प्रदेश में कोविड-19 के दृष्टिगत 65 लाख लोगों की स्वास्थ्य जानकारी एकत्रित

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने बताया कि आज प्रदेश में 127 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 87 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है तथा शेष 40 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकि है। उन्होंने कहा कि शिमला के आईजीएमसी में दाखिल जिला सोलन से संबंधित तीन कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों के पुनः सैंपल लिए गए, जिनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है तथा दो लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकि है।   उन्होंने बताया कि आज तक प्रदेश में कोविड-19 के लिए कुल 900 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 832 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई…

Read More

विश्वविद्यालय आनलाइन कक्षाओं के लिए करें सोशल मीडिया का प्रयोगः राज्यपाल

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज व्हाट्स-एप वीडियो काॅल के माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एकल वार्ता के दौरान आॅनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए विश्वविद्यालयों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न दिशा-निर्देश भी जारी किए।   राज्यपाल ने छात्रों और प्रोफेसर्ज स्वयंसेवकों की सूची जिला प्रशासन के साथ सांझा करने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाओं का लाभ उठाया जा सके। उन्होंने सलाह दी कि छात्रों को निर्देश, सलाह और अन्य जानकारी भेजने के लिए सोशल…

Read More

मुख्यमंत्री ने आरोग्य सेतु ऐप के प्रयोग पर दिया बल

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत कामगारों को डायरेक्ट बैनफिट ट्रांस्फर के माध्यम से मार्च के माह के लिए दो हजार रुपये और अप्रैल माह के लिए दो हजार रुपये का भुगतान करने का निर्णय लिया है।   उन्होंने कहा कि अब तक बोर्ड में पंजीकृत 56,552 कामगारों के बैंक खातों में      11.31 करोड़ रुपये ट्रांस्फर कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड यह सुनिश्चित कर रहा है…

Read More

कोरोना मरीजों के इलाज को वंदना लखनपाल ने दिए दो अस्पताल

 चंबा कोरोना महामारी की लड़ाई जीतने के लिए जहां सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पूरी मेहनत के साथ सेवाएं दे रहे हैं, वहीं डॉक्टर वंदना लखनपाल ने अपने दोनों निजी अस्पतालों को सरकार को देने का फैसला लिया है। आशीर्वाद अस्पताल सुल्तानपुर व बनीखेत दोनों अस्पतालों को सरकार संक्रमण वाले मरीजों के उपचार के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टर वंदना लखनपाल ने मरीजों के उपचार में अपनी सेवाएं देने की बात भी कही है। सुल्तानपुर में संचालित अस्पताल में 20 जबकि बनीखेत में 20 बिस्तरों की सुविधा…

Read More

हिमाचल प्रदेश : कोरोना पॉजिटिव, कुल केस हुए 32

शिमला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुठेड़ा खैरला के मौलवी का बेटा कोरोना पॉजिटिव निकला है। एक अन्य जमाती की भी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह ऊना जिले के चौकी मन्यार का रहने वाला है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने पुष्टि की है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है। सात अप्रैैल को ऊना जिले के अंब की कुठेड़ा-खैरला मस्जिद में एक मौलवी की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव मौलवी के परिवार को भी आइसोलेट कर खड्ड…

Read More

मरकज़ से लौटे जमातियों के परिवार के स्वास्थ्य पर प्रशासन की पूरी नज़र

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कोरोना वायरस की चपेट में आए नौ में से पांच जमाती सिरमौर जिले से संबंधित हैं। परिजन आशंका जता रहे हैं कि वे सभी दिल्ली से पहुंची जमात के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब रिपोर्ट आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग इनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर नजर रखे हुए है। पावटा साहिब के बांगरन निवासी हाजी मुस्ताक अली ने बातचीत में बताया कि उनका बेटा शेर मोहम्मद (42) पुत्र मुस्ताक मोहम्मद 7 मार्च से 15 अप्रैल…

Read More

लॉकडाउन : शिक्षा बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने के पक्ष में

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा के लिए प्रमोट करने की तैयारी में है। इसके साथ ही बोर्ड पांचवीं कक्षा के रद्द हुए हिंदी विषय के पेपर को दोबारा न लेने के पक्ष में है। बोर्ड के पदाधिकारी मंगलवार को बैठक कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को यह प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में जमा दो कक्षा की शेष परीक्षाओं और पेपरों के मूल्यांकन को लेकर भी चर्चा की जाएगी। प्रदेश सरकार इससे पहले पहली से चौथी, छठी, सातवीं, नौवीं और…

Read More

अस्पताल में दाखिल तीनों जमातियों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,पांच दिन बाद दोबारा सैंपल लेगा प्रबंधन : डॉ. जनक राज

शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में दाखिल तीनों जमातियों में शुरुआत में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। बावजूद इसके इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी प्रबंधन ने यह खुलासा रविवार को किया है। प्रबंधन पांच दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों के दोबारा सैंपल लेगा। अगर इनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें वापस भेजा जाएगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में मौजूदा समय में तीन जमाती मरीज दाखिल किए गए हैं। इनमें दो सत्रह-सत्रह…

Read More

मंत्रालय ने जारी किया पत्र, चिकन-मीट की बिक्री से हट सकता है

 पालमपुर (कांगड़ा) कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने चिकन और मीट पर भले ही पाबंदी लगा दी है। लेकिन भारत सरकार ने इसकी बिक्री को आवश्यक चीजों की सूची में डालने की राज्य सरकारों से सिफारिश की है। कई लोगों का यह भी तर्क है कि कोरोना वायरस से लड़ने में चिकन व मीट आदमी की रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्युनिटी) बढ़ाता है। कोरोना वायरस को लेकर फिलहाल प्रशासन ने चिकन और मटन पर पाबंदी लगाई है। चिकन और मीट पर पाबंदी लगाने से इस समय कई भेड़पालक और मुर्गी पालकों…

Read More

हिल व्यू सोसायटी और झाड़माजरी सील, आवाजाही पर लगाई रोक

 बद्दी (सोलन) कोविड-19 का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने झाड़माजरी को सील कर दिया है। अगले आदेशों तक क्षेत्र में किसी को भी आने-जाने होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने यहां तैनात सरकारी कर्मचारियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। सिर्फ फार्मा उद्योगों को ही अपने कर्मचारियों को वाहनों में लाने और ले जाने की इजाजत होगी। यह व्यवस्था सुबह-शाम छह बजे से आठ और शाम तक रहेगी। किसी भी कर्मचारी को पैदल आवाजाही नहीं करने दी जाएगी। प्रशासन ने इलाके में धारा-144 लागू कर…

Read More