हिमाचल आने को मंजूरी, दिशा-निर्देश जारी

शिमला हिमाचल में सैलानियों को आने की सरकार से मंजूरी मिलते ही पर्यटन विभाग ने इसको लेकर मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) जारी कर दिया है। प्रदेश में आने से 72 घंटे पहले आईसीएमआर से पंजीकृत लैब से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट वालों को प्रदेश में आने दिया जाएगा। सूबे के बॉर्डर पर पहुंचते ही इन सैलानियों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट और प्रदेश के होटल में कम से कम पांच दिन के लिए करवाई गई ऑनलाइन बुकिंग को जांचा जाएगा। जिला प्रशासन बॉर्डर से संबंधित होटल में बुकिंग को लेकर पूछताछ करेगा।…

Read More

हिमाचल के चार निजी विश्वविद्यालयों में दाखिलों पर रोक,राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने लिया बड़ा फैसला

शिमला हिमाचल में फर्जी डिग्री की जांच के बीच प्रदेश के चार निजी विश्वविद्यालयों में दाखिलों पर रोक लग गई है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सोलन, शिमला, ऊना और कांगड़ा जिला में ये चार निजी विवि हैं। इन विवि के रजिस्ट्रारों को पत्र जारी कर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अगले आदेशों तक दाखिले नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, अरनी यूनिवर्सिटी काठगढ़ जिला कांगड़ा, मानव भारती यूनिवर्सिटी कुम्हारहट्टी जिला सोलन और…

Read More

नेपाल से हिमाचल सेब सीजन के लिए श्रमिक को लाने की प्रक्रिया शुरू

,शिमला हिमाचल में सेब सीजन के लिए नेपाल से श्रमिक लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश पर सेब उत्पादक क्षेत्रों में जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। संबंधित इलाकों के एसडीएम ने क्षेत्र के बागवानों से नेपाल से आने वाले श्रमिकों की सूची जुटानी शुरू कर दी है। एसडीएम ने बागवानों को सूचना पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद भी ली है। नेपाली मजदूरों को हिमाचल लाने में मदद करने का मामला सरकार ने केंद्र से भी उठाया है। भारत-नेपाल के बीच संबंधों में…

Read More

नई पंचायतों के गठन का मामला ठंडे बस्ते में, जनवरी के पहले हफ्ते में होने हैं चुनाव

शिमला हिमाचल में चुनाव से पहले नई पंचायतों के गठन का मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पिछली बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण मिलेगा। नवंबर के दूसरे हफ्ते तक पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने का समय दिया है, जबकि जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव होने हैं। कोरोना के चलते प्रक्रिया अटक गई है।  पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लॉकडाउन के कारण नई पंचायतें बनाने का मामला ठंडा पड़ गया है। सरकार…

Read More

हिमाचल में कोरोना ने ली नौवीं जान 70 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम

मंडी/हमीरपुर कोरोना वैश्विक महामारी ने हिमाचल में नौवीं जान ले ली। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती हमीरपुर की सुजानपुर तहसील के कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग ने शक्रवार देर रात दम तोड़ दिया है। मृतक मधुमेह और किडनी के रोग से ग्रस्त था। उसे भोटा से यहां शिफ्ट किया था। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी  डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि मृतक की अंत्येष्टि परिजनों के पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में पूरी सुरक्षा के साथ सुकेती खड्ड श्मशानघाट पर शनिवार को की गई। दिल्ली से लौटा…

Read More

एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में किया बदलाव, लंबी दूरी वाली परिवहन सेवा बंद रहेगी

शिमला हिमाचल में सुबह पांच से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने के बाद एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में बदलाव किया है। सुबह और शाम को उसी समय पर बसें चलेंगी जैसे कोरोना संकट से पहले आवाजाही होती थी। स्थानीय रूटों पर बसें क्लब होकर चलेंगी जबकि लंबी दूरी वाली परिवहन सेवा बंद रहेगी। यदि लोकल रूट पर सवारियां नहीं हैं, तो परिवहन निगम बसें नहीं भेजेगा। सवारियों की जानकारी जुटाने के  लिए निगम के कर्मचारी फील्ड से रिपोर्ट देंगे। चालकों और परिचालकों को भी रिपोर्ट देने…

Read More

आईटीबीपी के जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, कैंपस सील कर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया

सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर) हिमाचल के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आईटीबीपी के एक साथ पांच जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने आईटीबीपी कैंपस को सील कर पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आईटीबीपी के प्रवेश द्वारों पर पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं। भावानगर, रिकांगपिओ और जंगी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। आईटीबीपी जवानों के बाजार जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाहर से जितने भी जवान रिकांगपिओ पहुंच रहे हैं, उन्हें कैंपस में ही आईसोलेट…

Read More

डिफाल्टरों की सूची बनाना शुरू, उपभोक्ताओं के अब बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे

शिमला हिमाचल में अप्रैल और मई का बिजली बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के अब कनेक्शन काटे जाएंगे। तीस जून तक बिल जमा करवाने को दी विशेष छूट समाप्त होते ही बिजली बोर्ड ने डिफाल्टरों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। कोरोना संकट के बीच करीब 550 करोड़ के बिजली बिल अभी तक जमा नहीं हुए हैं। हिमाचल में कई घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं करवाए हैं। बीते दिनों इन उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी कर चेतावनी भी जारी की थी। बिजली…

Read More

कोरोना महामारी के चलते डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को कर दिया स्थगित आदेश जारी

शिमला हिमाचल सरकार ने मेडिकल और डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने  इस बाबत आदेश जारी किए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी न होने देने और आपात स्थिति से निपटने के लिए यह व्यवस्था की है। आईजीएमसी और डेंटल समेत अन्य कॉलेजों में जुलाई में फैकल्टी के लिए पंद्रह दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का प्रावधान है। नए आदेशों से अस्पताल की ओपीडी और वार्ड में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। गौरतलब है कि…

Read More

प्रेरणास्रोत : कोरोना और सिगनल की समस्या बन रही थी बाधक, शिक्षिका ने बच्चों को बना लिया परिवार का सदस्य

उदयपुर (लाहौल-स्पीति) कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी तो जेबीटी छेरिंग डोलमा ने तीन गांवों के पांच बच्चों को अपने घर में ही रख लिया। वह उनकी पढ़ाई के साथ बच्चों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था भी कर रही हैं। उन्होंने पहली से पांचवीं कक्षा तक तीनों गांवों से इन बच्चों का मेह स्कूल में दाखिला भी करवाया है। खुद भी राजकीय प्राथमिक पाठशाला मेह में तैनात हैं। छेरिंग डोलमा की शादी रारिक गांव में हुई है। शिक्षा और बच्चों के प्रति…

Read More