सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद को सुंदरनगर शहर के ठोस कूड़ा कचरे और प्लास्टिक को ठिकाने लगाने के लिए अब किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस कचरे को अब नगर परिषद सुंदरनगर एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा भेजेगी। जहां इसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के ठोस कूड़े कचरे सहित प्लास्टिक को ठिकाने लगाना नगर परिषद के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ था। लेकिन नगर परिषद की ओर से एसीसी बरमाणा के साथ एमओयू साइन किया है, जिसके तहत सारा ठोस कूड़ा कचरा प्लास्टिक सहित…
Read MoreCategory: Himachal News
बर्फबारी से जिले में करोड़ों का नुकसान
मंडी। हिमपात के चार दिन बाद भी जिले के कई हिस्सों में यातायात बहाल नहीं हो पाया है। बर्फ की पिघलती चादर के तले अब तक सरकारी महकमों को करोड़ों की चपत लगने के आंकड़े सामने आ चुके हैं। भले ही यह बर्फबारी आने वाले दिनों में बागवानों को करोड़ों का मुनाफा दे लेकिन इससे पहले बर्फ की यह चांदी करोड़ों का नुकसान कर गई है। जिले के कई संपर्क मार्गों पर यातायात बंद पड़ा है। इस कारण हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बर्फबारी से सबसे अधिक…
Read Moreरुष्ट देवताओं के आगे प्रशासन नतमस्तक
मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के देव समागम में इस बार कई दशकों बाद प्राचीन देवी-देवताओं के दर्शन होंगे। शिवरात्रि मेला कमेटी के निमंत्रण भेजने के बाद भी कई सालों से मेले में नहीं आ रहे करीब आधा दर्जन देवताओं को मनाने और उनकी दिक्कतों को सुलझा लिया गया। चौहारघाटी के देव गलू का गहरी तीस सालों बाद शिवरात्रि के देव समागम में शिरकत करेंगे। शिवरात्रि मेले के दौरान सात दिन तक छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी देव समागम से सराबोर रहेगी। शिवरात्रि के देव समागम में हर साल…
Read Moreतार का जाल सुलझाने में जुटी पुलिस
करसोग (मंडी)। केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले सुबूतों के आधार पर पुलिस ने टीम ने तत्तापानी के सरौरनाला में मकान में छापा मारकर पांच क्विंटल तार बरामद की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। गत दिनों करसोग पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से केबल चोरी में हेम सिंह और पूर्ण सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से कड़ी पूछताछ से पुलिस को कई अहम सुबूत मिले हैं। इस आधार पर एएसआई झाबे राम की अगुवाई में पुलिस दल ने तत्तापानी…
Read Moreएक साल बाद पहुंचा वजीफा
बिलासपुर। बिलासपुर के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्र-छात्राओं पर भी कुछ ऐसी गुजरी है कि उनको खुशी मिली परंतु लंबे इंतजार के बाद। इन विद्यार्थियों को एक शैक्षणिक सत्र खत्म होने के बाद वजीफा मिलेगा। जिला शिक्षा विभाग को 13 फरवरी को 84000 हजार रुपये का चेक मिला है। इससे शैक्षणिक सत्र वर्ष 2012-2013 में आवेदन करने वाले 84 छात्रों को एक हजार रुपये प्रति छात्र वजीफा बांटा जाएगा। हालात यह है कि इन छात्रों का एक शैक्षणिक सत्र खत्म हो गया है।…
Read More10 दिन में हाउस टैक्स न दिया तो कार्रवाई
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने हाउस टैक्स पर कुंडली मारे बैठे लोगों को तगड़ा झटका दिया है। नगर परिषद घुमारवीं ने करीब सौ लोगों को टैक्स की अदायगी नहीं करने पर नोटिस जारी किए हैं। 10 दिन की निर्धारित सीमा तक यह लोग हाउस टैक्स की अदायगी नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद द्वारा हाउस टैक्स को लेकर लोगों को नोटिस जारी होने के बाद लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। नगर परिषद की हाउस टैक्स के तौर पर करीब 45 लाख…
Read Moreदो भाइयों ने मिलकर धुना व्यक्ति
मलोखर (बिलासपुर)। जिला के सुई सुराड़ इलाके में जमीन के विवाद को लेकर दो परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दो भाइयों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपने ही पड़ोसी की कमरे में धुनाई कर डाली। पीड़ित ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अलबत्ता, पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुई गांव का कुलदीप कुमार अपने वाहन…
Read Moreएक ओर परीक्षा दूसरी ओर वार्षिक उत्सव
बम्म (बिलासपुर)। जिले भर की पाठशालाओं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का सिलसिला जारी है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 15 फरवरी तक की तिथि मुकर्रर की थी। बावजदू इसके जिले भर के निजी एवं सरकारी स्कूलों में वार्षिक उत्सवों का दौर जारी है, जबकि दूसरी ओर प्रेक्टिल परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग के द्वारा 15 फरवरी से पहले-पहले वािर्षक पारितोषिक उत्सवों का आयोजन करने के निर्देश स्कूलों हर साल दिए जाते है। इस बार भी स्कूलों को विभाग ने निर्देश जारी किए थे। परीक्षाएं सिर पर…
Read Moreनयनादेवी मंदिर का 21.25 करोड़ का बजट पारित
नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं तीर्थ स्थल नयनादेवी मंदिर न्यास ने वर्ष 2014 का बजट पारित कर दिया है। पारित बजट के अनुसार नयनादेवी मंदिर न्यास को इस साल 21 करोड़, 25 लाख, 87 हजार रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। इसकी तुलना में 20 करोड़, 8 लाख, 60 हजार रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इस लिहाज से वर्ष 2014 में न्यास का बजट एक करोड़, 17 लाख, 27 हजार रुपये के लाभ वाला है। नयनादेवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष डा. एमएल मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को…
Read Moreअंकों की शर्त न लगाए सरकार
चंबा। संस्कृत शिक्षक परिषद की जिला स्तरीय बैठक करियां में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अमर सिंह ने की। परिषद ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2009 से पहले स्नातक के लिए अंकों की शर्त को हटा दिया है, लेकिन शास्त्री अध्यापकों पर यह शर्त लागू नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने शास्त्री अध्यापकों का शोषण ही किया है। शास्त्री की नियुक्ति के लिए जो योग्यता निर्धारित की गई है, उसे अध्यापक पूरा करते…
Read More