शूलिनी विश्वविद्यालय में स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित देश के 200+ प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

शूलिनी विश्वविद्यालय में स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित देश के 200+ प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

सोलन  अक्टूबर 6, भारत की सबसे बड़ी स्कूल क्विज़  ‘Q?riosity’, उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए वार्षिक इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का  आज शूलिनी विश्वविद्यालय में प्रबंधन विज्ञान और उदार कला संकाय द्वारा उद्घाटन किया गया। क्विज़ XI और XII कक्षा  के सभी विषयों  के छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रतियोगिता में देश के सभी हिस्सों के 200+ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस बार महामारी की स्थिति के कारण यह अगले दो हफ्तों के लिए ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। क्विज़  सोच, योग्यता और सामान्य ज्ञान …

Read More

चीन से लगते सीमांत क्षेत्रों केअहम दौरे पर डीजीपी संजय कुंडू, केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट

चीन से लगते सीमांत क्षेत्रों केअहम दौरे पर डीजीपी संजय कुंडू,  केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट

शिमला अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद डीजीपी संजय कुंडू चीन से लगते सीमांत क्षेत्रों के दौरे पर हैं। कुंडू तीन दिन से लाहौल स्पीति जिले के सीमांत क्षेत्रों में आम लोगों, पुलिस, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों से फीडबैक व तालमेल के संबंध में बैठकें कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक वह सरचू, काजा और समदो का दौरा कर चुके हैं। आज और कल किन्नौर जिले में सीमांत क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सीमा क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा का असेसमेंट भी कर रहे हैं। कुंडू…

Read More

केंद्रीय विश्वविद्यालय एमए के पांच विषयों में अंकों के आधार पर प्रवेश देगा

केंद्रीय विश्वविद्यालय एमए के पांच विषयों में अंकों के आधार पर प्रवेश देगा

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय(सीयू) प्रबंधन एमए के पांच विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा। इन विषयों में स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इन विषयों की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी। 18 अक्तूबर को सीयू एमए के विभिन्न विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा, लेकिन शिक्षा, संस्कृत, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, पंजाबी और फाइन आर्ट्स (चित्रकला) विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इन विषयों में प्रवेश स्नातक परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। सीयूएचपी 18 अक्तूबर को एमए…

Read More

अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री समेत आधा दर्जन से ज्यादा नेता क्वारंटीन

अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री समेत आधा दर्जन से ज्यादा नेता क्वारंटीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में हिमाचल सरकार से बड़ी चूक हो गई है। बीते 3 अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए आए पीएम मोदी के संपर्क में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया कोरोना पॉजिटिव आए कुल्लू के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के प्राइमरी कांटेक्ट में थे। स्वास्थ्य विभाग को शौरी के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट टनल उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले 2 अक्तूबर को ही मिल गई थी। बावजूद इसके हिमाचल सरकार की इस बड़ी चूक ने…

Read More

अटल टनल सुरक्षा पर प्रस्तावित बैठक में हो सकता निर्णय

अटल टनल सुरक्षा पर प्रस्तावित बैठक में हो सकता निर्णय

शिमला अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा की तैयारियों पर सोमवार को फैसला हो सकता है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित अधिकारियों के बोर्ड की सिफारिशों पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में प्रस्तावित बैठक में इसका निर्णय हो सकता है। बोर्ड में पुलिस मुख्यालय के अलावा सीआईडी, लाहौल व कुल्लू जिलों के एसपी और आईबी के अधिकारी शामिल हैं। सभी के सुझावों के आधार पर टनल के नॉर्थ व साउथ पोर्टल पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के पोस्ट बनाने का सुझाव दिया गया है। फिलहाल, टनल से गुजरने वाले ट्रैफिक…

Read More

स्कूल खुलेंगे या नहीं, अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में होगा

स्कूल खुलेंगे या नहीं, अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में होगा

शिमला हिमाचल में 15 अक्तूबर के बाद स्कूल खुलेंगे या नहीं। इसको लेकर इस सप्ताह फैसला हो जाएगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नौवीं से जमा दो कक्षाओं को पहले चरण से खोले जाने की योजना है। इसके अलावा सिर्फ बोर्ड कक्षाओं दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों को ही स्कूलों में अभी बुलाने का विकल्प सहित प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इसको लेकर अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 में स्कूलों को खोलने का फैसला…

Read More

अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण से नजातीय आबादी बर्फ की कैद से मुक्त, दशकों से संजोया सपना हो गया साकार

अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण से नजातीय आबादी बर्फ की कैद से मुक्त, दशकों से संजोया सपना हो गया साकार

केलांग (लाहौल-स्पीति) अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के साथ ही देश के इस हिस्से में रहने वाली जनजातीय आबादी हमेशा के लिए बर्फ की कैद से मुक्त हो गई है। बर्फबारी के कारण साल में छह महीने तक दुनिया की हलचल से कटी रहने वाली लाहौल घाटी अब साल भर शेष देश से जुड़ी रह पाएगी। बर्फीले रोहतांग दर्रे की क्रूर चुनौतियों में पूरी जिंदगी जूझने वाले घाटी के कई बुजुर्गों की आंखें उस पल नम हो गईं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबा कर अटल टनल…

Read More

प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद, हो रहे हैं चालान

प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद, हो रहे हैं चालान

नालागढ़ (सोलन) प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद हो गई हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के अभाव में हिमाचल की गाड़ियों के दूसरे राज्यों में चालान हो रहे हैं। इससे परेशान वाहन चालकों का कहना है कि अब यह प्लेट बीबीएन में नहीं मिल रही हैं। बीबीएन के लोगों ने अब ऐसी गाड़ियों को बाहर ले जाना बंद कर दिया है।  बीबीएन समेत पूरे हिमाचल में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों में लगाना सुनिश्चित किया है। पिछले कई माह से…

Read More

प्रदेश सरकार फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने की तैयारी में

स्कूल खुलेंगे या नहीं, अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में होगा

शिमला प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुरानी कक्षा के 50 फीसदी अंकों, वर्तमान कक्षा की इंटरनल असेसमेंट के 30 फीसदी और शिक्षक असेसमेंट के 20 फीसदी अंकों के आधार पर परिणाम तैयार करने की योजना बनाई गई है। शिक्षा विभाग अपने इस फार्मूले को कैबिनेट की बैठक में अंतिम मंजूरी को लेकर जाएगा। अभी प्रोविजनल आधार पर फर्स्ट-सेकेंड ईयर स्टूडेंट्स को अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया है। फाइनल सेमेस्टर…

Read More

अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के सैलानियों का रास्ता कर देगी आसान

अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के सैलानियों का रास्ता कर देगी आसान

कुल्लू अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अटल टनल रोहतांग देश-विदेश के लाखों सैलानियों को लाहौल की वादियों को निहारने का रास्ता आसान कर देगी। सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी टनल पर्यटकों को बर्फ के दीदार के साथ अपनी ओर भी आकर्षित करेगी। घटों तक लंबे जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इसके निर्माण में दस साल लगे हैं। रोहतांग में बर्फ का दीदार करने वाले सैलानियों के वाहन अब टनल के रास्ते जाएंगे और रोहतांग दर्रा होकर मनाली लौटेंगे। इसे उनका आनंद भी दोगुना होने वाला है। रोहतांग दर्रे से गुजरने…

Read More