शिमला कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चंबा के डीसी विवेक भाटिया ने एक और कारनामा कर दिया है। कोरोना के बीच जहां हिमाचल के भक्तों के लिए सरकार ने मंदिरों के दरवाजे बंद कर रखे हैं, वहीं डीसी चंबा ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भक्तों के लिए मणिमहेश यात्रा के लिए मंदिरों के दरवाजे खोल रखे हैं। शनिवार और रविवार को पड़ोसी राज्य से 40 भक्तों का जत्था जन्माष्टमी स्नान के लिए भरमौर पहुंचा है। 11 अगस्त की रात से 12 अगस्त की सुबह जन्माष्टमी स्नान के लिए…
Read MoreCategory: Himachal News
स्नातकोत्तर के बाद पास की दसवीं की परीक्षा, आरटीआई से खुलासा
मंडी आईआईटी मंडी में तैनात एक कनिष्ठ अधीक्षक के पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद आईआईटी में कार्यरत होते हुए दसवीं परीक्षा पास करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा एक आरटीआई के तहत ली गई सूचना से हुआ है। आईआईटी के ही एक पूर्व कर्मचारी आरटीआई के तहत इसकी सूचना मांगी थी। वर्ष 2007 में कर्मचारी ने इग्नू से ग्रेजुएशन की। इग्नू में दाखिला लेने के लिए उसने इग्नू से ही 6 महीने का बीपीपी कोर्स किया। यह कोर्स इग्नू के बीए व बीकॉम ग्रेजुएशन प्रोग्राम के प्रथम वर्ष में दाखिले…
Read Moreप्रदूषण के स्तर को नियंत्रित व सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से बीबीएन में बनेंगे छोटे जंगल
नालागढ़ (सोलन) महानगरों और बड़े शहरों की तर्ज पर हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी छोटे जंगल बनेंगे। ये जहां प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करेंगे, वहीं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी चार चांद लगाएंगे। इस योजना का उद्देश्य बीबीएन में विभिन्न जगहों पर लघु वन लगाकर वायु व जल प्रदूषण में संतुलन लाना है। लघु वन योजना के तहत कम से कम एक बीघा से लेकर 13 बीघा भूमि होनी चाहिए। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें स्थानीय प्रजाति के पौधे जैसे कचनार, आंवला, नीम,…
Read Moreकोरोना काल के बीच अब डिपुओं में दालों और तेल के दाम तय
शिमला कोरोना काल के बीच हिमाचल के छह लाख बीपीएल परिवारों को डिपुओं में अब दालें और रिफाइंड तेल भी सस्ता मिलेगा। अभी हिमाचल में एपीएल और बीपीएल परिवारों को दालें और तेल एक ही दाम पर मिलते थे। इन राशनकार्ड धारकों को सिर्फ चावल, आटा और चीनी एपीएल से सस्ती मिलती थी। कैबिनेट के फैसले के बाद सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एपीएल लोगों की अपेक्षा सभी खाद्य वस्तुएं सस्ती कर दी हैं। डिपो में इसकी सप्लाई पहुंच गई है। हिमाचल के सभी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अभी दो…
Read Moreफाइलों में ही घूम रहा है हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का प्रस्ताव, हाई रिस्क पर हैं हिमाचल के रनवे
शिमला हिमाचल के तीनों हवाई अड्डे छोटा रनवे होने के चलते हाई रिस्क पर हैं। बीते कई वर्षों से शिमला के जुब्बड़हट्टी, कांगड़ा के गगल और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का प्रस्ताव फाइलों में ही घूम रहा है। केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से मौके का निरीक्षण करने के बाद भी इस संदर्भ में गंभीरता से कोई फैसला नहीं लिया गया है। केरल के कोझिकोड जैसा हादसा देवभूमि हिमाचल में न हो, इसके लिए समय रहते कदम उठाने की जरूरत है। शिमला से करीब बीस किलोमीटर…
Read Moreरोग रहित पहाड़ी आलू की नई किस्म, भंडारण क्षमता भी ज्यादा
शिमला आलू पर लगने वाले पिछेता झुलसा और निमोटोड सहित अन्य वायरसों से जो किसान परेशान रहते हैं, उनको अब घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) के वैज्ञानिकों ने आलू की नई किस्म कुफरी करण विकसित की है। हिमाचल सहित देश के पहाड़ी और पठारों में इस किस्म की बेहतर पैदावार हो सकती है और इसकी भंडारण क्षमता भी ज्यादा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कई बीमारियों और वायरस से लड़ने की क्षमता आलू की इस नई किस्म कुफरी करण में मौजूद है। आलू की…
Read Moreसर्वे में हुआ खुलासा : सरकारी स्कूलों में 6 फीसदी बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले 94 फीसदी विद्यार्थी व्हाट्सएप से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। समग्र शिक्षा अभियान में गूगल फार्म से सभी 12 जिलों में कुल 4100 बच्चों पर किए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। शेष छह फीसदी बच्चे स्मार्ट मोबाइल फोन नहीं होने के चलते अभी पढ़ाई से वंचित हैं। सर्वे में बताया गया है कि 92 फीसदी बच्चे रोजाना वर्कशीट हल कर रहे हैं। 61 फीसदी बच्चे साप्ताहिक टेस्ट दे रहे हैं। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य…
Read Moreऑनलाइन पढ़ाई के लिए गरीब बच्चों को दिए जाएंगे स्मार्ट मोबाइल फोन
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे। शिक्षक संगठनों के सहयोग से शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के गृह जिला कुल्लू से इसकी शुरुआत होगी। अगले सप्ताह प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी योजना पर काम होगा। उपनिदेशक कुल्लू ने इस योजना के तहत अपनी ओर से भी एक गरीब बच्चे को फोन देने को कहा है। मंत्रिमंडल में बीते दिनों हुए फेरबदल के बाद कैबिनेट मंत्री गोविंद ठाकुर को शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया है। प्रदेश…
Read Moreकार्यालय में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के आने के बाद एमसी कार्यालय बंद
शिमला नगर निगम शिमला के कार्यालय को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। एमसी के सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि कोरोना की चपेट में आए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का निजी सहायक नगर निगम कार्यालय में आया था और यहां कई शाखाओं में घूमा था। बाद में यह कोरोना पाॅजिटिव निकला। इसको देखते हुए एहतियातन एमसी को बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिमला को भी आज बंद रखा गया है। कार्यालय में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के आने के बाद…
Read Moreहिमाचल के राज्यपाल स्टाफ के साथ खुद भी हो गए सात दिन के लिए होम क्वारंटीन
शिमला ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के संपर्क में आने के बाद हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय स्टाफ के साथ खुद ही सात दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान राज्यपाल किसी से नहीं मिलेंगे। सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। राजभवन स्थित विशेषज्ञ डाॅक्टरों की टीम राज्यपाल के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ना तो होम क्वारंटीन होंगे और ना ही कोरोना की जांच करवाएंगे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त सिरमौर के साथ चर्चा करने के बाद उन्हें ऐसा कोई…
Read More