जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश को केंद्र से आठ सौ गाड़ियां मिलेगी। इसके अलावा जोगिंद्रनगर बस स्टैंड को भी बीस बसें मिलने जा रही हैं। इन नई बसों को स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। इससे हर रोज सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यह जानकारी परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक आरएन बता ने दी। वे यहां शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने जोगिंद्रनगर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। कहा कि जोगिंद्रनगर के बस स्टैंड का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भूमि का…
Read MoreCategory: Himachal News
रिवालसर में सैकड़ों के हिसाब मछलियां मरीं
रिवालसर (मंडी)। तीन धर्मों की नगरी रिवालसर की पवित्र झील में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को झील में सैकड़ों मछलियां मौत के मुंह में समा गई। एक सप्ताह पहले मछलियों की सैकड़ों की तादाद में मौत पर मत्स्य विभाग के उपनिदेशक ने जायजा लिया था। बावजूद इसके मछलियाें के मरने का सिलसिला नहीं थमा। प्रशासन मछलियाें की हो रही मौत पर अंकुश लगाने में नाकाम है। वहीं जिला प्रशासन भी कोई कारगर कदम अब तक नहीं उठा पाया है। झील में मछलियों के मरने की वजह…
Read Moreमाल-वाहक वाहनों में यात्रा वर्जित
माल-वाहक वाहनों में यात्रा वर्जित नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर माल-वाहक वाहनों पर यात्रा करना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। ऐसे वाहनों को पंजाब बार्डर पर स्थित कोलांबाला टोबा में ही रोक दिया जाएगा। बिलासपुर पुलिस ने इसके बारे में पंजाब पुलिस से भी पत्राचार किया है। जिससे माल वाहक वाहनों में नयनादेवी की ओर कोई यात्री न पहुंचे। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर नीचे घवांडल में ही वाहन रोक दिए जाएंगे। यहां से आगे श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर तक…
Read Moreश्रावण नवरात्र मेले आज से, सज गए मां के दरबार
प्रदेशभर के शक्तिपीठों में 27 जुलाई रविवार से श्रावण अष्टमी मेलों की शुरुआत हो रही है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु इन शक्तिपीठों पर नतमस्तक होंगे। उधर, कांगड़ा बज्रेश्वरी माता के दर्शन प्रशासन की ओर से ऑनलाइन करवाने की भी व्यवस्था की है। नयनादेवी मंदिर का निर्माण पांडवों ने द्वापर युग में किया था। उसी आधार पर वर्तमान स्वरूप का निर्माण बिलासपुर के नरेश महाराजा वीरचंद ने 1400 वर्ष पूर्व करवाया गया। मान्यता है कि जिस समय महिषासुर राक्षस और नयनादेवी के बीच युद्ध हुआ तो नयनादेवी ने उसे…
Read Moreजो शहीद हुए हैं उनकी याद करो कुबार्नी
डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के सहयोग से कारगिल विजय दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डलहौजी कैंट के टैगोर चौक में किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के डिप्टी कमांडर कर्नल जेएस तंवर (कीर्ति चक्र) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कारगिल के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कर्नल तंवर ने कहा कि वह सेना की वर्दी में फखर महसूस करते है। कारगिल के शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर…
Read Moreमिंजर मेले का आज धूमधाम से होगा आगाज
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आगाज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल की उपस्थिति में होगा। रविवार को विधिवत रूप से सुबह नौ बजे मिर्जा परिवार की मिंजर भगवान रघुवीर व लक्ष्मीनाथ मंदिरों में अर्पित करने के साथ इस पर्व का आगाज होगा। इसके बाद सुबह दस बजे चौगान में धनी राम शांडिल ध्वजारोहण करके सप्ताह भर चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। मिंजर मेला इस बार 27 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चौगान में व्यापारिक पंडालों…
Read Moreकारगिल शहीदों की शहादत को सलाम
पालमपुर (कांगड़ा)। कारगिल विजय दिवस पर पालमपुर में प्रशासन की ओर से शहीद हुए सूरवीरों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। पालमपुर में एसडीएम भूपेंद्र अत्री ने अमर शहीदों परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा और कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इससे पहले सौरभ वन विहार में जाकर कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, नगर पार्षद शशि राणा, डीएफओ केके गुप्ता, डीएसपी नवदीप सिंह ने…
Read Moreश्रावण अष्टमी मेलों को सजा मां का दरबार
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। श्रावण अष्टमी मेलों के लिए ज्वालाजी में माता का दरबार सज गया है। मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। मेले में 40 अतिरिक्त कर्मी रखे गए हैं, जो पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। मेले के दौरान मंदिर के गर्भगृह में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर कर्मचारियों, अस्थायी कर्मचारियों, पुजारियों और मेला ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को पहचान पत्र…
Read Moreपति ने गला घोंट कर की थी पत्नी की हत्या
कांगड़ा। कांगड़ा के समीपवर्ती गांव समेला में महिला की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस छानबीन में पाया है कि महिला के पति ने रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मारा है। मृतका के पति ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति ने यह दुस्साहस क्यों किया, इसका पता पुलिस पूछताछ में ही चल पाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों…
Read Moreगुड न्यूज! धर्मशाला में होगा वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर-नवंबर 2014 में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच देखने का मौका मिलेगा। इस बार धर्मशाला में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच भिड़ंत होगी। अनिल कुंबले की अध्यक्षता में आयोजित बीसीसीआई की टेक्निकल कमेटी की बैठक और राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बीसीसीआई टूर प्रोग्राम एंड फिक्सर कमेटी की बैठक में भारत और वेस्ट इंडीज की सीरीज के दौरान धर्मशाला में एक वनडे करवाने का फैसला लिया गया है। धर्मशाला के अलावा कोलकाता, विशाखापटनम, कोची और कटक में इंडिया-वेस्ट इंडीज के बीच…
Read More