
करसोग (मंडी)। केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले सुबूतों के आधार पर पुलिस ने टीम ने तत्तापानी के सरौरनाला में मकान में छापा मारकर पांच क्विंटल तार बरामद की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। गत दिनों करसोग पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से केबल चोरी में हेम सिंह और पूर्ण सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से कड़ी पूछताछ से पुलिस को कई अहम सुबूत मिले हैं। इस आधार पर एएसआई झाबे राम की अगुवाई में पुलिस दल ने तत्तापानी के सरौरनाला गांव में मोहन लाल के घर पर छापामार कर चोरी कर छिपाकर रखी पांच क्विंटल तार बरामद की है। मामले में तीसरा आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। करसोग थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। केबल चोरी में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी।
