नाहन धौलाकुआं में आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) का परिसर हिमाचल की प्रसिद्ध काष्ठकुणी शैली में बनाया जाएगा। ब्रिटिशकाल में बनी इमारतों की तर्ज पर परिसर का डिजाइन तैयार किया गया है। पहले चरण में हॉस्टल सहित अध्ययन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें 600 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता होगी। मेडिकल यूनिट अलग से होगी, जिसमें विद्यार्थियों के इलाज की सुविधा होगी। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर चार अगस्त को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इसकी ऑनलाइन आधारशिला रखेंगे। केंद्र ने आईआईएम के पहले चरण…
Read MoreCategory: Himachal News
उम्दा वैरायटी के सेब की मार्केट में खूब डिमांड कीमत 190 से 200 रुपये प्रति किलो
शिमला कोरोना काल में भी बागवानों को सेब के बढ़िया दाम मिल रहे हैं। सेब सीजन के दौरान प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उम्दा वैरायटी के सेब की मार्केट में खूब डिमांड है। किंग रॉट और डार्क बैरन गाला को खरीददार हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। इन दिनों बढ़िया वैरायटी के सेब की थोक कीमत 190 से 200 रुपये प्रति किलो चल रही है। चौपाल की गोरली मड़ावग पंचायत के गोरली गांव निवासी युवा बागवान सचिन चौहान का डार्क बैरन गाला किस्म का सेब पंजाब में 200 रुपये प्रति किलो बिका है।…
Read Moreप्रदेश में करीब 100 बस रूट बंद करने का निर्णय
ऊना कोरोना काल में डीजल का खर्च भी पूरा न होने के कारण निजी बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने कई रूट बंद करने की तैयारी कर ली है। एसोसिएशन ने चार अगस्त से प्रदेश में करीब 100 बस रूट बंद करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में अगर हालात ऐसे ही रहे तो अन्य रूटों पर भी बसें कम की जा सकती हैं। अभी प्रदेश में मंगलवार से 100 बस रूट बंद करने का निर्णय लिया है। इससे पहले प्रदेश में 500 रूटों पर निजी बस बसें दौड़ती थीं।…
Read Moreहिमाचल के युवाओं में देश सेवा का जज्बा,सेना में भर्ती के लिए बहा रहे हैं खूब पसीना
बिझड़ी (हमीरपुर) हिमाचल के युवाओं में सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। यही वजह है कि सुबह-शाह युवा सड़कों के किनारे दौड़ लगाते हुए देखे जा सकते हैं। खेल मैदान में भी पसीना बहाकर युवा खुद को सेना में जाने के लिए तैयार कर रहे हैं। हमीरपुर जिले की सोहारी पंचायत के मंगनोटी गांव के युवा भी सेना में जाने का जज्बा लेकर खूब पसीना बहा रहे हैं। इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि वे…
Read Moreगड़बड़झाला : कमेटी को नहीं लिया विश्वास में,बागवानी विभाग ने खरीद लिया 37 लाख की मशीनरी और अन्य सामान
शिमला हिमाचल बागवानी विभाग में एक गड़बड़झाला सामने आया है। महकमे में बिना जरूरत के 37 लाख की मशीनरी और अन्य सामान खरीद लिया गया। इसके लिए तकनीकी कमेटी से बिना सुझाव और सिफारिश के चालू मशीनों को कंडम कर दिया गया और जो सामान खरीदा था, वह अब धूल फांक रहा है। इस खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी नहीं अपनाया गया। ऐसी खरीद से पहले तकनीकी कमेटी जांच करती है और अगर जरूरी हो तो ही मशीनें बदली जाती हैं। बागवानी विभाग में खरीदी गई 14 आइटमों…
Read Moreशिक्षा विभाग अभिभावकों के साथ करेगा ई-पीटीएम मीटिंग
ऊना कोरोना संकट के बीच अनलॉक थ्री में सरकारी स्कूलों को खोलने और बंद रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों के कंधों पर आ गई है। एक अभियान के तहत शिक्षा विभाग अभिभावकों के साथ ई-पीटीएम मीटिंग करेगा। इसमें अभिभावकों से बात कर शिक्षक स्कूल खोलने या बंद रखने पर उनकी राय लेंगे। विभाग यह अभियान 4 से 7 अगस्त तक चलाएगा। शिक्षक अभिभावकों से कम से कम 20 मिनट तक बात करेंगे। अभिभावकों से पूछा जाएगा कि अनलॉक थ्री में वे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं या नहीं।…
Read Moreट्रांसफर नीति का ट्रायल सॉफ्टवेयर से कैबिनेट मीटिंग में होगा
शिमला राज्य मंत्रिमंडल की तीस जुलाई को प्रस्तावित बैठक में शिक्षकों के तबादले करने के लिए तैयार की गई नई नीति का ट्रायल होगा। इस दौरान जिला शिमला के एचटी और सीएचटी कैडर के सॉफ्टवेयर से तबादले करके दिखाए जाएंगे। मंत्रिमंडल की बीती बैठक में समय की कमी के कारण यह प्रस्तुति नहीं हो सकी थी। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही भाजपा सरकार ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षकों के तबादले करने की नीति बनाने की घोषणा की थी। बीते ढाई साल के दौरान इसको लेकर कई बैठकें…
Read Moreहिमाचल में मंगलवार सुबह कोरोना पाॅजिटिव नौ नए मामले आए
शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकडा लगातार बढ रहा है। मंगलवार सुबह प्रदेश में नौ नए मामले आए हैं। चंबा में सात और शिमला में दो पाॅजिटिव मामले आए हैं। चंबा में सेना के दो जवानों समेत चुराह, समोट और किहार क्षेत्र से सात नए पाॅजिटिव मरीज आए हैं। वहीं, शिमला शहर में मंगलवार सुबह कोरोना के दो और मामले आए हैं। शहर के लोअर बाजार के एक कारोबारी की पत्नी और बेटी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है। दोनों पिछले सप्ताह दिल्ली से लौटी थीं और जाखू स्थित अपने घर…
Read Moreचीन कर रहा है हिमाचल सीमा तक सड़क और हवाई नेटवर्क खड़ा
शिमला चीन ने हिमाचल के किन्नौर से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से महज बीस किमी की दूरी पर सड़कों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। यह जानकारी हाल ही में सोशल मीडिया में भारतीय क्षेत्र में चीन के निर्माण के दावे वाले एक वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी करते हुए किन्नौर के एसपी साजू राम राणा ने दी है। राणा ने कहा है कि भारतीय सीमा में किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं हुई है। हालांकि एलएसी से बीस किलोमीटर की दूरी पर चीन सड़कों का…
Read Moreहाईप्रोफाइल दबाव के बीच 2300 कनाल जमीन को हथियाने की साजिश
पालमपुर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सौरभ वन विहार के पास एक इलाके में मिलीभगत से चाय बागान के अधीन आने वाली 2300 कनाल जमीन को थर्ड पार्टी यानी तीसरे व्यक्ति के नाम करवाने की साजिश अफसरों ने नाकाम कर दी है। जमीन अरबों रुपये की है। लैंड सीलिंग एक्ट और सरकारी नियमों को दरकिनार कर मात्र वसीयत के सहारे जमीन को हथियाने की कोशिश हो रही थी। हाईप्रोफाइल दबाव के बीच जमीन को हथियाने के लिए बड़ी चालाकी से जाल बिछाया गया था। फिलहाल पालमपुर तहसीलदार कोर्ट…
Read More