हमीरपुर। परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की 57 बसें बुधवार को कांग्रेस की रैली में दौड़ी। इससे डिपो के कुल 28 रूटों पर बस सेवाएं ठप रही। इनमें 25 लोकल रूट शामिल हैं। जबकि शिमला, अमृतसर और लुधियाना को चलने वाली बस सेवा की हमीरपुर से नहीं चली। नियमित बस सेवाएं नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हमीरपुर डिपो में कुल 97 निगम की बसें हैं। जो कुल 124 रूटों पर दौड़ती हैं। इनमें 96 लोकल और 28 लंबे रूट शामिल हैं। लेकिन मंगलवार को हमीरपुर…
Read MoreCategory: Himachal News
सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये
हमीरपुर। कांग्रेस की रैली के दौरान शहर में जाम की समस्या बनी रही। वाहनों की लंबी कतारों के चलते अधिकतर निजी बसों के रूट प्रभावित हुए। इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रैली का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में किया गया। हालांकि रैली मैदान में सभी वाहन बस अड्डा के पास स्थित गेट से अंदर दाखिल हुए। इससे बस अड्डा के पास एनएच-88 पर जाम की स्थिति बनी रही। यहीं नहीं एलआईसी कांप्लेक्स के पास निकासी नाली में ट्राला कार के धंसने…
Read Moreरजिस्टर में दर्ज करवाएं शिकायत
रजिस्टर में दर्ज करवाएं शिकायत धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत जाबली के कार्यालय में स्थानीय लोगों की मांग पर बिजली और पानी शिकायत रजिस्टर लगाया गया है। रजिस्टर के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न वार्डों के लोग बिजली और पानी से संबंधित शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। इस रजिस्टर को बिजली और आईपीएच विभाग के कर्मचारी रोजाना चैक करेंगे तथा जिस क्षेत्र की शिकायत दर्ज हुई है, वहां पर समस्या का समाधान करेंगे। पंचायत प्रधान गणेश दत्त अत्री ने बताया कि काफी समय से स्थानीय…
Read More66केवी फीडर में जोरदार धमाका, लोग सहमे
66केवी फीडर में जोरदार धमाका, लोग सहमे नालागढ़ (सोलन)। विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ में 66केवी फीडर के ब्रेकर में अचानक ब्लास्ट होने से समूचा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके की धरती पूरी तरह से हिल गई और बत्ती गुल होने से लोग सहम उठे। धमाके के साथ ही एमओसीबी का पोस्ट इंसूलेटर (मेल फीमेल कांटेक्ट) दूर जा गिरा और आग की लपटें उठ गईं। विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग बुझाने के बाद 132 केवी फीडर…
Read Moreविभिषणों ने उड़ाई एमसी की नींद
शिमला। नगर निगम के पार्षद और अधिकारी आजकल विभिषणों की हरकतों से परेशान हैं। इनकी हरकतों से पार्षदों से लेकर अफसरों की नींद उड़ी हुई है। ये विभिषण नगर निगम की हर छोटी-बड़ी बात को लेकर मुख्यमंत्री के पास शिकायत कर रहे हैं। बात पार्षदों के गुजरात दौरे की हो या एचपीसीए विवाद की। हर खबर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पार्षदों के गुजरात दौरे से लेकर एचपीसीए मामले का हर अपडेट मुख्यमंत्री को दिया जा रहा है। इस कारण कई पार्षदों और अफसरों को…
Read Moreइधर की बिजली उधर देकर चलेगा काम
शिमला। सर्दियों में बिजली संकट न हो, इसके लिए इधर की बिजली उधर देकर काम चलाने की तैयारी है। जतोग सब स्टेशन में ओवरलोडिंग बढ़ने के चलते शिमला में सुबह और शाम बिजली कट लगाए जाएंगे। कट लगाने के लिए बिजली बोर्ड के अफसर क्षेत्रवार सूचियां बनाने में जुट गए हैं। वीरवार को अघोषित विद्युत कट के बजाय बिजली बोर्ड घोषित कट लगाने का फैसला सार्वजनिक करेगा। हर साल सर्दियों के मौसम में शिमला में बिजली की किल्लत होती है। सर्द मौसम के चलते घरों में हीटर, गीजर का अधिक…
Read Moreइलाज कराएंगे लेकिन चोट से बचाने का इंतजाम नहीं करेंगे
शिमला। नगर निगम बर्फ पर फिसलने के बाद फर्स्ट एड मुफ्त में करवाने का दावा तो ठोक रहा है लेकिन जिस वजह से लोग बर्फ पर चोटिल हों वहां से बर्फ हटाने और अन्य सुरक्षा इंतजामों को लेकर बेफिक्र है। नगर निगम खुद अपने कार्यालय की एपी ब्रांच की ओर जाने वाले रास्ते को दुरुस्त नहीं कर पाया है। यहां बिजली और पानी के बिल जमा करवाने के काउंटर भी हैं। रोजाना सैकड़ों लोगों को इस रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। बर्फ पर कोहरा जमने से कई लोग…
Read Moreसराज की जोन कमेटियां गठित
मंडी। लोकसभा चुनाव मिशन 2014 को लेकर कांग्रेस हाईकमान के दिशानिर्देशानुसार सराज मंडल कांग्रेस ने सराज हलके में जोन स्तर कमेटियों का गठन पूरा कर लिया है। सराज ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश रेड्डी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि लोस मिशन 2014 की बूथ एवं जोन स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू हो चुकी है। अमर ठाकुर ने कहा कि सभी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं महत्वकांक्षी योजनाओं जिनमें मनरेगा, कौशल विकास भत्ता, एचआरटीसी की बसों में…
Read Moreसड़क दुर्घटना में अध्यापक की मौत
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के तालाब गांव में एक शिक्षक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक शिक्षा विभाग में विज्ञान स्नातक के पद पर कार्यरत था। गत देर रात वह अपने एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बीच रास्ते में बाइक स्किड हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार (42) पुत्र तुलसी राम निवासी तालाब शिक्षा विभाग में विज्ञान स्नातक के पद पर तैनात था। हाल ही में जनजातीय क्षेत्र से स्थानांतरित होकर आए थे। गत…
Read Moreमजदूरों की मांगों पर गंभीर नहीं प्रशासन
मंडी। भारतीय मजदूर संघ जिला मंडी के अधिवेशन में 39 यूनियनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सत्रह दिन से चले संयुक्त संघर्ष समिति के क्रमिक अनशन और आंदोलन के बारे में चर्चा की गई। विश्वकर्मा मंदिर मंडी में आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवराज शर्मा ने की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आगे समय चुनौतियों भरा है। इस चुनौती से निपटने के लिए भामसं तैयार रहे। मंडी जिला प्रशासन मजदूरों की मांगों को लेकर ढुलमुल रवैया अपना…
Read More