खाली पदो को भरने के लिए चार मई को लिखित परीक्षा

हमीरपुर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने खाली पद भरने को लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। विवि चार मई को लिखित परीक्षा लेगा। इसके लिए ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में प्रदेश का एकमात्र परीक्षा केंद्र स्थापित किया है। विवि में सहायक रजिस्ट्रार, कंप्यूटर असिस्टेंट-क्लर्क, क्लर्क, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर, असिस्टेंट अकाउंटेंट का पद भरा जाना है। बीते माह तकनीकी विवि ने प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद आवेदनों की छंटनी कर योग्य आवेदकों को परीक्षा के लिए रोलनंबर भेज दिए हैं। विवि के रजिस्ट्रार…

Read More

वाहन दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत

रोहड़ू (शिमला) के सुंगरी के नजदीक एक बोलेरो कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानाकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 62बी-1277 कोटगढ़ से रोहड़ू की ओर आ रही थी। इसी बीच सुंगरी के नजदीक गाड़ी अचानक तीन सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चालक सहित चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।…

Read More

साढ़े छह किलो चरस समेत एक गिरफ्तार

चरस तस्करों के लिए पुलिस की ओर से छेड़े गए अभियान में कुल्लू घाटी में लगातार तीसरे दिन पुलिस ने एक व्यक्ति को साढ़े छह किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण रोड स्थित चील मोड़ के पास जब कुल्लू पुलिस का एक दल यातायात चैकिंग पर था तो उस दौरान एक कार की चैकिंग करने पर…

Read More

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, कई गंभीर

कांगड़ा जिला के देहरागोपीपुर देहरा हनुमान चौक पर शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में कार और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार होकर रवि और केवल कृष्ण देहरा की ओर से आ रहे थे। हनुमान चौक पर विपरीत दिशा से आ रही कार बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर तौर पर घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। अस्पताल में रवि ने दम तोड़…

Read More

अब इस तरह होगी स्कूलों में पेपर चेकिंग

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और 12वीं परीक्षाओं की पेपर चेकिंग ऑनलाइन करने की तैयारी है। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र को भेजा है। रि-अपीयर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की ऑनलाइन चेकिंग के सफल प्रयोग के बाद बोर्ड अब वार्षिक परीक्षाओं की पेपर चेकिंग ऑनलाइन करने जा रहा है। अगर यह योजना सिरे चढ़ी, तो स्कूली परीक्षाओं की पेपर चेकिंग करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य होगा। हिमाचल के नाम देश की पहली ई-विधानसभा का रिकॉर्ड भी है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने…

Read More

स्वाइन फ्लू ने मचाया हड़कंप, आप भी रहें अलर्ट

हिमाचल के टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है। कांगड़ा के ज्वालामुखी निवासी मरीज को शुक्रवार को टांडा में भर्ती कराया गया था। लक्षण का अंदेशा होने के चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा था। शनिवार को उसके ब्लड सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। रिपोर्ट आने से पहले उसकी मौत हो गई। टांडा मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. दिनेश सूद ने संदिग्ध मरीज की मौत होने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के…

Read More

ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

मंडी जिला के लौंगणी-सज्योपिपलू सड़क पर शनिवार रात को ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। रविवार को हादसे का पता लगा। धर्मपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर के नीचे पड़े मृतक के शव को कब्जे में लिया। सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को लौंगणी-सज्योपिपलू सड़क के त्रैंमली मोड़ पर ट्रैक्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे चालक बसंत राम पुत्र भरेपतु राम निवासी गांव चुहडूरा बल्ह…

Read More

शांता का मुख्यमंत्री पर हमला, सरकार को कहा अयोग्य

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने दिल्ली से पालमपुर पहुंचते ही शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने इस हमले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती है। सरकार और मुख्यमंत्री का पक्ष सच्चाई पर आधारित है तो उन्हें स्वयं ही पूरी जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। शिमला में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का अतिक्रमण और भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल करने की कार्रवाई…

Read More

विधवा से बलात्कार के आरोपी की जमानत खारिज

विधवा के साथ बलात्कार करने के आरोपी वरिंद्र कुमार की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। पुलिस केस के अनुसार पीड़िता पिछले दो साल से अपने माता-पिता के घर में रह रही थी। आरोपी वरिंद्र उनके परिवार का है और अकसर उनके घर आता-जाता रहता है। उसने विधवा को शादी का प्रस्ताव दिया। 12 मई, 2014 को आरोपी ने उसे वादा किया कि वह उसके साथ चंडीगढ़ में शादी करेगा। उसके वादे पर वह दोपहर तीन बजे अपने घर से निकली और जम्मू पहुंची। आरोपी ने उसे यौन संबंध…

Read More

फेसबुक यूजर्स रहे अलर्ट! पोर्न वीडियो का खतरा

फेसबुक के यूजर्स जरूरी खबर यह है कि उनके अकाउंट पर एक वायरस का खतरा मंडरा रहा है। थोड़ी सी गलती से आप मुश्किलों में पड़ सकते है। यह एक प्रकार का पोर्न लिंक वायरस है। इस पोर्न लिंक पर क्लिक करने की वजह से पिछले कुछ‌ दिनों में ही एक लाख से अधिक यूजर्स के कंप्यूटर किसी ना किसी प्रकार से प्रभावित हुए हैं। यूजर्स को अपने ही किसी फ्रेंड के अकाउंट से शेयर किए गए एक पॉर्न वीडियो का लिंक दिखाई देता है। जब कोई भी इस लिं‌क…

Read More