प्रदेश में आज येलो, कल ऑरेंज अलर्ट

शिमला/कुल्लू/ कोरोना से बचाव को लेकर जनता कर्फ्यू के बीच विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे समेत लाहौल और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में कुल्लू, मनाली और रिकांगपिओ में बारिश से पारा गिर गया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश भर में येलो, जबकि मंगलवार को मैदानों में येलो और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। रोहतांग दर्रे के अलावा बारालाचा, मकरवे, कुंजुम जोत, शिगरी ग्लेशियर सहित कुल्लू-मनाली की…

Read More

जनता कर्फ्यू का असर लोगों का समर्थन, सड़कें खाली, चौराहे सुनसान, ऐसा है देश का हाल

शिमला हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है। लोग अपने घरों में बंद हैं। हमेशा गुलजार रहने वाली सड़कें आज सूनी पड़ गई हैं। लगभग सभी शहरों का यही हाल है।  महराजगंज।, वाराणसी आगरा नई दिल्ली सड़क पर चलने वालों से पूछताछ करते एसपी सिटी आगरा

Read More

कांगड़ा में होगा पांच हजार बेड का इंतजाम : डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति

धर्मशाला कोरोना वायरस के दो मामले पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन कांगड़ा ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार तक प्रशासन जिले में 5000 बेड की क्षमता का इंतजाम कर लेगा। प्रशासन जिले के सभी अस्पतालों, कई शैक्षणिक संस्थानों और अन्य भवनों को चिह्नित कर रहा है, जहां 5000 बेड की व्यवस्था होगी। कोरोना वायरस फैलने की संभावना को देखते यह 5000 बेड मरीजों को आईसोलेशन पर रखने के लिए बनाए जा रहे हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। टांडा में दोनों पॉजिटिव की हालत स्थिर…

Read More

कोरोना वायरस : नियम या आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी,पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 शिमला हिमाचल में कोरोना वायरस के दो मरीज सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि किसी भी नियम या आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। लोग नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। सरकार के आदेश न मानने पर पुलिस ने कांगड़ा के शाहपुर थाने में दुबई से आई पीड़िता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अतिरिक्त भारतीय…

Read More

चीन के वुहान से लौटे बायोलॉजिस्ट ने किया खुलासा,इस वजह से रुका कोरोना वायरस

 धर्मशाला भारत में कोरोना वायरस को लेकर कई प्रकार की अफवाहें हैं। इन्हें समय रहते नियंत्रण में लाना जरूरी है। चीन के वुहान में सभी लोगों ने सरकार की एडवाइजरी का पालन किया, तभी कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सका। सरकार भी अफवाहों पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए। अगर इन पर कंट्रोल नहीं किया तो तीसरी और चौथी स्टेज में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह शब्द  विशेष बातचीत में चीन के वुहान शहर से आए कांगड़ा के माइक्रो बायोलॉजिस्ट सोमराज ने कहे। सोमराज ने कहा कि…

Read More

शिक्षा बोर्ड ने स्थगित कीं 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं

धर्मशाला हिमाचल के जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मामले सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 23 मार्च से शेष बची जमा एक व जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए फिलहाल टाल दिया गया है। जानकारी के अनुसार विश्वभर में पनपे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 11वीं व 12वीं कक्षा की शेष बची बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके लिए 23 मार्च को होने वाली बोर्ड…

Read More

सर्वदलीय बैठक में फैसला : हिमाचल में 24 घंटे तक रहेगा जनता कर्फ्यू

शिमला देश भर में हड़कंप मचा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश ने भी खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में रविवार सुबह सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता के बाद मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार जनता कर्फ्यू रहेगा, लेकिन हिमाचल में यह 24 घंटे यानी रविवार रात नौ बजे तक…

Read More

तीन अस्पतालों की ओपीडी बंद, कार्यालयों में स्टाफ घटाकर 50 फीसदी करने के निर्देश

 शिमला हिमाचल में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले आने के बाद जयराम सरकार और सख्त हो गई है। सरकार ने अगले आदेश तक आईजीएमसी, टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद करने का फैसला लिया है। इन तीनों अस्पतालों में कोरोना के मरीज रखे जाने हैं और साथ ही यहां पर टेस्ट फैसिलिटी है, ऐसे में स्टाफ पर दबाव कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सभी सरकारी व निजी कार्यालयों, उद्योगों व फैक्ट्रियों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ घटाकर 50 फीसदी करने…

Read More

शेष विश्व से कटा हिमाचल प्रदेश

अब तक कोरोना वायरस के एक भी पॉजिटिव मरीज के सामने न आने के बाद हिमाचल सरकार ने देश दुनिया से पूरी तरह से अपने को अलग-थलग कर लिया है। बाहरी राज्यों से अब किसी निजी या पर्यटक वाहन से कोई भी गैर हिमाचली किसी भी तरह से प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा, और न ही कोई बाहर जा सकेगा। उद्योगों पर मार से रोजाना प्रदेश को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। देवभूमि में सरकार ने धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से लॉकडाउन की…

Read More

मरडी की सेवानिवृत्ति नजदीक आने के साथ ही नए डीजीपी की तलाश शुरू

शिमला प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी की सेवानिवृत्ति नजदीक आने के साथ ही नए डीजीपी की तलाश शुरू हो गई है। सरकार ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। गृह विभाग ने तीस साल पूरा करने वाले सभी आईपीएस अधिकारियों की सूची सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग को भेज दी है। सूची में पूर्व डीजीपी सोमेश गोयल, संजय कुंडू के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे तपन कुमार डेका, एसआर ओझा के नाम शामिल हैं। पहली बार डीजीपी के चयन के लिए सुप्रीम…

Read More