पुलिस ने चरस,अफीम और चिट्टे के साथ तीन युवको को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चरस,अफीम और चिट्टे के साथ तीन युवको को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को चरस, चिट्टे और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें सुन्नी में एक व्यक्ति से चरस और अफीम तथा खड़ापत्थर में दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। सुन्नी पुलिस ने मंढोड़घाट में एक घर में दबिश देकर चरस और अफीम बरामद की है। इसमें आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर सोहन लाल के घर में दबिश दी। इस दौरान घर की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 536 ग्राम…

Read More

विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार सायं दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पठानकोट-मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की अत्यंत आवश्यकता है। इससे लगभग 55 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। यह सड़क एक स्थाई राजमार्ग के रूप में कार्य करेगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस परियोजना…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना के चार हज़ार मामले हिमाचल में अटके जानिए क्या है बजह ?

प्रधानमंत्री आवास योजना के चार हज़ार मामले हिमाचल में अटके जानिए क्या है बजह ?

हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान बनाने का सपना देख रहे हजारों लोगों को झटका लगा है। पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) सर्वर ने हिमाचल प्रदेश में ऐसे चार हजार के करीब लाभार्थियों के आवेदन को सत्यापित करने के लिए अंतिम रूप नहीं दिया है, जबकि तमाम तरह की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पीएफएमएस से लाभार्थियों का आधार उनके खाते के साथ लिंक होना अनिवार्य है। तभी आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन अभी तक आधार उनके खातों से नहीं जुड़ पाया है। इससे प्रधानमंत्री…

Read More

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर यह मामला केंद्र के समक्ष रखेंगे सीएम सुक्खू

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर यह मामला केंद्र के समक्ष रखेंगे सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किन्नौर में भारत और चीन की सीमा पर स्थित 3,930 मीटर ऊंचे मोटर योग्य पर्वतीय दर्रे शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर हमने पर्यटकों के लिए शिपकी-ला की सुंदरता का आनंद लेने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी है और यहां पर्यटन गतिविधियों से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय…

Read More

यह कीट हर वर्ष करोडो की फसल और वन सम्पदा को करता है नष्ट, ऐसे करे रोकथाम

यह कीट हर वर्ष  करोडो की फसल और वन सम्पदा को करता है नष्ट, ऐसे करे रोकथाम

हमीरपुर और आसपास के अधिकतर क्षेत्रों में दीमक (सीणक) दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फसलों और घरों में लगी लकड़ी के साथ-साथ अब पेड़-पौधों को भी दीमक नष्ट कर रही है। हर वर्ष भारत में दीमक की वजह से करोड़ों रुपये की फसलों, वन संपदा, इमारती लकड़ी एवं भंडारण को नुकसान होता है। नेरी महाविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. वीरेंद्र राणा ने नेरी महाविद्यालय में दीमक की बामी का निष्कासन किया, जो मृदा के करीब तीन फुट नीचे थी। इसकी चौड़ाई 3.8 फुट एवं बामी की चिमनियों…

Read More

प्रदेश में टुटा 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड, सामान्य से 119 फीसदी अधिक हुई वारिश,मौसम चक्र में हुआ फेरबदल

प्रदेश में टुटा 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड, सामान्य से 119 फीसदी  अधिक हुई वारिश,मौसम चक्र में हुआ फेरबदल

इस वर्ष अप्रैल महीने में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई। वहीं, मई महीने में पिछले 15 वर्ष का रिकार्ड टूट गया। मई में सामान्य से 119 फीसदी बारिश अधिक हुई। बारिश में हो रहे बदलाव से तापमान और आर्द्रता का संतुलन भी बिगड़ रहा है। गर्मी के मौसम में लगातार हुई बारिश किसानों के लिए भी आफत बन गई है। इससे फसलों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। हर वर्ष मौसम में आ रहे बदलाव पारंपरिक कृषि-बागवानी के लिए खतरा बने गए हैं। नौणी विवि के मौसम विज्ञान विभाग…

Read More

सुक्खू सरकार की व्यवस्था परिवर्तन नीति हुई तार तार, एसपी और डीजीपी की कलह ने खोली पोल : जय राम ठाकुर

सुक्खू सरकार की व्यवस्था परिवर्तन नीति हुई  तार तार, एसपी और डीजीपी की कलह ने खोली पोल : जय राम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विमल नेगी माैत मामले की जांच को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। रिकांगपिओ में जनसभा के दौरान कहा कि  विमल नेगी आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन जब हमने विधानसभा के अंदर कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच होनी चाहिए और जांच प्रदेश सरकार की एजेंसियां नहीं कर सकती क्योंकि इसमें बड़े-बड़े नेताओं के साथ अधिकारियों की भी चर्चा हो रही है। इसलिए जांच सीबीआई से होनी चाहिए। लेकिन सरकार ने कहा कि सीबीआई से जांच की…

Read More

बादल फटने से जगातखाना क्षेत्र में भारी नुक्सान, इन जिलों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी

बादल फटने से जगातखाना क्षेत्र में भारी नुक्सान, इन जिलों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी

हिमाचल प्रदेश के रामपुर से सटे कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक के जगातखाना में शनिवार शाम बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे में सड़क किनारे खड़े करीब 15 वाहन बहकर सतलुज नदी में पहुंच गए। रामपुर उपमंडल में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा ने बताया कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिले के तहत हुई है। रामपुर में भारी बारिश के कारण तीन सड़कें अवरुद्ध हुई थीं। देर रात…

Read More

एचपीसीयू से छात्र 31 विषयो में एमए, 16 में पीजी, और 8 में सर्टिफिकेट कोर्स की कर पाएंगे पढाई

एचपीसीयू से छात्र 31 विषयो में एमए, 16 में पीजी, और 8 में सर्टिफिकेट कोर्स की कर पाएंगे पढाई

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचपीसीयू) 31 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन, 16 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा और आठ विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स करवाएगा। इसके लिए सीयूईटी-2025 में सम्मिलित अभ्यर्थी तीन जून सायं पांच बजे तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए पंजीकरण फीस सभी कैटेगरी से 500 रुपये वसूली जाएगी, जबकि सेल्फ फाइनेंसिंग पाठ्यक्रमों-कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के छात्रों के लिए पंजीकरण फीस 1000 रुपये होगी, जिसे वापस नहीं किया जाएगा। प्रवेश के बारे में…

Read More

संदीप शाह दिल्ली से शिमला तक संचालित कर रहा था चिट्टे का नेटवर्क, जांच में हुए बड़े खुलासे

संदीप शाह दिल्ली से शिमला तक संचालित कर रहा था चिट्टे का नेटवर्क, जांच में हुए बड़े खुलासे

अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का सरगना संदीप शाह हिमाचल में मादक पदार्थ तस्करी का अभियान चला रहा है। 14 अगस्त, 2024 को सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली निवासी आरोपी रोहित पांडे और सूरज के कब्जे से बरामद 6.380 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मामले की पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस गिरोह में नाइजीरिया, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित जिला शिमला के विभिन्न उपमंडलों के युवा शामिल हैं। आरोपी सूरज और रोहित पांडे ने खुलासा किया था कि संदीप शाह अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त है। वे इस अवैध धंधे…

Read More