जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान में 3 से 7 जुलाई तक देश भर के नामी फुटबाल क्लब दे दनादन गोल करने के लिए जुटेंगे। ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को इस जोशीले खेल को देखने का मौका मिलेगा। प्रदेश फुटबाल एवं जिला फुटबाल संघ की ओर से ओएनजीसी आल इंडिया फुटबाल फेस्टिवल करवाया जा रहा है। खेल उत्सव में ओएनजीसी मुख्य प्रायोजक की भूमिका में है। एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि फुटबाल खेल उत्सव में देश के कई नामी फुटबाल क्लब शिरकत कर रहे हैं। ऐसे…
Read MoreCategory: Himachal News
हजारों कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर,
12 जुलाई तक बढ़ाई एडमिशन डेट हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी निजी, सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए प्रवेश की तिथि 12 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इससे उन कॉलेजों को ज्यादा फायदा होगा जो अभी नए खुले हैं और जानकारी के अभाव के कारण यहां कम दाखिले हो पाए हैं। प्रधान सचिव उच्च शिक्षा से मिले निर्देशों पर विवि के नव नियुक्त प्रति-कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने सभी कॉलेजों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।…
Read More17 साल भी बीडीओ को नहीं मिली प्रमोशन
मंडी। खंड विकास अधिकारी संघ की जिला इकाई की बैठक उपाध्यक्ष डा. संजीव धीमान की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खंड विकास अधिकारियों की रुकी हुई प्रमोशन के बारे में चरचा की गई। संजीव धीमान ने बताया कि खंड विकास अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं के साथ अन्य विभागों जैसे योजना, स्वास्थ्य, कल्याण, महिला विकास, पंचायतीराज सहित अन्य कार्य जो भी सरकार द्वारा समय-समय पर सौंपे जाते हैं, उन्हें कर्तव्यनिष्ठा के साथ क्रियान्वित करते आ रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर…
Read Moreहजारों लोग सड़क सुविधा से वंचित
बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की पंचायत नलवागी, खोलानाल और कशौड़ के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों में पंचायत मुराह के प्रधान जीवन सिंह, खोलानाला की प्रधान हेती देवी, कशौड़ की प्रधान उर्मिला देवी, ग्रामीणों में धर्मदास, गोपाल सिंह, घनश्याम सिंह, पुष्पराज, रमेश, पूर्ण चंद, भूपेंद्र, भूप सिंह, भीम सिंह, जीवानंद, छबेंद्र पाल, मनी राम, खूबे राम, जैसिंह, ईश्वर दास, इंद्र सिह, शंकर, राम शरण, चानण देव, राम दास, शोभा राम, छाबे राम, गोविंद राम, भुवनेश्वर, सेवा सिंह, गुम्मत राम, हरीश और सुखराम ने बताया…
Read More150 अंशकालीन जलवाहक बनेंगे डेलीवेज
चंबा। सरकारी स्कूलों, कॉलेज व बीपीओ आफिस में सेवाएं दे रहे अंशकालीन जलवाहक पदोन्नत होकर दैनिक भोगी कर्मचारी बनेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा सीनियोरिटी लिस्ट तैयार कर ली गई है। एक हफ्ते के भीतर कर्मचारियों को प्रमोशन मिल जाएगी। सरकार ने आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके अंशकालीन जलवाहकों को दैनिक भोगी कर्मचारी बनाने का निर्णय लिया है। जिला चंबा में ऐसे करीब 150 कर्मचारी हैं, जो आठ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके हैं। विभाग ने ऐसे कर्मियों की सीनियोरिटी लिस्ट तैयार कर ली है। एक हफ्ते के भीतर…
Read Moreब्यास किनारे मिला युवक का शव
रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव कूहना में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव ब्यास किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की जेब से सल्फास की गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अनमोल (21) पुत्र तिलक राज मंगलवार रात करीब दस बजे अपने घर से चला गया और जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने सोचा कि वह अपने ताया के घर सो…
Read Moreविदेशी नशे में डूबने लगी युवा पीढ़ी
धर्मशाला। प्रदेश मेंसिंथेटिक और डिजाइनर ड्रग्स का कारोबार पैर पसारने लगा है। इसकी चपेट में युवा और छात्र वर्ग आने लगा है। धर्मशाला फोरेंसिक लैब में जांच के लिए पहुंचे मामलों से इसका खुलासा हुआ है। यहां विभिन्न जिलों से जांच के लिए 30 के करीब मामले पहुंचे हैं। हर माह औसतन दो मामले पहुंच रहे हैं। इन नशीली ड्रग्स की कीमत भी हजारों रुपये में है। सूत्रों के मुताबिक समूह में रहने वाले लोग इनका सेवन ज्यादा कर रहे हैं। ड्रग्स का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने वाले लोग…
Read Moreदो रुपए बढ़ा शिक्षकों का पेपर चेकिंग मानदेय
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निदेशक मंडल की बैठक में पेपर चेकिंग मानदेय को 2 रुपये बढ़ाया है। ये अब 6 रुपये से बढ़कर 8 रुपये प्रति पेपर हो गया। शिक्षक संघ हालांकि 15 रुपये की मांग कर रहे थे। बोर्ड ने इस फैसले का औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया। बोर्ड अध्यक्ष बलबीर तेगटा बैठक के बाद शिमला रवाना हो गए। वह वीरवार को प्रधान सचिव शिक्षा से चर्चा करेंगे। बैठक में परीक्षा केंद्रों में केंद्र अधीक्षक, उप अधीक्षक, पर्यवेक्षक और पेपर सेट करने का पारिश्रमिक बढ़ाने पर भी फैसला…
Read Moreकालेज प्रशासन-कर्मचारियों में ठनी
संतोषगढ ़(ऊना)। एसबीएसडी कालेज भटोली में कर्मचारियों को कालेज प्रबंधन की ओर से बिना कारण बताए ही रिलीव किए जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इससे कालेज प्रशासन और कर्मचारियों में ठन गई है। कालेज प्रबंधन की ओर से रिलीव किए जा रहे कर्मचारी अपनी नौकरी को बचाने के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय की शरण में पहुंच चुके है। बताया जा रहा है कि रिलीव किए जा चुके अधिकांश कर्मचारियों की नियुक्ति डीसी ऊना के बतौर कालेज प्रशासक रहते हुए ही की गई थी। लेकिन कालेज प्रशासन कर्मचारियों को…
Read Moreखाद्य आपूर्ति विभाग ने मारे ताबड़तोड़ छापे
ऊना। सब्जी के बढ़ते दामों एवं जमाखोरी पर लगाम कसने को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को जिला आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक यादवेंद्र पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सब्जी मंडी सहित ऊना शहर की लगभग 30 के करीब सब्जी की दुकानों पर छापामारी की। इसके अलावा होटल-ढाबों में अवैध तरीके से लगाए गए घरेलू गैस सिलेंडरों को भी जब्त किया है। विभाग की ओर से छेड़े गए विशेष अभियान के चलते दुकानदारों में खलबली मच गई। इसके चलते कई दुकानदार चेकिंग…
Read More