर्ड लगाकर उस पर किराये की दरें इंगित कर दी हैं। प्रशासन के निर्देशाें के तहत तिपहिया वाहन चालक तत्काल प्रभाव से नई किराया दरों का पालन करेंगे। चालकों को किराया सूची ऑटो पर भी लगानी आवश्यक होगी।
जिला प्रशासन ने हाल ही में लिए अपने निर्णय के तहत शहर में सब्जियों की मूल्य वृद्धि को नियंत्रित रखने के लिए सब्जियों के दैनिक आधार पर रेट लिस्ट लगाने का प्रावधान कर रखा है। मंडी जिला प्रशासन के इस कदम को प्रदेश भर में लागू किया गया है। मंगलवार को प्रशासन ने तिपहिया वाहनाें के लिए किराया दरें तय की हैं। प्रशासन की मानें तो किराया सूची को हर पहलू को ध्यान में रखकर निर्धारित किया है। इससे एक ओर जहां कोई भी चालक मनमानी से किराया वसूल नहीं कर पाएगा वहीं यात्रियाें को भी सहूलियत होंगी। एडीएम मंडी पंकज राय का कहना है कि आगे से ऑटो चालक प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों के तहत ही किराया वसूल करेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हैं। किराया सूची चालकों को वाहनों पर भी लगानी होगी।
कहां से कितना होगा किराया
स्थान किराया
चौहाटा-डीएवी स्कूल खलियार 30
चौहाटा-जेल रोड़-डीसी कालोनी 31
चौहाटा-समखेतर 15
चौहाटा-पीडब्ल्यूडी, जिप दफ्तर 33
चौहाटा-टारना मंदिर 40
चौहाटा-मंगवाई तहसील आफिस 26
चौहाटा-पेट्रोल पंप-पुलघराट 40
चौहाटा-विस्को रिजॉर्ट 50
चौहाटा-सब्जी मंडी 50
चौहाटा-केंद्रीय विद्यालय खलियार 30
चौहाटा-राधा स्वामी-छिपनू पिपल 32
चौहाटा-विक्टोरिया ब्रिज 23
चौहाटा-मंगवाई कैहनवाल रोड 31
चौहाटा-ट्रेजरी आफिस 20
चौहाटा-सर्किट हाऊस 23
चौहाटा-आईपीएच आफिस 32
चौहाटा-भ्यूली वाया बस स्टैंड 30
चौहाटा-आरटीओ आफिस 40
चौहाटा-माहूनाग मंदिर 50
