गोहर (मंडी)। मंडी जिले की जंजैहली घाटी की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी में शुक्रवार रात भारी बर्फबारी में सरकाघाट के खलारडू गांव से देवी का रथ लेकर गए 14 लोग बर्फ में फंस गए। बर्फ में फंसे लोगों में छह पुरुष, छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बर्फ में फंसे सभी श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों, प्रशासन और पुलिस की मदद से जंजैहली के समीप कटारू स्थान सुरक्षित पहुंचा दिया है। श्रद्धालुओं के रथ को भी सुरक्षित कटारू में पहुंचाया गया है। सभी 14 श्रद्धालुओं में दो महिलाओं और…
Read MoreCategory: Himachal News
महिला से पकड़ी 900 ग्राम चरस
किहार (चंबा)। स्थानीय थाने के अंतर्गत पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की है। शनिवार को पुलिस की टीम ने लचोड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी व ट्रैफिक की चैकिंग की जा रही थी। सुबह लगभग नौ बजे के करीब निगम की बस नंबर एचपी 73-0395 किहार से डलहौजी की ओर जा रही थी। इस बस में सवार ग्राम पंचायत कुम्हारका के गांव टिकरीगढ़ निवासी नारो देवी पत्नी हरदेव को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की गई।…
Read Moreशिक्षा विभाग में समायोजित करें
चंबा। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ चंबा इकाई की शनिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रवि कुमार ने की। बैठक में समस्त शिक्षकों ने भाग लिया और शिक्षक संघ के विभिन्न मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द कंप्यूटर शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा और अपनी मांगें सीएम के समक्ष रखेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक कई दिनों से सरकार व विभाग से अपनी मांगें उठा रहे हैं। अभी तक उनकी मांग पर…
Read More20 दिन से माणी-त्रिया मार्ग बंद
पुखरी (चंबा)। माणी-त्रिया मार्ग पर बीते 20 दिन से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग 21 दिसंबर से बंद पड़ा हुआ है और बड़े वाहन माणी नामक स्थान से ही वापस लौट रहे हैं। इससे कुठेड व झुलाड़ा पंचायतों के लोगों को बस पकड़ने के लिए पांच से सात किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि त्रिया से आगे खवाली मार्ग का उद्घाटन दिसंबर माह में किया…
Read Moreअंगीठी की गैस दंपति घायल
चंबा। जिले के निकटवर्ती गांव डुला का एक दंपति कोयले की अंगीठी की गैस लगने से घायल हो गई। घायल दंपति को जिला अस्पताल में बीती देर रात भर्ती करवाया गया, जहां घायल दंपति का उपचार चल रहा है और दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मान चंद पुत्र केशो राम (52) व शृष्ठा देवी पत्नी मान सिंह (46) गांव डुला डाकघर सरू ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी और इससे दंपति को इसकी गैस लग गई। देखते ही देखते दंपति की तबीयत खराब हो गई…
Read Moreपांच हजार पाने से वंचित रह सकते हैं सैकड़ों छात्र
चंबा। जिले के दर्जनों छात्र-छात्राएं इंस्पायर अवार्ड स्क ीम के तहत मिलने वाली स्कालरशिप से वंचित रह सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिले भर के तमाम स्कूलों से साइंस विषय के टापर छात्रों की सूची मांगी गई थी, लेकिन अभी तक मात्र 103 स्कूलों से ही टॉपर्स की सूची शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पहुंची है। मौजूदा समय में जिले में 93 सीनियर सेकेंडरी स्कूल 82 हाईस्कूल व ढाई सौ से ज्यादा मिडल स्कूल चल रहे हैं। इसके अलावा दर्जनों प्राइवेट स्कूल खोले गए हैं, लेकिन अभी तक इंस्पायर स्क…
Read Moreनूरपुर में वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन की नूरपुर खंड इकाई में शनिवार को आईपी आदर्श पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नूरपुर के एसडीएम अश्वनी सूद ने की। पेंशनर्स एसोसिएशन ने इस मौके पर 5 वरिष्ठ पेंशनरों एसएस गुलेरिया, गुरदेव सिंह, चैन सिंह, गौरी राम तथा जरनैल सिंह को टोपी, शाल और हार पहनाकर सम्मानित किया। एसडीएम अश्वनी सूद ने कहा कि पेंशनर समाज और सरकार का अभिन्न अंग हैं तथा हर सरकारी कार्यालय में इन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन की मांग पर…
Read Moreसीएम ने किए करोड़ों के शिलान्यास
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शीतकालीन दौरे के आखिरी दिन धर्मशाला शहर में करोड़ों के शिलान्यास किए। सुबह सवा दस बजे रेडक्रॉस भवन की आधारशिला रखी। उसके बाद बीएड कॉलेज में शिक्षक आवास, कैंटीन तथा लोअर बड़ोल में आवासीय इकाइयों का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में आवासीय इकाइयां विकसित की जा रही हैं तथा शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत 406.32 करोड़ रुपये की लागत से लघु एवं मध्यम शहरों के विकास के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को 18 परियोजनाएं प्रेषित…
Read Moreनाइट ड्यूटी से गायब डाक्टर, नर्स पर कार्रवाई
धर्मशाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में डाक्टर और स्टाफ नर्स के रात्रि सेवाओं से गैरहाजिर रहने पर सीएम वीरभद्र सिंह के आदेश पर कार्रवाई हुई है। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल से डा. निखिल वर्मा और स्टाफ नर्स अंजली ड्यूटी से नदारद पाए गए। इसे लेकर पिछले रोज खैरावासियाें ने सीएम को भी अवगत करवाया था। सीएम वीरभद्र सिंह ने भी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। लोगों की शिकायत पर सीएम ने सीएमओ को जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद रात को बीएमओ भवारना एसके सूद को…
Read Moreटांडा में कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे मरीज
धर्मशाला। कड़कती ठंड में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में लगे ज्यादातर एसी बंद हैं। कुछ वार्डों को छोड़ तमाम वार्ड अस्पताल में असुविधाओं की हकीकत बयां कर रहे हैं। मरीज तो मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल के ऑपरेशन थियेटर तक के एसी बंद पड़े हैं। थियेटर में चिकित्सकों के लिए गीजर तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में इस संस्थान को एम्स स्तरीय बनाने के दावे फिलहाल हकीकत में बदलते नहीं दिख रहे हैं। कुछ वार्डों में कई तीमारदार अपने बूते हीटर के सहारे सर्दी भगाने का जुगाड़…
Read More