भल्याणी (कुल्लू)। आम आदमी पार्टी ने कुल्लू में दस्तक दे दी है। पार्टी की पहली बैठक की अध्यक्षता करने वाले समाज सेवी बाला राम ठाकुर ने बताया कि पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान जोरों पर जारी है। उन्होंने कहा कि फागनू राम सेवानिवृत्त कमांडेंट ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कहा कि वह देश में होने वाले आम चुनावों के लिए पार्टी हाईकमान से मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी के टिकट के लिए आवेदन करेंगे। कुल्लू में दस जनवरी को हुई आम आदमी…
Read MoreCategory: Himachal News
डेढ़ किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार
कुल्लू। बाजौरा के पास पुलिस ने नाके के दौरान एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला पर एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ भुंतर लाल चंद ने बाजौरा चैकपोस्ट के पास पुलिस टीम के साथ नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। पुलिस ने बस में तलाशी के दौरान एक महिला के कब्जे से एक किलो पांच सौ ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी…
Read Moreहरोली हलके को मिले तोहफे
ऊना। 922.48 करोड़ रुपये लागत की स्वां तटीकरण परियोजना के कार्य को अब युद्ध स्तर पर अमलीजामा पहनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी घोषणा को मूर्त रूप देते हुए स्वां प्रोजेक्ट की एक नई डिवीजन व दो सब डिवीजन खोलने को मंजूरी दे दी है। नई डिवीजन और एक सब डिवीजन हरोली में खुलेगी। एक साथ दो तोहफे हरोली के हिस्से आए हैं। दूसरी सब डिवीजन ऊना में खोली जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस बात…
Read Moreलो वोल्टेज से मिलेगा छुटकारा
हरोली (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के लोअर बढेड़ा और लोअर कांगड़ की पांच हजार आबादी को लो वोल्टेज की समस्या से दो चार नहीं होना पडे़ेगा। इससे उपभोक्ता ही नहीं बल्कि आईपीएच विभाग की समस्या भी दूर होगी। क्षेत्र में एक हजार विद्युत कनेक्शन हैं। विद्युत विभाग इन क्षेत्रों के लिए नई लाइन बिछा रहा है। यह कार्य मंगलवार 14 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस लाइन को 11 केवी के नए ट्रांसफार्मर से जोड़ा जाएगा। ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए भी विद्युत बोर्ड के कर्मचारी कार्य कर रहे…
Read Moreकाजा का पारा माइनस 20 पार
रामपुर बुशहर। हिमापत के बाद जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पारा लुढ़क गया है। रविवार को किन्नौर जिले के कल्पा का तापमान माइनस पांच डिग्री और काजा का तापमान माइनस 20 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से बर्फबारी के चलते किन्नौर, लाहौल स्पीति, काजा, नारकंडा, जलोड़ीजोत सहित अन्य क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। इधर, लाहौल स्पीति के काजा में भी तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया है। पूरा इलाका ठंड की चपेट में है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पानी…
Read Moreसेब पौधों के नाम पर बागवानों से लूट
रामपुर बुशहर। सेब के पौधे लगाने को मौसम अनुकूल होते ही पुराने बस अड्डे के आसपास निजी नर्सरी विक्रेताओं ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। दूरदराज से लाए पौधों की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं हुई है। पौधे धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। यह बागवानों से सीधा धोखा है। उद्यान विभाग गैर प्रमाणित नर्सरियां बेच रहे इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। रामपुर के पुराने बस अड्डे के आसपास इन दिनों जगह-जगह नर्सरी विक्रेता पौधे बेचते नजर आते हैं। रामपुर के अलावा निरमंड और…
Read Moreएचआरटीसी के 68 रूट फेल, 38 बसें फंसीं
शिमला। शुक्रवार रात बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक ऊपरी शिमला राजधानी से कटा रहा। खड़ापत्थर, नारकंडा और चौपाल मार्ग बहाल न होने के कारण एचआरटीसी के 68 से अधिक रूट फेल हुए और करीब 38 बसें विभिन्न क्षेत्रों में फंसीं हैं। बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-22 नारकंडा के पास और ठियोग-हाटकोटी राजमार्ग खड़ापत्थर में बंद हो गया है। शिमला और ठियोग के बीच शनिवार को दोपहर बारह बजे के बाद बसों की आवाजाही शुरू हो पाई। राष्ट्रीय…
Read Moreएक हजार की पगार में कैसे होगा गुजारा
पधर (मंडी)। शिक्षा खंड द्रंग दो के मिड डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर के खेल मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता सीटू के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रविकांत ने की। बैठक में 130 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें कार्यकर्ताओं का लगातार शोषण करती आ रही हैं। सरकार मिड डे मील कार्यकर्ताओं को मात्र 1000 रुपये मासिक पगार दे रही हैं। महंगाई के इस दौर में आंशिक धनराशि से दोपहर का भोजन…
Read Moreमजदूरी का भुगतान न होने से मजदूर परेशान
मंडी। सराज क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों में मनरेगा के तहत काम करने वाले लोगों को मजदूरी का भुगतान न होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में एकमात्र राज्य सहकारी बैंक की शाखा का एफएससी कोड न होने से मनरेगा मजदूरी की आनलाइन पेमेंट में दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने बैंक प्रबंधक से मिलकर शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्राम सुधार सभा के प्रधान पूर्ण चंद, मोती राम, कृष्ण कुमार और पुष्पराज ने कहा…
Read Moreभारी बर्फबारी से जिले में थमी जिंदगी
बरोट/कटौला/गोहर/पांगणा (मंडी)। मौसम में बदलाव के बाद रातभर हुई भारी बर्फबारी से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जिंदगी की रफ्तार थम गई है। बर्फबारी के कारण संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से परिवहन निगम की करीब एक दर्जन से अधिक बसें विभिन्न रूटों में फंसी पड़ी हैं। पेयजल और बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को मौसम खुलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी से बंद रूटों को बहाल करने के लिए लेबर लगा दी है। चौहारघाटी और छोटा भंगाल…
Read More