सीएम कार्यालय ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से तलब की एनएच के निर्माण पर जांच रिपोर्ट

 शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) – फोटो : फाइल फोटो बिलासपुर के कंदरौर पुल से हमीरपुर के बीच करीब 45 किलोमीटर के नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए 280 करेाड़ रुपये के घोटाले में अब मुख्यमंत्री कार्यालय सख्त हो गया है। सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर जयराम सरकार के प्रयासों पर एनएच के अधिकारियों और ठेकेदारों के खेल से पानी फिरने पर सीएम कार्यालय ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस घपले से संबंधित जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को…

Read More

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 1096 पद भरे जाएंगे।

हमीरपुर नया साल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 25 पोस्ट कोड के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1096 पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती प्रदेश सरकार पहली बार प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से करने जा रही है। जबकि इससे पहले बस कंडक्टर की भर्तियां परिवहन निगम खुद करता रहा है।बीते वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से भी सरकार…

Read More

बिजली बोर्ड ने बदल दी बिल जमा करने की व्यवस्था

शिमला सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया हिमाचल में फरवरी 2020 से बिजली बिल ऑफलाइन मोड से आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से जमा नहीं होंगे। बिजली बिलों के सरचार्ज का पैसा डूबने पर बोर्ड ने बिल जमा करने की पुरानी व्यवस्था को फरवरी 2020 से बदलने का फैसला लिया है। ऑफलाइन व्यवस्था के जटिल होने से बोर्ड को हर माह भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अब बोर्ड प्रबंधन ने सिर्फ आनॅलाइन मोड से आरटीजीएस और एनईएफटी का पैसा जमा होने के सभी फील्ड अफसरों को…

Read More

कंपार्टमेंट के लिए 450 रुपये की बजाए 2450 रुपये फीस

धर्मशाला सांकेतिक तस्वीर मार्च 2019 में वार्षिक परीक्षा परिणाम में दसवीं और बारहवीं के कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन और शिक्षा बोर्ड की लेटलतीफी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अब दसवीं और बारहवीं के छात्रों को मार्च 2020 में प्रस्तावित परीक्षा के लिए कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 450 की बजाए 2450 रुपये फीस भरनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन तो मांगें, लेकिन संबंधित स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करने का गेटवे का…

Read More

गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई, फोरेंसिक विशेषज्ञों के बयान से मामला कठघरे में

शिमला गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी अनिल उर्फ नीलू – फोटो : फाइल फोटो राजधानी शिमला से करीब 60 किलोमीटर दूर कोटखाई के दांदी जंगल में जुलाई 2017 को हुए बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट में गुजरात के गांधीनगर के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने रिपोर्ट और बयान दिया है कि इस मामले में आरोपी एक से ज्यादा होने की आशंका है। वहीं, सीबीआई करीब एक साल तक जांच के बाद एक चिरानी अनिल उर्फ नीलू को गिरफ्तार करके…

Read More

सड़कों की खस्ताहालत इन्वेस्टर मीट पर बुरा प्रभाव छोड़ सकती है।

 शिमला/कुल्लू प्रदेश में सड़कों की खस्ताहालत इन्वेस्टर मीट पर बुरा प्रभाव छोड़ सकती है। धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट की तैयारियां जोरों शोर से चल रही हैं। उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों की खातिरदारी पर सरकार को कसर नहीं छोड़ना चाहेगी, लेकिन नेशनल हाइवे समेत अन्य ज्यादातर सड़कों की हालत दयनीय है। जरूरी नहीं कि सभी उद्यमियों को सरकार हेलीकॉप्टर से ही धर्मशाला लाया जाए। पड़ोसी राज्यों के उद्योगपति अपने वाहन में भी नेशनल हाईवे से होते हुए धर्मशाला पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सड़क को दुरुस्त…

Read More

गरीब परिवारों का चयन नहीं कर पाई नगर परिषद , बेच दिए आशियाने

हमीरपुर शहरी एवं विकास विभाग ने गरीबों के लिए बनाए मकान प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को बेच दिए हैं। गरीबों के आशियानों पर कुछ दिन बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का कब्जा होने वाला है। केंद्र सरकार ने इंटिग्रेडिट हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हमीरपुर जिले के लिए बजट उपलब्ध करवाया था। हमीरपुर में कुल 152 फ्लैट का निर्माण होना था। इतने फ्लैट के लिए नगर परिषद के पास भूमि नहीं थी। नप ने हथली खड्ड के समीप महज 5 कनाल भूमि ही मुहैया करवाई। इस भूमि पर 72 फ्लैट…

Read More

पंचायतों में बनेगी सिविल डिफेंस की मजबूत ‘सेना’

शिमला हिमाचल की हर पंचायत में सिविल डिफेंस की मजबूत ‘सेना’ बनेगी। यह भूकंप, बाढ़, आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से लड़ेगी। इस दल-बल के वार्डन पंचायत प्रधान होंगे, जबकि सिविल डिफेंस सदस्यों की नियुक्तियां एसडीएम करेंगे। हिमाचल में कुल 3226 ग्राम पंचायतों में सिविल डिफेंस के हजारों सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। हिमाचल सरकार के गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील होने के मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है। अभी तक सिविल डिफेंस के सदस्यों की नियुक्तियां…

Read More

बगदादी के मारे जाने पर कांगड़ा-मंडी में फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई

धर्मशाला इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सरगना अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने पर कांगड़ा और मंडी जिले में पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटीं। कांगड़ा जिले के अमन, संदीप, इंद्रजीत और मंडी जिले के सुंदरनगर के हेमराज समेत 40 भारतीय की बंधक बनाने के बाद आईएस आतंकियों ने 2014 में इराक के मोसुल में हत्या कर दी थी। हिमाचल के चारों युवकों के परिवार वालों ने बगदादी के अमेरिकी सैनिकों के हाथों मारे जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया। अमन के परिजनों का कहना था कि अमरीकी…

Read More