राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में नेशनल बुक ट्रस्ट और हिमाचल कला-संस्कृति और भाषा अकादमी के सहयोग से ‘शिमला पुस्तक मेला’ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य शिक्षा विभाग इस पुस्तक मेले से दस लाख रुपए की किताबों की खरीद करेगा। यह किताबें प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के पुस्तकालयों में भेजी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों में नए लेखक गृह खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने भाषा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में पहले से मौजूद लेख…
Read MoreCategory: Himachal News
शिक्षकों के लिए हाइकोर्ट का बड़ा फैसला
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 छह माह में भरें टीजीटी ओबीसी के 322 पद हिमाचल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में टीजीटी बैकलॉग के 322 पद 6 माह के भीतर भरे। न्यायाधीश संजय करोल और पीएस राणा की खंडपीठ ने इस बारे में दायर याचिका का निपटारा करते हुए ये फैसला सुनाया है। ओबीसी को सरकारी नौकरी में 27 फीसदी आरक्षण है। राजीव भूषण बनाम हिमाचल सरकार केस में हाईकोर्ट ने 5 जून को मुख्य सचिव से हल्फनामा तलब किया था। इस…
Read Moreगर्भ में शिशु की मौत पर विवाद
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में करीब एक सप्ताह पूर्व धार-टटोह की गर्भवती महिला की प्रसूति को लेकर विवाद हो गया है। गर्भवती महिला के ससुर राम चंद ठाकुर ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएल कौशल, स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह को भेजी है। धार-टटोह निवासी राम चंद ठाकुर ने शिकायत पत्र में कहा है कि उनकी बहु गर्भवती थी। गर्भ में शिशु की मौत पर विवाद पेट में था आठ…
Read Moreआज से कॉलेजों में रेगुलर कक्षाएं
चंबा। रूसा प्रणाली के तहत प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। एक जुलाई से कॉलेजों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सेकेंड सेमेस्टर की लिस्ट जारी कर दी गई। साथ ही टाइम टेबल भी कॉलेज प्रशासन ने नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है। टाइम टेबल देखने को लेकर फ्रेशर विद्यार्थियों में काफी बेताबी देखी गई। टाइम टेबल के नोटिस बोर्ड में लगते ही बोर्ड के पास काफी भीड़ जमा हो गई। प्रथम सेमेस्टर में अब कोई…
Read Moreअवैध खनन के खिलाफ होगा अभियान तेज
चंबा। जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। यह बात उपायुक्त संदीप कदम ने बचत भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि खनन, पुलिस और वन विभाग के अलावा जिले के एसडीएम भी अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम से जुडे़ विभागों के अधिकारियों द्वारा जितने चालान किए जाएंगे, उनकी रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। मीड-डे-मील के राशन की उपलब्धता और…
Read Moreकमेटिया भंग करने को लेकर कांग्रेस में घमासान
कमेटिया भंग करने को लेकर कांग्रेस में घमासान जो जीत का सेहरा बांधते हैं, उन्हें हार की जिम्मेदारी भी लेनी होगी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित विप्लव ठाकुर और आशा कुमारी के बाद अब कुलदीप सिंह राठौर अनिता वर्मा ने भी ब्लॉक कमेटियां भंग करने के मामले में सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं का कहना है कि हार का ठिकरा आम कार्यकर्ताओं पर फोड़ना सही नहीं है। पूरे मामले में अब सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू अकेले पड़ते जा रहे हैं। एपीडा के निदेशक कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला…
Read Moreहाईवे के लिए कटेंगे 1800 पेड़!
धर्मशाला। नादौन-मटौर नेशनल हाईवे निर्माण के लिए सड़क के बीच आने वाले पेड़ बाधा बन गए हैं। मार्ग में वन विभाग के करीब 1800 पेड़ हैं। इन पेड़ों के कटान को लेकर वन विभाग सर्वे भी कर चुका है। मार्ग में आने वाले पेड़ों के कटान को लेकर लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से अनुमति मांगी है। अभी तक वन विभाग की कार्रवाई पूरी न होने के कारण हाईवे का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। नेशनल हाईवे बनाने की कवायद पिछले दो साल से चल रही है।…
Read Moreहिमाचल के इन क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा!
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट घोषित आगामी दो दिन तक पहाड़ों में तेज बारिश होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट घोषित कर दिया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने उपायुक्त कुल्लू को मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने और विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने उपायुक्त कुल्लू को सोलंग, धूंधी क्षेत्र में विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा है। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि गृह मंत्रालय ने तेज बारिश के चलते बाढ़ की…
Read Moreमंडी हादसाः पंडोह डैम से 21वां शव बरामद
ब्यूरो मंगलवार, 1 जुलाई 2014 अमर उजाला, मंडी Updated @ 4:00 PM IST मंडी के पास ब्यास नदी में बहे एक और इंजीनियरिंग छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। इसकी पहचान विश्वराज संदीप के तौर पर हुई है। अब तक सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने कुल 21 शव बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को तलाशी अभियान में जुटी टीम के सदस्यों को यह शव पंडोह डैम में तैरता हुआ मिला। इसके बाद इसे बाहर निकाला गया जहां इसकी शिनाख्त की गई। मृतक छात्र के परिजनों को सूचित…
Read Moreशर्मनाक! सरेबाजार वो उसे पीटते रहे, लोग देखते रहे
अंब बाजार में की मारपीट हिमाचल ऊना जिला के अंब के स्थानीय बाजार में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने राहगीर एक युवती पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते युवकों ने युवती को कई तमाचे जड़ दिए। इस दौरान किसी ने उन्हें नहीं रोका और आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना से युवती काफी सहम गई। इसके बाद दुकानदारों ने युवती को थाने पहुंचाया, जहां युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक…
Read More