हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बुधवार को हुई शिक्षा विभाग की अहम बैठक में विभाग को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि साल 2023 से ही विभाग को मजबूती देने का काम किया जा रहा है और हर जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को सामने आ रही परेशानियों का समाधान करने के लिए कहा गया है। आने वाले में भी जरूरत के मुताबिक स्कूलों को मर्ज करने के लिए भी…
Read MoreCategory: Himachal News
कोर्ट ने विमल नेगी मामले में हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत बढ़ाई, एफएसएल रिपोर्ट का इंतज़ार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत से जुड़े मामले में पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत 29 मई तक बढ़ा दी है। वीरवार को अदालत में सुनवाई के दौरान विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी व परिवारजन भी मौजूद रहे। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि सरकार की ओर से गठित एसआईटी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके लिए सरकार को…
Read Moreव्यवस्था परिवर्तन का एक और नमूना आया सामने, बिजली कनेक्शन लेने से पूर्व निरिक्षण के लिए जनता को चुकानी होगी यह रकम
प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण करवाने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। वीरवार को ऊर्जा विभाग ने घरेलू और औद्याेगिक उपभोक्ताओं से ली जाने वाली दरों के संबंध में अधिसूचना जारी की। ऊर्जा सचिव ने बताया कि चीफ इलेक्ट्रिकल ऑफिस से घर में बिजली का कनेक्शन लेने से पहले या कभी रुटीन में निरीक्षण करवाने के लिए अधिकारी को बुलाने के लिए फीस नये सिरे से तय की गई है। घरेलू उपभोक्ता निरीक्षण के लिए किसी अधिकारी को बुलाता है तो उसे 300 रुपये…
Read Moreपूर्व सैनिक और वीर नारियो की पेंशन में 40 फीसदी हुई वृदि, जानिए पूरी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के 507 पूर्व सैनिक परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली पेंशन में 40 फीसदी की एकमुश्त बढ़ोतरी की है। अब इन पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को 3,000 हजार की बजाय 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 से लागू होगी। जून माह में वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की तीन माह की पेंशन 15,000 रुपये एक साथ जारी होगी। प्रदेश सरकार ने बजट में पेंशन बढ़ोतरी की…
Read Moreशिमला से रेरा के दफ्तर को धर्मशाला शिफ्ट करने की हुई प्लानिंग
पर्यटन विकास निगम और वन्य प्राणी विंग के दफ्तर को शिफ्ट करने के बाद अब प्रदेश सचिवालय से रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के कार्यालय को धर्मशाला ले जाने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने इसे लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा है। इसमें कार्यालय और आवासीय सुविधा के लिए स्थान उपलब्ध कराने की बात कही गई है। यह तीसरा कार्यालय होगा, जिसे धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। रेरा में अध्यक्ष और दो सदस्यों की तैनाती होनी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कार्यालय को शिमला…
Read Moreसोशल मीडिया पर इन दो नेताओ की पोस्ट से क्यों गरमाई हिमाचल की सियासत ?
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पोस्ट से सियासी पारा चढ़ने के दूसरे दिन राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी रविवार को सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके सियासत गरमा दी है। अपनी इस पोस्ट के साथ विक्रमादित्य सिंह ने ‘जय श्रीराम’ भी लिखा है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कुछ और सियासी खिचड़ी तो नहीं पक रही है। विक्रमादित्य सिंह ने अपने साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का फोटो साझा करते हुए पोस्ट लिखी, ‘जब आपको हराने के लिए लोग कोशिश करने के बजाय साजिश करने लगे…
Read Moreचंबा में बादल फटने से नाले में एक बजुर्ग सहित 150 भेड- बकरिया बह गई
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आठ मई तक मौसम में खराब रहने के आसार हैं। राजधानी शिमला में दिन में अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश हुई। कांगड़ा, सुंदरनगर, जोत, पालमपुर, बैजनाथ और जुब्बड़हट्टी में अंधड़ के साथ बारिश हुई। ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश में कई जगह झमाझम बारिश-अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाला में शनिवार रात बादल फटने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में बहने से मौत हो गई। बाढ़ में 150 भेड़-बकरियां भी…
Read Moreकोर्ट ने संजौली मस्जिद को बताया अवैध निर्माण, साथ ही दिए गिराने के आदेश
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनाई गई मस्जिद की नीचे की दोनों मंजिलों को भी नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने अवैध करार दे दिया है। कोर्ट ने शनिवार को इस मामले पर अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए नीचे की दोनों मंजिलों को भी गिराने के आदेश दिए। इससे पहले ऊपर की तीन मंजिलों को कोर्ट 5 अक्तूबर, 2024 को अवैध करार देकर गिराने के आदेश दे चुका था। कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद कमेटी ने ऊपर की दो मंजिलों को गिरा भी दिया है। इस तरह…
Read Moreशिक्षक ने फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए हांसिल की नौकरी, अब बर्खास्त होने के साथ होगी कार्रवाई
फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र से नौकरी लेने वाले शिक्षक को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सरकारी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। जनवरी 2025 में शिक्षक के खिलाफ नेरवा पुलिस थाना में आपराधिक कदाचार, जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था। अनुसूचित जाति बेरोजगार संघ ने शिक्षा सचिव को इस बाबत शिकायत की थी। मामले की जांच पूरी होने के बाद शनिवार को स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कार्यालय आदेश जारी कर शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देइया, जिला शिमला में कार्यरत टीजीटी…
Read Moreएडवेंचर एक्टिविटी करते पर्यटक की हुई मौत, हुक टूटने से हुआ हादसा
कंडाघाट क्षेत्र के साधुपुल में वीरवार को एडवेंचर एक्टिविटी करते एक पर्यटक नीचे जा गिरा। हादसा सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटने के कारण हुआ। घायल पर्यटक ने उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गोपाल शर्मा निवासी मंडी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 1…
Read More