उपमंडल चुराह के तहत पंचायत सनवाल में हुए सवा करोड़ रुपये के सेब पौधो के खरीद घोटाले में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस पूरे मामले में आठ गिरफ्तारियां पुलिस कर चुकी हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में पंचायत, कनिष्ठ अभियंता समेत ग्राम रोजगार सेवक संलिप्त पाए गए। इसके तहत पुलिस की ओर से वर्तमान प्रधान, उपप्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए जा…
Read MoreCategory: Himachal News
नदी ने माँ बेटी को बनाया काल का ग्रास, खेत में गई थी फसल की देखभाल के लिए
दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की पराड़ी खड्ड में बहने से मां-बेटी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मां और बेटी खेतों में फसल की रखवाली करने के लिए गई थीं। मृतकों लीलावती (40) पत्नी रामकिशन शर्मा गांव पराड़ी और शीतल (10) पुत्री रामकिशन शर्मा निवासी गांव पराड़ी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामकिशन ने बताया कि वीरवार दोपहर के समय पत्नी लीलावती और उनकी बेटी शीतल खेत में गोभी की फसल…
Read Moreहिमाचल में 79 वे स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष पर जानिए मुख्यमंत्री सुक्खू की घोषणाए विस्तारपूर्वक
हिमाचल में 79 वे स्वतंत्र दिवस को एक तरफ बड़े हर्षोलास से मनाया गया दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा से मिले जख्म भी मन को विचलित करते रहे । इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए राज्य, जिला और उप-मंडल स्तर पर समारोह आयोजित किए गए। समारोह के मुख्य आकर्षणों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना और राज्य पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और आईटीबीपी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट शामिल थे। राज्य स्तरीय समारोह मंडी जिले के सरकाघाट में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को हरित, आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कुल्लू जिला के निरमंड उप-मंडल के अंतर्गत बागा-सराहन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह संकल्प दोहराया तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को सरकार की ओर से विभिन्न विकास कार्यों…
Read Moreनशे के खिलाफ जागरूक करने डोडरा क्वार पहुंचे राज्यपाल
नशे के खिलाफ अपने अभियान को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार सायं शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार का दौरा किया। वह सड़क मार्ग से लोगों से भेंट करते हुए क्वार पहुंचे। पहली बार किसी राज्यपाल को इतनी सहजता से अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। डोडरा में उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। क्वार में उन्होंने पैदल चलकर लोगों का पारम्परिक अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयार मोटा अनाज को ही…
Read Moreसुक्खू सरकार के अढ़ाई साल पूरे, मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार , सीएम दिल्ली रवाना
हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए हैं। सुक्खू कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का कार्यक्रम है। मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन पर भी राहुल से चर्चा करने के बाद फैसला हो सकता है। छह महीने पहले कार्यकाल पूरा होने और एक परिवार एक पद के आधार पर प्रतिभा सिंह को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष…
Read Moreपुलिस ने चरस,अफीम और चिट्टे के साथ तीन युवको को किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को चरस, चिट्टे और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें सुन्नी में एक व्यक्ति से चरस और अफीम तथा खड़ापत्थर में दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। सुन्नी पुलिस ने मंढोड़घाट में एक घर में दबिश देकर चरस और अफीम बरामद की है। इसमें आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर सोहन लाल के घर में दबिश दी। इस दौरान घर की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 536 ग्राम…
Read Moreविक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार सायं दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पठानकोट-मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की अत्यंत आवश्यकता है। इससे लगभग 55 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। यह सड़क एक स्थाई राजमार्ग के रूप में कार्य करेगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस परियोजना…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना के चार हज़ार मामले हिमाचल में अटके जानिए क्या है बजह ?
हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान बनाने का सपना देख रहे हजारों लोगों को झटका लगा है। पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) सर्वर ने हिमाचल प्रदेश में ऐसे चार हजार के करीब लाभार्थियों के आवेदन को सत्यापित करने के लिए अंतिम रूप नहीं दिया है, जबकि तमाम तरह की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पीएफएमएस से लाभार्थियों का आधार उनके खाते के साथ लिंक होना अनिवार्य है। तभी आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन अभी तक आधार उनके खातों से नहीं जुड़ पाया है। इससे प्रधानमंत्री…
Read Moreकैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर यह मामला केंद्र के समक्ष रखेंगे सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को किन्नौर में भारत और चीन की सीमा पर स्थित 3,930 मीटर ऊंचे मोटर योग्य पर्वतीय दर्रे शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर हमने पर्यटकों के लिए शिपकी-ला की सुंदरता का आनंद लेने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी है और यहां पर्यटन गतिविधियों से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय…
Read More