देश के बड़े शहरों में हिमाचल के रॉयल किस्म के सेब का खासा इंतजार है। मगर लोगों को बाजार में ए ग्रेड का सेब नहीं मिल रहा है। अब चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई व बंगलूरू समेत कई शहरों के लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। सितंबर माह के पहले हफ्ते रॉयल किस्म का सेब मिलना शुरू हो जाएगा। इस बार सूबे में आई आपदा के कारण अच्छी क्वालिटी का रॉयल सेब देरी से मंडियों में पहुंच रहा है। फोरलेन सहित मुख्य सड़कों एवं संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से बागवानों ने…
Read MoreCategory: Himachal News
मुख्यमंत्री के आदेश को बिजली बोर्ड ने नहीं लिया गंभीरता से, एनपीएस का शेयर इस माह भी कटेगा, कर्मचारियों में सरकार के प्रति पनप रही नफरत
मुख्यमंत्री के आदेशों पर भारी पड़ रही है अफसरशाही घोषणा के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है। यह शब्द कहे बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से इस माह भी एनपीएस का शेयर कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। ओपीएस बहाली के लिए अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक भी तय नहीं हो सकी है। ऊर्जा विभाग ने बैठक के आयोजन के लिए वित्त विभाग…
Read Moreसीमा पर डैम बनने से बाढ़ का खतरा होगा कम : राज्यपाल
हिमाचल प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर प्रस्तावित डैम के निर्माण जल्द शुरू करवाने के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डैम बनने से पहाड़ों पर होने वाली बारिश का पानी नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान को भी लाभ होगा। वहीं इन राज्यों में बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा। राज्यपाल शुक्रवार को हथिनी कुंड बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डीसी राहुल हुड्डा से यहां की भौगोलिक स्थिति व पानी को लेकर किए…
Read Moreफल एवं सबब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची न लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एस डी एम
एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम के निर्देश अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने कांगड़ा सब्जी मंडी और कांगड़ा बाजार के 34 सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले भी सभी सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने और सब्जी मंडी के विक्रेताओं को बिक्री के समय क्यू फार्म/बिल देने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान 14 दुकानों में अनियमितताएं पाते हुए 10 क्विंटल 30 किलो सब्जी और फल जब्त किए। एसडीएम ने सभी सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि अपनी दुकानों पर मूल्य…
Read Moreप्रदेश हाईकोर्ट ने लोगों को दी बड़़ी राहत, अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे फैसले
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिंदी भाषी लोगों को बड़़ी राहत दी है। अब हाईकोर्ट की वेबसाइट पर हिंदी में भी फैसले उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन से ही यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुरुआत में एक जनवरी 2023 से खंडपीठ और फुल कोर्ट के फैसलों का हिंदी अनुवाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा एकलपीठ के फैसले 11 अगस्त से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल के बाद हिमाचल हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। अदालती…
Read Moreअंशकालिक कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पढ़े पूरी खबर
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अंशकालिक कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब इन कर्मचारियों को 10 वर्षों की अंशकालिक सेवा के बाद ही दैनिक वेतन भोगी का दर्जा मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को खारिज करते हुए हिमाचल हाईकोर्ट के निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद रफीक और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार की वर्ष 2004 की नीति के तहत पूर्वव्यापी प्रभाव से दैनिक वेतन भोगी का दर्जा देने का…
Read Moreहिमाचल-उत्तराखंड में इस सप्ताह 84 मौतें और 30 लोग लापता, पंजाब में भी गई चार की जान
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बारिश तथा भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, इन दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है। हिमाचल में भूस्खलन के चलते इस सप्ताह कम से कम 68 लोगों की मौत हुई और करीब 15 लोग लापता हो गए। शिमला के समरहिल क्षेत्र में भारी भूस्खलन के बाद लापता हुए…
Read Moreप्रदेश में क्यों फट रहे हैं बादल और इसकी वजह क्या? जानिए विस्तृत रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के साथ-साथ बादल फटने की घटनाएं भयानक तबाही मचा रही हैं। इसके अलावा भूस्खलन से पहाड़ टूट रहे हैं, जिसके कारण मंडी, शिमला, कुल्लू, जिला सिरमौर और अन्य क्षेत्रों में हालात काफी बिगड़े हुए हैं। यही कारण है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद हैं। प्रदेश में इस सप्ताह बादल फटने और उसके कारण हुए भूस्खलन के कारण 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। शिमला के समरहिल में भूस्खलन से जमींदोज हुए शिव…
Read Moreड्रोन से की जाएगी मनरेगा में होने वाले कार्यों की निगरानी, दिशा-निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश में अब मनरेगा के कार्यों की निगरानी ड्रोन से होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल मनरेगा में कार्य निरीक्षण और परिसंपत्तियों की गुणवत्ता देखने के लिए किया जाएगा। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग को भी इसे लागू करने के लिए कहा गया है। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार मनरेगा में निगरानी के लिए दो तरह के ड्रोन इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एक तो नैनो ड्रोन होंगे, जो 250 ग्राम के बराबर या इससे कम होंगे। इनके…
Read Moreहिमाचल पथ परिवहन निगम के 1,300 बस रूट प्रभावित
मौसम की मार से हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के बाद भूस्खलन के चलते निगम के 1,300 रूट प्रभावित हैं। शिमला-चंडीगढ़, कांगड़ा-पठानकोट और चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन से सामान्य और वोल्वो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्री न मिलने के कारण निगम कुछ रूटों पर बसें क्लब कर संचालित कर रहा है। गुरुवार रात को परवाणू के चक्की मोड़ के पास नेशनल हाईवे बंद हो जाने से शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बस सेवाएं प्रभावित हो…
Read More