शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में इंटरव्यू खत्म होने के बाद असेसमेंट में अंक के लिए लगने वाले आय प्रमाणपत्र जारी करने को शहरी क्षेत्रों में निकाय अधिकारी अधिकृत कर दिए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सभी विभागीय सचिवों और उपायुक्तों को पेश आ रही समस्या के बीच स्पष्टीकरण भी भेज दिया है। स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के आयुक्त, सहायक आयुक्त या संयुक्त आयुक्त के अलावा नगर परिषद में अधिशासी अधिकारी या नगर पंचायत का सचिव भी आय…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 30 करोड़ की हेरोइन के साथ विदेशी नागरिक किया गिरफ्तार
करीब एक महीना पहले 127 किलो चरस पकड़ने के बाद एक बार फिर जिला कुल्लू पुलिस सुर्खियों में आ गई है। इस बार जिला पुलिस ने दिल्ली में 30 करोड़ से अधिक कीमत की 6.297 किलो हेरोइन के साथ अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के नागरिक को गिरफ्तार किया। डीजीपी संजय कुंडू ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के इतिहास में हेरोइन की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। हेरोइन के साथ पुलिस ने आरोपी के पास से 362 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।…
Read Moreआंगनबाड़ी केंद्र हिमाचल में अभी नहीं खुलेंगे
शिमला हिमाचल में अभी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल केंद्रों को आगामी आदेशों तक बंद रखने का फैसला लिया है। दस वर्ष तक की आयु से छोटे बच्चों के स्कूल खुलने के बाद ही महिला एवं बाल विकास निदेशालय केंद्रों को खोलने पर विचार करेगा। कोरोना संकट में नौनिहालों की जिंदगी को लेकर सरकार खतरा नहीं उठाना चाहती है। हिमाचल में 18,965 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 18465 आंगनबाड़ी केंद्र और 500 मिनी केंद्र हैं। इन केंद्रों में साढ़े 37 हजार वर्कर और…
Read Moreकेंद्र सरकार करेगी हिमाचल के राजस्व घाटा अनुदान में अगले पांच वर्षों में भारी कटौती
शिमला हिमाचल प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान में केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों में भारी कटौती करेगी। यह खुलासा 15वें वित्तायोग की रिपोर्ट से हुआ है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में चालू वित्त वर्ष से भी कम ग्रांट मिलेगी, जबकि इससे अगले वित्तीय वर्षों में इससे भी भारी कट लगेगा। ऐसे में हिमाचल के सामने अपने पांव पर खड़ा होने की चुनौती होगी। बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी है। 15वें वित्तायोग ने आय और व्यय के बीच के अंतर को…
Read Moreप्रदेश के 15 लाख निजी वाहन मालिकों को राहत
शिमला केंद्रीय आम बजट से हिमाचल प्रदेश के करीब 15 लाख निजी वाहन मालिकों को राहत मिल सकती है। व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी (नई वाहन कबाड़ नीति) के तहत निजी वाहन मालिकों को अब 15 साल के बजाय 20 साल की अवधि तक वाहनों का पंजीकरण करवाना होगा। व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण के लिए यह अवधि 15 साल तय की गई है। गाड़ियों की फिटनेस के लिए प्रदेश में ऑटोमेटेड सेंटर बनाए जाएंगे। यहां वाहनों की फिटनेस का पता चलेगा। हिमाचल में 17 लाख 91 हजार 176 वाहन हैं। इनमें मालवाहक…
Read Moreप्रदेश में ई-मंडियां विकसित होंगी, मिल सकता है सैनिक स्कूल और क्रिटिकल केयर अस्पताल
शिमला केंद्रीय बजट हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों और बागवानों के लिए राहत लाएगा। सूबे में 20 और ई-मंडियां विकसित हो पाएंगी। इससे ई-ट्रेडिंग का बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा। तैयार फसलों को देश में ऑनलाइन बेचने की सुविधा होगी। प्रदेश में कुल 63 मंडियां हैं। वर्तमान में कुल 19 ई- मंडियों का किसान लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने दस और ई-मंडियां बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है जबकि 10 और का प्रस्ताव भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ने देश भर में एक हजार नई ई- मंडियां विकसित…
Read Moreबजट में लाखों बागवानों को मिली बड़ी राहत, पूरी हुई दशक पुरानी ये मांग
शिमला हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब बागवानों को केंद्रीय बजट से बड़ी राहत मिली है। दशक पुरानी मांग को पूरा करते हुए पहली बार विदेशों से आने वाले सेब पर 35 फीसदी कृषि सेस लगाने की घोषणा की गई है। सेस लगने से विदेशी सेब का भारत की फल मंडियों में आयात घट जाएगा, जिससे हिमाचली सेब के दाम बढ़ जाएंगे। अमेरिका, ईरान, तुर्की समेत करीब 40 देशों से भारत में सेब आयात होता है। ट्रेड वॉर के बीच पहले से ही अमेरिकी सेब पर 70 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया…
Read Moreअनुदान में 631 करोड़ रुपये की कटौती
शिमला कोरोनाकाल में केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान में 631 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। प्रदेश को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 10,800 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 11,431 करोड़ रुपये मिले थे। हिमाचल सरकार अपने वार्षिक बजट में इसी राशि से घाटे की पूर्ति करती है। पंद्रहवें वित्तायोग से एक तरह से हिमाचल प्रदेश को यह झटका लगा है। कोरोनाकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब होने के चलते हिमाचल प्रदेश ज्यादा राजस्व घाटा अनुदान की उम्मीद लगाए बैठे…
Read Moreकीटनाशक दवाइयों पर सब्सिडी बंद, विभाग के चक्कर काटने को किसान और बागवान मजबूर
हिमाचल प्रदेश में बागबानों-किसानों को कीटनाशकों पर मिलने वाला अनुदान जल्द बंद होने वाला है। सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि बागवानों और किसानों को बाजार से खरीद के बाद तय मानदंडों के अनुरूप सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी टीआर बुशेरी ने कहा कि कीटनाशकों पर अनुदान बंद हो रहा। इसलिए जो बजट बागवानी विभाग के पास पड़ा है। उससे दवाइयां खरीदी जाएंगी। इसके बाद बागवानों को उद्यान विभाग अधिकारी के पास दवाइयों के बिल जमा करवाने के पश्चात ही…
Read Moreभाजपा ने सेंध लगा किया जिला परिषद पर कब्जा
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में जिस निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को कांग्रेस अपना मानती रही, उसी के समर्थन से भाजपा समर्थित बबली देवी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। यही नहीं, उपाध्यक्ष पद भी निर्दलीय नरेश कुमार दर्जी झटक ले गए, जबकि कांग्रेस दिनभर तमाशा देखती रह गई। गुरुवार को जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी चुनावी सभा में पहुंच गए, लेकिन वे अपने सदस्य को बैठक से उठाने में नाकाम रहे। कांग्रेस समर्थित जिप सदस्य ने बैठक से बाहर आने से भी…
Read More