परवाणू-शिमला फोरलेन पर चक्कीमोड़ समेत अन्य जगहों पर पहाड़ों को दरकने से रोकना एनएचएआई के लिए चुनौती बना हुआ है। अब निजी कंपनी पहाड़ को दरकने से रोकेगी। इसके लिए एनएचएआई ने एक निजी कंपनी से करार किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह कंपनी यहां पर काम शुरू करेगी। कंपनी के पास पहाड़ों को दरकने से रोकने के लिए डंगे लगाने की विशेष तकनीक है। इसमें कई एक्सपर्ट हैं जो इस पर पहले भी काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि दो महीने पहले एनएचएआई ने…
Read MoreCategory: Himachal News
राज्य सचिवालय में आज होगी कैबिनेट मीटिंग, सुक्खू सरकार के फैसलों पर रहेगी जनता की नज़र
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की कैबिनेट में मंजूरी दी सकती है। इसमें मानसून के दौरान बादल फटने से हुई घटनाओं के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों से संबंधित चर्चा भी हो सकती है। आपदा में हुए नुकसान को लेकर राहत पैकेज पर सरकार निर्णय ले सकती है। पिछले साल आई आपदा के बाद एक तय अवधि के लिए सरकार ने अपने…
Read Moreशिमला में स्क्रब टायफस से बजुर्ग की मौत, आईजीएमसी के डॉक्टरों ने बताया पहला मामला
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्क्रब टायफस से पीड़ित (91) मरीज की मौत हो गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से इस साल की यह पहली मौत है। आईजीएमसी में पंथाघाटी के रहने वाले 91 साल का पीड़ित मरीज कई दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन था। 29 जुलाई को मरीज को मेडिकल आईसीयू में दाखिल किया गया जबकि 2 अगस्त को मरीज का स्क्रब टेस्ट पॉजिटिव आया। मरीज बुखार और सांस लेने में…
Read Moreडब्ल्यूएचओ ने किया आगाह 16 देशों में जानलेवा रोगाणु, जाँच तंत्र नाममात्र
हाइपर विरुलेंट क्लेबसिएला निमोनिया (एचवीकेपी) नामक एक नए रोगाणु को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सभी देशों के लिए चेतावनी जारी की। यह एक ऐसा रोगाणु है, जो स्वस्थ लोगों में जानलेवा संक्रमण पैदा कर सकता है। अस्पताल में भर्ती मरीज या फिर आबादी दोनों में इस संक्रमण का प्रसार हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह जानकारी 127 में से 43 देशों से सूचना एकत्रित करने के बाद दी है। 43 में से 16 देशों में एचवीकेपी रोगाणु के मामले सामने आने की पुष्टि हुई है, जिसमें…
Read Moreविशेष ड्रोन करेंगे आपदा प्रभावित लोगो की खास मदद, आईटी विभाग करेंगा ट्रायल
हिमाचल प्रदेश आईटी विभाग आपदा में प्रभावित लोगों को त्वरित मदद देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष प्रकार के ड्रोन खरीदेगा। यह ड्रोन आपदा में कारगर साबित होंगे। इन विशेष ड्रोन में डाटा संग्रह, जीपीएस ट्रैकिंग, 3-डी मैपिंग, हवाई सर्वेक्षण निगरानी के रूप में सुरक्षा उपाय करने की क्षमता होगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें न होने पर वाहन वहां पहुंच नहीं पाते हैं और हेलिकॉप्टर का अधिक खर्च नहीं उठाया जा सकता है, वहां पर यह ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन विशेष प्रकार के ड्रोन के आपदा…
Read Moreप्रदेश के कई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों पर आएगा शिक्षा का संकट, सब्जेक्ट्स भी होंगे शिफ्ट
हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से कई विषय शिफ्ट होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों से दो दिन में विद्यार्थियों के दाखिलों का ब्योरा मांगा है। विषयवार और कक्षावार नामांकन की अलग-अलग से जानकारी देने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से मंगलवार को इस बाबत जिला शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र जारी किए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कुछ विषयों में विद्यार्थियों का नामांकन बहुत कम है। ऐसे विषयों को…
Read Moreकिसान आलू की इन किस्मो को उगाकर बढ़ा सकते है अच्छी आमदनी, विदेशो में है भारी मांग
देश में हर साल आलू की प्रोसेसिंग में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। देश में प्रोसेसिंग से तैयार आलू उत्पादों की दुबई, कतर और मलेशिया में भारी मांग है। किसान कुफरी चिपसोना-1, कुफरी चिपसोना-2 और कुफरी फ्राईसोना किस्मों से आय बढ़ा सकते हैं। मंगलवार को केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) में संस्थान के निदेशक ब्रजेश सिंह ने यह जानकारी दी। पंजाब और गुजरात के पोटेटो कांट्रेक्ट फार्मिंग से जुड़े किसानों और आलू की प्रोसेसिंग से उत्पाद तैयार करने वाली देश की अग्रणी कंपनी मैकेन फूड इंडिया के अधिकारियों…
Read Moreबादल फटने से 36 लोग हुए थे गायब, 3 के शव मिले 33 की खोज जारी
जिला शिमला के रामपुर क्षेत्र के समेज गांव में बादल फटने से ऐसी आपदा आई कि गांव का नामो निशान ही मिट गया । लोगो कि चीख पुकार की हाहाःकार से पूरी देव भूमि हिमाचल प्रदेश कांप उठी । इस गांव के 36 लोग इस जलजले में बहकर चले गए जिनकी खोज में प्रशासन दिन रात लगा है । शिमला जिले के सुन्नी के दोघरी गांव के पास मंगलवार को सतलुज से एक और शव मिला। समेज गांव से लापता लोगों की तलाश में जुटी टीम ने शव निकालकर सुन्नी…
Read Moreडिजिटल क्रांति : क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलने लगेंगे किताब के पन्ने
समग्र शिक्षा के तहत तैयार की गई बदलती तस्वीर पुस्तक को विद्यार्थी अब ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। इस पुस्तक की खास बात यह है कि गूगल लेंस के जरिये इसका क्यूआर कोड स्कैन होगा। क्यूआर स्कैन करने पर यह पुस्तक पीडीएफ के प्रारूप में खुलेगी। पुस्तक की पिछली तरफ बने क्यूआर के जरिये पेज-दर-पेज खुलेगी। जब इसका पेज बदलने के लिए विद्यार्थी फोन से स्वाइप करेंगे तो पेज बदलने की तरह आवाज आएगी। दस शिक्षकों की निगरानी में यह पुस्तक तैयार की गई है। डाइट सरू चंबा ने ऐतिहासिक चंबा चौगान…
Read Moreहिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार कर रहे दिल्ली दौरे, क्या है दौरे के सियासी मायने ?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे के बाद पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, क्योंकि अब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी रविवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नई दिल्ली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ही दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिल चुके हैं। वह रविवार को दिल्ली से लौटकर चंडीगढ़ आ गए हैं। सोमवार को सीएम शिमला…
Read More