रोहड़ू(सुंदर औक्टा)सिविल अस्पताल रोहड़ू में रोगियों के लिए ओपीडी के बाहर बैठने के लिए नए बैंच लगाए जाएंगे। वीरवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान अगले वित्त वर्ष का लेखा जोखा भी पेश किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम वाईपीएस वर्मा ने की। बैठक में सिविल अस्पताल रोहड़ू के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सक डा.रविंद्र शर्मा ने साल भर का लेखा जोखा सामने रखा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में रोगियों की सुविधाओं के लिए नई बेड शीट और कंबल की व्यवस्था की…
Read MoreCategory: Himachal News
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी से हाथापाई
जुब्बल(पवन)सरस्वती पुलिस चौकी में तैनात जवान के साथ ड्यूटी के दौरान हाथापाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बीच सड़क से वाहन हटाने को इनकार किया, बाद में बाहर उतर कर पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ डाली। पुलिस कर्मी का आरोप है कि आरोपी हाथापाई के दौरान नशे में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नकराड़ी गांव निवासी गोवर्धन ढालटा मंगलवार शाम करीब चार बजे बीच सड़क पर कार रोक कर खड़ा था। पुलिस के जवान ने…
Read Moreतेज रफ्तार कार ने 4 को चपेट में लिया
रोहड़ू(सुंदर औक्टा)रोहड़ू बाजार में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे रोहड़ू में पार्क के समीप गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित कार पहले सब्जी की रेहड़ी से टकराई, उसके बाद सामने खड़े चार लोगों को चपेट में लिया है। लोगों को चपेट में लाने के बाद कर कार दुकान से टकराकर…
Read Moreआनी का विकास कांग्रेस की देन : प्रतिभा सिंह
आनी/दलाश (कुल्लू) (रोहित)मंडी लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सांसद प्रतिभा सिंह का लोगों ने आनी दौरे के दुसरे दिन पुराने रीति रिवाजों से स्वागत किया। आनी के दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने दस जनसभाएं की। वीरवार को उन्होंने खंड की दुर्गम पंचायत बुच्छैर के लढ़ागी, च्वाई, दलाश, कुठेड़ और नित्थर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि आउटर सिराज का विकास कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि आनी, लूहरी औट को उच्च मार्ग का दर्जा मिलने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे…
Read Moreचिराग तले अंधेरा देखना है तो मिनी सचिवालय आइए
रामपुर बुशहर(संदीप नेगी)शायद चिराग तले अंधेरा इसी को कहते हैं। आम पब्लिक को सुविधाएं मुहैया करवाने वाले प्रशासनिक विभागों के अधिकारी खुद ही मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। रामपुर सब डिवीजन के मिनी सचिवालय में न पीने के पानी की व्यवस्था और न ही शौचालय की। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता भी यही बैठते हैं फिर भी परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। सफाई की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर और खाली बोतलें बिखरी हैं। बाहर से खूबसूरत दिखने वाली इस इमारत के अंदर…
Read Moreजहरीले स्प्रे से गई किसान की जान
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत थुराण निवासी हंसराज की जहरीले स्प्रे ने जान ले ली है। सब्जी के खेत में स्प्रे करते समय कीटनाशक दवाई का असर इस कदर हुआ कि उसकी जान ही चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हंसराज मंगलवार सुबह अपने सब्जी के खेत में दवाई स्प्रे करने गया था। बताया जा रहा है कि वह भूखे पेट ही स्प्रे कर रहा था। अचानक स्प्रे करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। हंसराज…
Read Moreगैर इरादतन हत्या पर छह माह कैद
बिलासपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव भारद्वाज की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले प्रेम लाल नामक एक व्यक्ति को छह महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को पांच हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। वर्ष 2007 में प्रेम लाल द्वारा लगाई गई एल्यूमिनियम की तारों में बिजली का करंट लगने की वजह से दसोदा देवी नामक एक महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार को प्रेम लाल के खिलाफ अभियोग साबित होने पर अदालत ने यह अहम फैसला सुनाया। जानकारी के अनुसार एक सितंबर, 2007…
Read Moreऑपरेटरों को दो दिन का अल्टीमेटम
मलोखर (बिलासपुर)। जेपी सीमेंट कंपनी बागा में सीमेंट ढुलाई के कार्य में लगे बिलासपुर और सोलन जिला के लगभग 3000 ट्रकों को पार्क करने का संकट खड़ा हो गया है। बिलासपुर के तहत खारसी चौक से शालूघाट तक सड़क किनारे अब ट्रक खडे़ नहीं होंगे। ट्रैफिक जाम की वजह से पुलिस ने दो टूक कहा है कि सड़क किनारे ट्रक खड़े किए तो चालान काटेंगे। जेपी कंपनी में बिलासपुर की एक और सोलन की दो ट्रक ऑपरेटर सोसाइटियां सीमेंट ढुलाई के कार्य में लगी है। लगभग 3000 की संख्या वाली…
Read More50 वाहन चालकों से वसूले 15 हजार
सुलतानपुर (चंबा)। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर 50 वाहन चालकों के चालान काटे और मौकेे पर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसमें अधिकतर वाहन चालक बिना लाइसेंस, प्रेशर हार्न के वाहन चला रहे थे। ट्रैफिक प्रभारी तिलक राज की अगुवाई में परेल, भद्रम, सुल्तानपुर नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे और जुर्माना वसूलकर उनसे यातायात नियमों…
Read Moreप्रोजेक्ट का काम रोक रहीं 32 महिलाएं गिरफ्तार
होली (चंबा)। होली-बजोली बिजली प्रोजेक्ट का धरने पर बैठक कर लंबे समय से विरोध कर रही 32 महिलाओं को पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों पर हमला करने एवं कंपनी की मशीनरी की तोड़फोड़ करके कानूनी व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं लंबे अर्से से बजोली-होली पावर प्रोजेक्ट की सुरंग का निर्माण गांवों की ओर करने का विरोध कर रही हैं। इनकी मांग है कि सुरंग का निर्माण दूसरी ओर किया जाए जहां आबादी नहीं है। इन महिलाओं को जबरन काम रोकने पर एडीएम भरमौर पहले…
Read More