चंबा (गीता) अनदेखी से बिफरे चमेरा चरण तीन विस्थापित कल्याण संघ के सदस्यों ने चेताया है कि एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या को समाधान नहीं हुआ तो सभी प्रभावित अपने परिवारों सहित उपायुक्त कार्यालय के बरामदे में रहने को मजबूर हो जाएंगे और वे उपायुक्त कार्यालय से तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी समस्या को कोई हल नहीं निकल जाता है। संघ के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम अश्वनी राज शाह से मिला। इसमें उन्होंने चमेरा जल विद्युत परियोजना चरण तीन की धरबाला स्थित टनल में रिसाव को लेकर…
Read MoreCategory: Himachal News
छह घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग लगभग छह घंटे बंद रहा। इसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को सुबह करीब छह बजे भारी बारिश के चलते बत्ते दी हट्टी के पास भूस्खलन हो गया। इस कारण काफी मलबा सड़क पर आ गया। इससे मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग वाहनों की अदला बदली कर गंतव्य तक पहुंचे। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने दोपहर करीब 12 बजे मार्ग को यातायात के लिए…
Read Moreवोट डालने के लिए करें प्रेरित
सिहुंता (चंबा)। उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नया सत्र शुरू होते ही सभी विद्यालय स्वीप के तहत नव मतदाताओं व अन्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेंगे। वे शिक्षा खंड सिहुंता के अंतर्गत आने वाले सभी हाई स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुखियाओं की सिहुंता में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को स्वीप के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्हाेंने कहा कि सभी विद्यार्थी स्वीप संबंधी कार्यकलापों में…
Read Moreआप के समर्थन के लिए महेश्वर ने संभाला मोर्चा
धर्मशाला (आत्मा राम)आम आदमी पार्टी की बैठक शीला चौक धर्मशाला में हुई। इसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजन सुशांत और हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से प्रचार समितियों का गठन किया गया। सुशांत ने कहा कि आप के चुनाव अभियान समिति के महेश्वर सिंह प्रभारी हैं। बैठक में प्रचार समिति का गठन किया गया। प्रचार समितियों में महिला विंग, एससी, एसटी, ओबीसी आदि विंग का गठन किया गया। वहीं इस दौरान कांगड़ा-चंबा के मीडिया प्रभारी…
Read Moreसनौर में कुएं में गिरी महिला, मौत
इंदौरा (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र इंदौरा के तहत सनौर गांव में 30 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान संतोष कुमारी पत्नी संतोख सिंह निवासी सनौर के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार को संतोष कुमारी गांव के कुएं से पानी लाने गई थी। पानी निकालते समय अचानक कुएं में गिर गई। हादसे के वक्त महिला का पति संतोख सिंह काम पर गया था। गांव सनौर के किसी व्यक्ति ने महिला के कुएं में गिरने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की…
Read Moreदस्तावेज न हुए तो जब्त होगी 50 हजार से अधिक राशि
नूरपुर (कांगड़ा)। आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए शनिवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसडीएम नूरपुर अश्वनी सूद ने की। इसमें डीएसपी नूरपुर मनोज जोशी सहित नूरपुर, जसूर और डमटाल व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम अश्वनी सूद ने कहा कि उपमंडल नूरपुर के तहत नूरपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि कोई भी व्यापारी 50 हजार रुपये से अधिक की धनराशि वैध…
Read Moreबड़ा भंगाल से पोलिंग बूथ हटाने पर आक्रोश
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल के लोगों ने मतदान केंद्र को बीड़ में स्थानांतरित करने के चुनाव आयोग के निर्णय का विरोध किया है। गांववासियों ने बीड़ में बैठक करके सहायक चुनाव आयुक्त एवं एसडीएम ऋग्वेद ठाकुर को बड़ा भंगाल में मतदाताओं के लिए बूथ स्थापित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। गांववासियों पवना कुमारी, हरि सिंह, चंदिया राम, मंगली देवी, चमारु राम, गीता देवी, सुनीता देवी, नारायण सिंह, कमलेश ठाकुर, मोहरी देवी, राजकुमार, राधा देवी, धोगरू, चतरू, मधु, पतासो देवी, चुडू राम, रूप चंद, परस राम,…
Read Moreप्रियांशी साइंस सिटी में जानेंगी आविष्कार
बैजनाथ (कांगड़ा)। विनबा पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियांशी सूद का चयन साइंस सिटी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। प्रिंसिपल रेणु शर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के मकसद से बच्चों को नए वैज्ञानिक आविष्कारों की जानकारी देने के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। प्रियांशी ने 9 फरवरी को आयोजित साइंस ओलंपियाड की परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है और अब प्रियांशी साइंस सिटी जालंधर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय वर्कशाप में भाग लेंगी।…
Read Moreतो गरमी में नहीं रहेगा जल संकट
कुल्लू(भाग सिंह) घाटी में हो रही बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से पेयजल स्रोतों को संजीवनी मिल गई है। इससे जहां आने वाली गरमी में पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी, वहीं सूखने की कगार पर पहुंचे स्रोत भी पानी से लबालब हो गए हैं। ऐसे में आईपीएच विभाग भी गदगद है। गर्मियों के दिनों लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के लिए हमेशा चिंतित रहने वाले आईपीएच विभाग को मौसम ने बड़ी राहत दी है। कुल्लू सर्कल के तहत आने वाली 875 पेयजल योजनाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। लिहाजा,…
Read Moreदुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाई सड़कें : वीरभद्र
कुल्लू(भाग सिंह)सदर विस क्षेत्र में हुई चुनावी जनसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का खूब बखान किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही हिमाचल अस्तित्व में आया है। प्रदेश में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उनका श्रेय भी कांग्रेस को ही जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा प्रदेश का एक समान विकास किया है। कुल्लू जिले में भी कांग्रेस पार्टी ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण मार्ग को भी डबल लेन करने…
Read More