आ गई एचएएस की परीक्षा, जल्दी करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा (एचएएस) 2015 की परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। एचएएस के चार, एचपीएस के पांच, तहसीलदार के पांच, बीडीओ के आठ, डीटीओ के दो और ईटीओ के छह पद भरे जाएंगे। आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा है कि इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 31 मई 2015 तक जो रिक्तियां और मिलेंगी, उन्हें भी भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी को 11 बजकर 59 मिनट तक किए जा सकेंगे।

Read More

सावधान! एटीएम में आपसे भी हो सकती है ऐसी ठगी

एटीएम कार्ड के जरिए शातिर आए दिन नए नए तरीके निकालकर लोगों के पैसे साफ कर रहे हैं। ज्यादातर वो लोग ठगी के शिकार होते हैं जिन्‍हें या तो एटीएम यूज की पूरी जानकारी नहीं होती या फिर जो एटीएम में जाकर दूसरों की मदद लेते हैं। ठगी की ये वारदात भी ऐसी ही है। पहले तो इस शख्स ने एटीएम में कार्ड डालकर पैसे निकालने की कोशिश की। मगर जब पैसे नहीं निकले तो एटीएम पहुंचे दूसरे आदमी से मदद ले ली। इस आदमी ने मदद भी की लेकिन…

Read More

लुटेरों ने एक्सईएन की हत्या कर घर में लगा दी आग

हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालाजी तहसील के अंतर्गत आने वाली बोहण भाट्टी पंचायत के गंजुए दा बाग गांव में आधी रात को लुटेरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट की घटना में लुटेरों ने आईपीएच विभाग के सेवानिवृत्त एक्सईएन धर्मवीर धर्माणी पुत्र मेहरचंद की हत्या कर दी जबकि उनकी पत्नी संतोष धर्माणी गंभीर रूप से घायल हैं। लूट को हादसे का रूप देने के बाद लुटेरों ने घर के किचन से तीन सिलेंडर बेडरूम तक लाए।…

Read More

शिमला पुलिस चाहती तो टल सकता था खूनी संघर्ष

शिमला पुलिस चाहती तो टल सकता था खूनी संघर्ष

भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए खूनी संघर्ष को टाला भी जा सकता था। शिमला की स्मार्ट पुलिस अगर समय रहते स्थिति पर नियंत्रण कर लेती तो मामला तूल नहीं पकड़ता। सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस देरी से पहुंची। सूचना के बावजूद पुलिस पहले ही मौके पर क्यों नहीं पहुंची, क्यों पहले ही पर्याप्त फोर्स वहां भेजी नहीं गई, ये सब सवाल शिमला पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। साथ ही कार्रवाई तब शुरू की जब दोनों गुटों के बीच हाथापाई और पथराव खत्म होने वाला था। भाजपा…

Read More

मनी लाउंड्रिंग: सीएम वीरभद्र को मिली बड़ी राहत

हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को राहत प्रदान कर दी। अदालत ने याचिकाकर्ता कॉमन काज को इस मामले से अलग करते हुए सहायता के लिए न्याय मित्र की नियुक्ति कर दी। अदालत ने उन्हें यह तय करने का निर्देश दिया है कि यह याचिका जनहित में है या नहीं। मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के तर्क सुनने के बाद यह निर्देश दिया।

Read More

लाठीचार्ज की घटना पर पहली बार बोले राज्यपाल

भाजपा कार्यालय के बाहर वीरवार को युकां और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा की राज्यपाल कल्याण सिंह की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि ये घटना बेहद निंदनीय है। इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने युकां के भाजपा कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन पर भी अपनी बात कही। राज्यपाल ने कहा कि यह धरना अलोकतांत्रिक था। वहीं, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत कई भाजपा नेता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल से मिले। इस दौरान भाजपा ने अपना एक ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा…

Read More

बस एक कॉल से मिलेगी फ्री जॉब ट्रेनिंग

यदि आप भी जॉब ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो बस एक कॉल कीजिए। आपको अपने पंसदीदा कोर्स में ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम शिमला शहरी गरीबों को आत्मनिर्भर बनाएगा। स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पात्र लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पात्र होंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Read More

काम की खबर: कैंसर और मोटापे से बचाएगी ये खास चाय

-दुनिया में प्रख्यात कांगड़ा चाय कैंसर और मोटापे जैसी जानलेवा बीमारियों से भी बचाएगी। कांगड़ा टी की पत्तियों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स कई रोगों से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट मानव शरीर के फ्री रेडिकल को हटाते हैं। इससे कैंसर जैसे रोग से भी बचा जा सकता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में मोटापा भी नहीं आने देते। हाल ही में पालमपुर स्थित हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर) में कांगड़ा टी पर हुए शोध में ये तथ्य सामने आए हैं। सीएसआईआर पालमपुर के सीनियर प्रिंसिपल…

Read More

शादी के दिन मंडप की जगह हवालात पहुंचा दूल्हा

तय तारीख के अनुसार बुधवार को शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दोनों परिवारों के लोग इस शादी को लेकर खासे उत्साहित थे। बस मंडप पर शादी की रस्में रिवाजें होने ही वाली थी कि फिर कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा सीधे हवालात पहुंच गया। दरअसल ये मामला हिमाचल के जिला ऊना के हरोली का है। पुलिस के अनुसार दूल्हा बनने वाला ये शख्स धोखाधड़ी कर शादी रचाने वाला था। इसने अमीर लड़की से शादी करने के लिए एक बड़े झूठ का सहारा लिया था। लेकिन लड़की वालों…

Read More

सेना में छप्‍पर फाड़ के नौकरी, 62 हजार पदों पर भर्ती

सेना में नौकरी करने के इच्छुक युवक युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। सेना में छप्‍पर फाड़ के नौकरी निकली है। स्टाफ सिलेक्‍शन कमीशन की ओर से 62390 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये सभी पद बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्‍स में भरे जाएंगे। सभी पद कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के भरे जाएंगे। जम्‍मू कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के इच्छुक उम्‍मीदवार ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2015 है। शारी‌रिक दक्षता…

Read More