कुल्लू कोरोना की दूसरी लहर से जिला कुल्लू में पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले टूरिस्ट प्वाइंटों के साथ अब जिले में ब्यास की धारा पर होने वाली रिवर राफ्टिंग भी बंद होने लगी है। ब्यास नदी के राफ्टिंग प्वाइंटों पर सन्नाटा पसर गया है। कामकाज नहीं होने से 300 राफ्टों को हटा दिया है। इस कारण करीब पांच हजार कारोबारियों का रोजगार छिन गया है। जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने में कुल्लू-मनाली के साहसिक पर्यटन की अहम भूमिका है। ब्यास नदी पर…
Read MoreCategory: Himachal News
सरकार ने एम्स से मांगे 54 डॉक्टर, छह मेडिकल कॉलेजों में देंगे सेवाएं
बिलासपुर कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिलासपुर एम्स प्रबंधन को पत्र लिखकर संस्थान में तैनात 54 विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की है। इन विशेषज्ञों की 30 जून तक प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों और दो जिला अस्पतालों में अस्थायी सेवाएं ली जाएंगी। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने एम्स प्रबंधन को वीरवार को पत्र लिखा है। अब एम्स के निदेशक ही फैसला लेंगे। एम्स के उप निदेशक को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि चिकित्सकों की अस्थायी नियुक्ति आवश्यक…
Read Moreकक्षाओं और परीक्षाओं पर आज होगा फैसला
शिमला दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर शनिवार को फैसला होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक मई को सरकार ने स्थिति की समीक्षा कर इस संदर्भ में आगामी फैसला लेने की घोषणा की थी। दसवीं कक्षा और फर्स्ट-सेकेंड ईयर के विद्यार्थी बिना वार्षिक परीक्षाएं लिए प्रमोट किए जा सकते हैं। 12वीं की परीक्षाओं पर सीबीएसई के फैसले का सरकार इंतजार करेगी। कॉलेजों में फाइनल सेमेस्टर और फाइनल ईयर की परीक्षाएं भी करवाने की योजना है। सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले…
Read Moreप्रदेश के सभी डिपो में आंखें स्कैन कर आवंटित होगा राशन
शिमला हिमाचल प्रदेश के सभी डिपो में सस्ता राशन देने के लिए लगाई गई पॉस मशीनों को कोरोना के चलते हटाया जा रहा है। इनके स्थान पर आंखें स्कैन कर राशन आवंटित करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही हैं। ऐसी व्यवस्था करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को जल्द योजना सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए थे। वीरवार को विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का मानना है कि यह मशीन…
Read Moreविवि से फर्जी डिग्री लेकर सरकारी नौकरी पाने वालों की होगी छुट्टी
शिमला मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) से फर्जी डिग्री लेकर हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियां हथियाने वालों की छुट्टी होने वाली है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पत्र लिखकर फर्जी डिग्रियों की जांच करने की मंजूरी मांगी है। सरकार अगर आयोग को जांच की मंजूरी देती है तो एमबीयू से डिग्री लेने वालों का आंकड़ा जुटाकर विभिन्न विभागों से इस बाबत जानकारी ली जाएगी। विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि सरकार के विभिन्न विभागों में एमबीयू से शिक्षा…
Read Moreराज्य आपदा प्रबंधन सेल के नए आदेश आज से पूरे प्रदेश में लागू
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम जयराम ठाकुर की घोषणा के बाद राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी बंदिशों के नए आदेश वीरवार से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगे। इसके तहत शादी व अंतिम संस्कारों में सिर्फ पचास लोग ही शिरकत कर सकेंगे। इसके अलावा सभी तरह के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा। वहीं, फल, सब्जी, दूध और दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर अन्य सभी तरह की…
Read Moreरिकॉर्ड 1928 नए कोरोना पॉजिटिव, 14 संक्रमितों की मौत, जानें कहां कितने सक्रिय केस
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस विकराल रूप धारण कर रहा है। सोमवार को प्रदेश में 14 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में पांच संक्रमितों की मौत हो गई। हमीरपुर, शिमला और ऊना में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, किन्नौर, चंबा और मंडी में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई है। सुंदरनगर के कोविड-19 अस्पताल बीबीएमबी में देर रात एक कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर इलाज ना देने के आरोप लगाए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग…
Read Moreराजनेता और खनन माफिया के बीच क्या है संबंध ? पुलिस अफसर पर क्यों बना रहा है दबाव ?
धर्मशाला राजनीतिक दलों को अक्सर उनके राजनेता ही अपने निहितार्थों के कारण बदनाम कर देते हैं। सत्ता और पैसे के लोभ में कुछ राजनेता इस हद तक चले जाते हैं कि उन्हें ईमानदार लोग ही रास्ते का कांटा लगने लगते हैं। एसडीएम पालमपुर ने जब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने से मना कर दिया था तो एक राजनेता ने मुख्यमंत्री से झूठ बोलकर उनको काजा ट्रांसफर कर सजा दे दी थी। अब एक और राजनेता खनन माफिया को संरक्षण देने के लिए एक बड़े पुलिस अफसर पर लगातार दबाव बना…
Read Moreशिक्षक संगठनों और कर्मचारियों पर लगाई गई रोक पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने खोल दिया मोर्चा
शिमला हिमाचल प्रदेश और केंद्र सरकार के फैसलों को लेकर विरोधात्मक बयान देने पर शिक्षक संगठनों और कर्मचारियों पर लगाई गई रोक का विरोध होना शुरू हो गया है। फेसबुक पर कांग्रेस सहित कई शिक्षक संगठनों के पेज पर सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना हो रही है। नेता विपक्ष सहित कई कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा है कि यह पत्र कर्मचारियों से टकराव की शुरुआत है। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक के इस पत्र को…
Read Moreविद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी, शिक्षण संस्थान बंद रखने पर फैसला आज
शिमला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है। सीबीएसई की तर्ज पर जयराम सरकार भी एक मई को इस बाबत फैसला ले सकती है। फर्स्ट और सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जा सकता है। उधर, प्रदेश में स्कूल, कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को एक मई तक बंद रखने को लेकर सोमवार को फैसला होने के आसार हैं। सरकार ने अभी 21 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद किए हैं। संभावित है कि सोमवार…
Read More