पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 12 लाख रुपये कीमत का चिट्टा बरामद

चिट्टा तस्करी के मामले में बिलासपुर जिले में अब तक की सबसे बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये की कीमत का 252 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इससे पहले एसआईयू ने साल 2021 में भराड़ी में 208 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर की अगुवाई में पुलिस दल ने सोमवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामली में नाकाबंदी की थी। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। रात करीब 12 बजे…

Read More

पंचायत सचिव को वार्ड सदस्य ने जड़ा थप्पड़, थाने पहुंचा विवाद

पंचायत सचिव को वार्ड सदस्य ने जड़ा थप्पड़, थाने पहुंचा विवाद

पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पंचायत सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत के सचिव को उसी पंचायत के वार्ड सदस्य ने थप्पड़ जड़ दिए हैं। यह घटना उस समय हुई, जब सचिव अपने कार्यालय में कामकाज निपटा रहा था। सचिव ने इस मामले की शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई है। सचिव ने कहा कि वह मंगलवार को प्रात: 11:00 बजे अपने पंचायत में काम कर रहा था। इसी दौरान संबंधित पंचायत का एक वार्ड सदस्य किसी काम…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में जारी किया नोटिस

पुलिस भर्ती मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उत्तर पुस्तिका को जांचने के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस विभाग की याचिका पर प्रतिवादी जीवन कुमार को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करने में हुई देरी को माफ कर दिया है। 13 सितंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उत्तर पुस्तिका को जांचने और एक हफ्ते में परिणाम घोषित कर नियुक्ति देने के आदेश दिए थे। 10 फरवरी 2021 को पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 1334…

Read More

रोजगार कार्यालयों में ऑॅनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू, ऐसे उठाए लाभ

रोजगार कार्यालयों में ऑॅनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू, ऐसे उठाए लाभ

रोजगार कार्यालयों में आवेदकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 अगस्त 2023 से पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी जाएगी, अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि आवेदकों को पंजीकरण और रोजगार कार्ड के नवीनीकरण के लिए विभाग की साइट पर लॉग इन करना पड़ेगा। प्रत्येक आवदेक को सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी इसके उपरांत ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। विभाग की ओर से रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी हेतु एक…

Read More

अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से जुड़ेंगे राज्य के बहुतकनीकी संस्थान

अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से जुड़ेंगे राज्य के बहुतकनीकी संस्थान

राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक संस्थान अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से जुड़ेंगे। संस्थानों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एक माह का समय दिया है। अकादमिक बैंक से जुड़ने के बाद छात्रों के क्रेडिट जमा हो सकेंगे, जिसका उन्हें भविष्य में फायदा मिलेगा। हिमाचल में 16 सरकारी और 10 निजी बहुतकनीकी संस्थान हैं। बहुतकनीकी संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू हो चुका है। यहां पर पढ़ने वाले अभ्यर्थियों की मार्कशीट में अंक नहीं, बल्कि उनकी योग्यता के अनुसार ग्रेड मिलेंगे। क्रेडिट सिस्टम में एक साल के 40 क्रेडिट होंगे। तीन साल पढ़ाई करने…

Read More

गांवों और कस्बों की पांच महीने तक नहीं बदलेंगी प्रशासनिक सीमाएं, अधिसूचना जारी

गांवों और कस्बों की पांच महीने तक नहीं बदलेंगी प्रशासनिक सीमाएं, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश में गांवों और कस्बों की प्रशासनिक सीमाएं अगले पांच महीने तक फ्रीज रहेंगी। जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों, विकास खंडों और वार्डों से भी छेड़खानी नहीं की जा सकेगी। जनगणना के पूरा होने तक इनकी हदों में फेरबदल नहीं हो सकेगा। राज्य सरकार ने यह समय-सीमा एक जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ाई है, जबकि पहले यह एक जुलाई 2023 तक ही तय थी। प्रधान सचिव मुख्यमंत्री भरत खेड़ा ने इसकी अधिसूचना जारी की है। राज्य में जनगणना-2021 का काम कोविड की वजह से काफी लेट हो गया है।…

Read More

आढ़तियों और लदानियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की हिदायत, बागवानी मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान

आढ़तियों और लदानियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की हिदायत, बागवानी मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान

प्रदेश सरकार की ओर से किलो के हिसाब से सेब की बिक्री को लेकर लागू किए कानून और 2 किलो की अवैध काट को बंद करने के आदेशों के बावजूद आढ़तियों और लदानियों की हड़ताल पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कड़ा संज्ञान लिया है। रविवार को शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में आढ़तियों और लदानियों की हड़ताल और पराला में बागवानों से 2 किलो की अवैध काट के बाद बागवानी मंत्री ने अल्टीमेटम दिया है। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि अब तक सरकार कानून तोड़ने…

Read More

चम्बा जिला का तीसा अस्पताल हुआ सरकार की अनदेखी का शिकार

चम्बा जिला का तीसा अस्पताल हुआ सरकार की अनदेखी का शिकार

चंबा। उपमंडल चुराह के नागरिक अस्पताल तीसा में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी लोगों की परेशानी का कारण बनती जा रही है। अस्पताल में एमडी, महिला रोग और सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञों के पद कई वर्षों से हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने कोई कदम नहीं उठाए, बल्कि जो विशेषज्ञ तैनात हैं, उनका तबादला भी दूसरे अस्पतालों में किया जा रहा है। ग्रामीणों में धर्म चंद, अनिल कुमार, अशोक कुमार, राजीव कुमार, हंस राज, सीमा देवी, सरोज देवी, ऊमी देवी और शीला देवी ने…

Read More

बरसात के चलते 211 पेयजल और सिंचाई योजनाएं हुई प्रभावित, 35.08 करोड़ का नुकसान

नूरपुर (कांगड़ा)। इस बार जुलाई माह में ही भारी बरसात के चलते जल शक्ति विभाग के नूरपुर सर्किल में करोड़ों रुपये की चपत लगी है। भारी बारिश के चलते नूरपुर सर्किल की लगभग 211 पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई है। इसके चलते इस बरसात में जल शक्ति विभाग को करीब 35.08 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभागीय जानकारी के अनुसार जलशक्ति विभाग के नूरपुर वृत के अंर्तगत पड़ने वाले नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा और जवाली मंडलों की 211 स्कीमों में से 148 स्कीमें पेयजल की है, जबकि 61 सिंचाई…

Read More

प्रदेश हाईकोर्ट के तीन नए जजों को आज शपथ दिलाएंगे राज्यपाल

प्रदेश हाईकोर्ट के तीन नए जजों को आज शपथ दिलाएंगे राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को राजभवन में हाईकोर्ट में नियुक्त होने वाले तीन जजों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के बाद अब जजों की कुल संख्या 12 हो जाएगी। मुख्य न्यायाधीश समेत कुल स्वीकृत 17 पदों में से अभी भी पांच पद खाली चल रहे हैं। हाईकोर्ट में जुलाई 2023 तक कुल 94,627 लंबित मामलों के निपटारे की जिम्मेवारी अभी 12 जजों पर ही निर्भर रहेगी। इससे पहले हाईकोर्ट से न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर और न्यायाधीश अनूप चिटकारा…

Read More