कुल्लू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनाली के सासे हेलीपैड पर पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से मनाली के सासे हेलीपेड के लिए रवाना हुए। सासे हेलीपैड पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। पीएम सड़क मार्ग से धुंधी में साउथ पोर्टल पहुंचकर अटल टनल का उद्घाटन करेंगे। टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के समीप चंद्रा नदी के बीच एक टापू में पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे।
Read MoreCategory: Himachal News
बढ़ाई गई नर्सिंग कोर्स के आवेदन की तिथि : डॉ. रणवीर वर्मा
शिमला कोरोना के कारण करीब छह माह से बंद पड़े शिक्षण संस्थानों और रोजाना सामने आ रहे संक्रमण के मामलों का असर नर्सिंग कोर्स के आवेदनों पर भी पड़ा है। बैच के समय से शुरू न होने और प्रशिक्षण के सुचारु रूप से चलने पर बने संशय को भी इसकी वजह माना जा रहा है। पहले नर्सिंग कोर्स में प्रवेश को आवेदनकर्ताओं की संख्या पांच हजार से अधिक रहती थी। इस बार यह आंकड़ा 3500 भी नहीं पहुंच पाया है। बीएससी नर्सिंग की 1200, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की 150,…
Read Moreक्या आप जानते हैं मिठाइयों की एक्सपायरी तिथि ? उल्लंघन करने पर तीन लाख तक हो सकता है जुर्माना
धर्मशाला, क्या आप जानते हैं कि दूध से बना कलाकंद मात्र एक दिन और खोया बर्फी चार दिन तक ही खाने लायक होती है। इसके बाद खाएंगे तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बूंदी का लड्डू भी तीस दिन तक ही दुकानों में बेचा जा सकता है। भले ही इन मिठाइयों को फ्रीजर में ही क्यों न रखा हो। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी बेस्ट बिफोर (एक्सपायर) की सूची से इसका खुलासा हुआ है। तय एक्सपायरी तिथि के बाद अगर कोई मिठाई बेचता है तो उस पर…
Read Moreप्रधानमंत्री व रक्षामंत्री मनाली दौरे पर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे स्वागत
केलांग/कुल्लू/शिमला अटल टनल रोहतांग का तीन अक्तूबर को उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक दिन पहले शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मनाली पहुंचेंगे। सासे हेलीपैड में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजनाथ सिंह का स्वागत करेंगे। रक्षामंत्री सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे। उधर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। राजभवन ने इसके पीछे स्वास्थ्य और कोविड प्रोटोकोल की दलील दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल भी कार्यक्रम से दूर रहेंगे। उधर सूत्रों का…
Read Moreआरोप : चहेतों को फायदा देने के लिए ढांक पर जमीन की खरीद, शिकायत की फाइल को दबा दिया गया
शिमला हिमुडा ने मंडी जिले में ढांक पर जमीन की खरीद कर ली। कुल 73 बीघा जमीन की खरीद की गई है। इसमें 10 बीघा जमीन ऐसी है, जहां निर्माण नहीं हो सकता है। यह जमीन वर्ष 2017 में खरीदी गई है। लोगों ने प्रदेश सरकार को शिकायत भी की है। आरोप हैं कि चहेतों को फायदा देने के लिए ढांक पर जमीन की खरीद कर दी गई। सरकार के पास आई शिकायत पत्र संख्या आवास – एफ (11) -1/ 2017 में कहा गया है कि हिमुडा ने मंडी जिले…
Read Moreअभिभावकों के सहमति पत्र पर ही बच्चों को मिलेगा स्कूलों में प्रवेश
शिमला हिमाचल के स्कूलों में 15 अक्तूबर तक अभिभावकों के सहमति पत्र पर ही नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। 15 अक्तूबर के बाद स्कूल और कॉलेज खोलने की फैसला लेने की केंद्र सरकार ने राज्यों सरकार को मंजूरी दे दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे के बाद प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया जाएगा। अभी 15 अक्तूबर तक 50 फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को ही स्कूल और कॉलेजों…
Read Moreपर्यटकों के लिए खुलने जा रहे हैं मनाली के होटल, फिर से लौटेगी रौनक, युवाओं को मिलेगा आजीविका का अवसर
पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू) कोरोना के चलते पिछले करीब छह महीने से बंद पड़े मनाली के होटल गुरुवार से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहे हैं। मनाली में दो हजार होटलों और होम स्टे में फिर से रौनक लौटेगी। होटल खुलने से एक बार फिर कोठी, गुलाबा, सोलंगनाला और हिडिंबा माता सहित कई दर्शनीय स्थलों में पहले की तरह पर्यटक उमड़ते नजर आएंगे। कोरोना के चलते बेरोजगार बैठे सैकड़ों युवाओं को भी आजीविका चलाने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं होटलों में चहल-पहल बढ़ने से सरकार के खजाने को लाखों रुपये का…
Read Moreस्टेट सीआईडी महिला और बाल अपराध के प्रति शुरू करेगी जागरूकता अभियान
शिमला स्टेट सीआईडी जल्द ही महिला और बाल अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी। अभियान के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने स्टेट सीआईडी को तीन लाख रुपये दिए हैं। एडीजी सीआईडी एन. वेणुगोपाल ने बताया कि पिछले दिनों महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्यशाला करवाई थी। इसी कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय और अधिकारिता निशा सिंह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। एडीजी ने बताया कि जागरूकता अभियानों के दौरान महिला मंडल,…
Read Moreहिमाचल में कोरोना से निपटना चुनौतियों से कम नहीं, अवस्थी को सौंपा स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा
शिमला स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी के लिए कोरोना से निपटना चुनौतियों से कम नहीं होगा। हिमाचल में यह बीमारी पूरी तह से पांव पसार चुकी है। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ प्रदेश में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल में प्रतिदिन 5 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। 15 दिन पहले जहां डेथ रेट 0.8 फीसदी था, वहीं अब 1.3 फीसदी हो गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान के बाद सचिव अमिताभ अवस्थी को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। अवस्थी पहले पीजीआई में…
Read Moreटनल निर्माण में अटल-टशी की दोस्ती ने निभाया अहम किरदार, पढ़ें पूरा मामला
केलांग (लाहौल-स्पीति) भले ही अटल टनल रोहतांग के निर्माण में हर नेता और पार्टी ने अपनी भूमिका निभाई है, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी और टशी दावा की दोस्ती इस दिशा में अहम कड़ी बनी। वर्ष 1942 में आरएसएस के तृतीय वर्ष कोर्स में नागपुर में दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी। जब अटल देश के प्रधानमंत्री बने तब संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी चमन लाल ने सालों बाद दोनों की मुलाकात करवाई। फिर टनल निर्माण को लेकर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। टशी दावा उर्फ अर्जुन गोपाल के निमंत्रण पर ही…
Read More