प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। 58 से 60 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु करने के लिए कार्मिक विभाग ने वित्त विभाग को पत्र भेजा है। विभिन्न चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठनों की मांग पर सरकार ने इस बाबत विचार शुरू किया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मई 2024 को इस संदर्भ में आए आदेशों पर भी सरकार ने अमल करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने से पहले कार्मिक विभाग ने वित्त विभाग से मामले को लेकर पूरी जानकारी मांगी…
Read MoreCategory: Himachal News
राष्ट्रपति पदक से सुशोभित एएसआई रंजना ने 50 लापता बच्चो को पहुँचाया घर, कई अन्य मामलो में भी रही सराहनीय भूमिका
पुलिस अपनी दृढ इच्छा शक्ति से कार्य करे तो कोई भी मामला अनसुलझा नहीं रह सकता ।और अपराधिक प्रवृति के लोगो पर अंकुश लगाया जा सकता है । ऐसे ही कुछ खास कर गुजरने का जज्बा हमारे कुछ पुलिस कर्मियों को कई संगीन मामलो में निभाते देखा गया है । इसी प्रकार की उत्कृष्ट सेवा के लिए हिमाचल पुलिस में कार्यरत एएसआई रंजना का नाम भी हमें गौरव की अनुभूति करवाता है । राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए सम्मानित एएसआई रंजना शर्मा ने लापता 50 लापता बच्चों की तलाश कर…
Read Moreहेलीकाप्टर राशन लेकर जाएगा मलाणा गांव, राशन की कमी से जूझ रहे है 2500 ग्रामीण
क्षेत्र में बादल फटने के बाद आई त्रासदी से मलाणा गांव शेष विश्व से कट गया । ऐतिहासिक गांव मलाणा में राशन की किल्लत से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। वीरवार को राशन लेकर मलाणा के लिए हेलिकॉप्टर भेजा जाएगा। हेलिकॉप्टर में मलाणा के लिए आटा, चावल आदि भेजा जाएगा। 2,500 की आबादी वाला मलाणा दो सप्ताह से देश-दुनिया से कटा हुआ है। बादल फटने के बाद सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्ते से होकर आवाजाही…
Read Moreहिमाचल से पलायन कर बाहरी राज्य में काम करने वाले डिफाल्टर आढ़तियों पर कसेगा शिकंजा
प्रदेश के बागवानों की फसल का पैसा न चुकाने के बाद बाहरी राज्यों की मंडियों में पलायन करने वाले डिफाल्टर आढ़तियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सरकार ने कृषि उपज विपणन बोर्ड को ऐसे आढ़तियों के खिलाफ हुई शिकायतों का रिकाॅर्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की मंडियों में काम करने वाले कुछ डिफाल्टर आढ़तियों ने लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के बाद हरियाणा की मंडियों में काम शुरू कर दिया है। सरकार ने बागवानों से भी पंजीकृत आढ़तियों को ही फसल देने का आग्रह किया…
Read Moreसेब के कारोबार का रिकॉर्ड अब रहेगा वेब पोर्टल पर, नहीं होगी कोई गड़बड़ी
हिमाचल प्रदेश में एचपीएमसी की ओर से मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत बागवानों से खरीदे जाने वाले सेब का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। एमआईएस की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एचपीएमसी ने वेब पोर्टल तैयार किया है। बागवानों को पेमेंट भी पोर्टल की मदद से डीबीटी के जरिये सीधे बैंक खातों में होगी। एचपीएमसी के सीए स्टोर में सेब रखने के लिए बागवान बुकिंग भी पोर्टल की मदद से ऑनलाइन कर सकेंगे। एचपीएमसी के ओडी, गुम्मा, रोहड़ू, जरोल-टिक्कर और पतलीकूहल में सीए स्टोर हैं। सेब सीजन में…
Read Moreनिरिक्षण के लिए आए दो प्रोसेसर साढ़े तीन लाख रुपये के साथ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, कार भी ली कब्जे में
विजिलेंस ने पंजाब के दो विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर साढ़े तीन लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किए हैं। इनमें राकेश चावला निवासी फरीदकोट पंजाब, पुनीत कुमार निवासी बरनाला पंजाब शामिल हैं। राकेश बाबा फरीद यूनिवर्सिटी पंजाब और पुनीत केंद्रीय विवि बठिंडा में तैनात हैं। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज कर पैसे-कार कब्जे में ले लिए हैं। फार्मेसी काउंसिल इंडिया ने प्रोफेसरों को पालमपुर के श्री साई विवि के साई स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के निरीक्षण के लिए भेजा था। प्रोफेसर…
Read Moreशहीद को मुखाग्नि देने दादी और माँ नंगे पैर पहुंची शमशानघाट
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन रक्षक में बलिदान हुए लांस नायक प्रवीण शर्मा का सोमवार को उनके पैतृक गांव उपरला पालू में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक रीना कश्यप सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। प्रवीण के चचेरे भाइयों हर्षराज व अर्जुन ने मुखाग्नि दी। लोगों ने शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारे लगाए। लाडले को अंतिम विदाई देने माता रेखा शर्मा और दादी चंपा नंगे पांव श्मशानघाट पहुंचीं। प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह को पहले उनके घर…
Read Moreराज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास करने पर बल दिया
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता के साथ-साथ प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने और शोध एवं नवाचार के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना चाहिए। राज्यपाल ने यह बात आज यहां राजभवन में राज्य के छह सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर…
Read Moreखादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में रोजगार सृजन की योजनाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकताः उद्योग मंत्री
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हिमाचल प्रदेश के निदेशक मंडल की आज यहां आयोजित 242 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अर्न्तगत प्रदेश के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं, कारीगरों, बुनकरों आदि को सुक्ष्म व लघु औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए बोर्ड की सराहना की। उद्योग मंत्री ने प्रधान सचिव उद्योग की अध्यक्षता में सभी कार्यान्वयन एजेंसियों जैसे…
Read Moreकेंद्रीय विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा नव प्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर-I के सेमिनार हॉल में 2024-2026 बैच के नव प्रवेशित एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) छात्रों के लिए एक इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इंडक्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार थे। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए भविष्य की योजना बनाने के महत्व पर बल दिया तथा उन्हें विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कामकाज, उसकी नीतियों, प्रक्रियाओं और संस्कृति का अवलोकन प्रस्तुत किया। इसके अलावा, उन्होंने उभरते हुए…
Read More