तीन कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने से आईजीएमसी में हड़कंप

तीन कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने से आईजीएमसी में हड़कंप

शिमला आईजीएमसी शिमला में कोरोना मरीजों के लिए बनाए न्यू ओपीडी ब्लॉक में तीन संक्रमितों का ऑक्सीजन स्तर घटने से उनकी जान पर बन आई। रविवार सुबह 4 बजे मरीजों को ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाने के लिए वहां कोई कर्मी नहीं था। लिहाजा तीमारदार स्वयं दूसरे वार्डों में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर उठाकर लाए। शिमला के अमित, बिलासपुर के संजय खान और अन्य एक व्यक्ति ने बताया कि दाखिल तीन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने पर उन्होंने डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिली, जिसके बाद वे…

Read More

इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे हिमाचल

इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे हिमाचल

शिमला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे। कांगड़ा, सोलन और ऊना जिले में आने के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न बॉर्डरों पर 6352 लोगों को प्रवेश मिलेगा। लाहौल-स्पीति जिले में आने को सिर्फ 20 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। एक मई को प्रदेश में 10057 लोगों ने प्रवेश किया। बिलासपुर में 424, चंबा 341, हमीरपुर 902, कांगड़ा 2454, किन्नौर 28, कुल्लू 479, लाहौल-स्पीति 27, मंडी 746, शिमला 540, सिरमौर 1091, सोलन 1276 और ऊना में 1749…

Read More

कंपनी का रिकॉर्ड सीज, एक माह की ऑक्सीजन सप्लाई की होगी जांच

कंपनी का रिकॉर्ड सीज, एक माह की ऑक्सीजन सप्लाई की होगी जांच

बद्दी (सोलन) बद्दी पुलिस ने इंडो गैस कंपनी का रिकॉर्ड सीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले एक माह के दौरान किसे ऑक्सीजन सिलिंडर बेचे हैं, उसका भी रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। पुलिस ने कंपनी संचालक पर सरकार के नियमों के तहत ऑक्सीजन की सप्लाई न करने पर मामला दर्ज किया है। बद्दी की इंडो गैस कंपनी में 800 ऑक्सीजन सिलिंडर तैयार होते हैं।  कंपनी से हिमाचल के अस्पतालों के अलावा पंजाब अज्ञैर हरियाणा के अस्पतालों के लिए भी सप्लाई जाती है। जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने…

Read More

गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में नहीं हैं बेड, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन बेबस

गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में  नहीं हैं बेड, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन बेबस

धर्मशाला ऑक्सीजन बेड और दवाओं के संकट से थोड़ा बहुत उभरने के बाद अब जिला कांगड़ा में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) बेड का अकाल पड़ गया है। शनिवार को पूरे जिले में गंभीर मरीजों के लिए एक भी आईसीयू बेड नहीं बचा था। टांडा अस्पताल प्रशासन, जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अब इस गंभीर स्थिति के समक्ष खुद को बेबस महसूस कर रहा है। वर्तमान में पूरे जिले में कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज करने के लिए सिर्फ 40 आईसीयू बेड हैं। ये बेड सिर्फ टांडा अस्पताल में हैं।…

Read More

कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के रेट बढ़ाने की तैयारी

कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के रेट बढ़ाने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट के मजदूरों के वेतन में 70 फीसदी तक वृद्धि हो चुकी है। इसलिए उत्पादक अब 25 फीसदी तक ऑक्सीजन का रेट बढ़ाएंगे। खाली सिलिंडरों का संकट बरकरार है और रिफिलिंग के लिए लोग सिलिंडर वापस नहीं ला रहे। लोगों ने आपात स्थिति के लिए घरों में ऑक्सीजन से भरे सिलिंडर जमा कर रखे हैं।   वैसे तो प्लांटों से ऑक्सीजन की आपूर्ति उन लोगों को सिलिंडरों में भर…

Read More

आईटीआई में भरे जाएंगे एक हजार पद, भर्ती और पदोन्नति नियम अधिसूचित

आईटीआई में भरे जाएंगे एक हजार पद, भर्ती और पदोन्नति नियम अधिसूचित

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी आईटीआई में 66 श्रेणियों के करीब एक हजार पद भरने की तैयारी शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने व्यवसायिक अनुदेशक, दस्तकारी अनुदेशक, ट्रेड अनुदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2021 को अधिसूचित कर दिया गया है। इन भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत 1015 पदों को भरा जाएगा। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को राजपत्र में अधिसूचित…

Read More

कारोबार: काम नहीं होने से ब्यास की धारा से हट गईं 300 राफ्ट

कारोबार: काम नहीं होने से ब्यास की धारा से हट गईं 300 राफ्ट

कुल्लू कोरोना की दूसरी लहर से जिला कुल्लू में पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले टूरिस्ट प्वाइंटों के साथ अब जिले में ब्यास की धारा पर होने वाली रिवर राफ्टिंग भी बंद होने लगी है। ब्यास नदी के राफ्टिंग प्वाइंटों पर सन्नाटा पसर गया है। कामकाज नहीं होने से 300 राफ्टों को हटा दिया है। इस कारण करीब पांच हजार कारोबारियों का रोजगार छिन गया है। जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने में कुल्लू-मनाली के साहसिक पर्यटन की अहम भूमिका है। ब्यास नदी पर…

Read More

सरकार ने एम्स से मांगे 54 डॉक्टर, छह मेडिकल कॉलेजों में देंगे सेवाएं

सरकार ने एम्स से मांगे 54 डॉक्टर, छह मेडिकल कॉलेजों में देंगे सेवाएं

बिलासपुर कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिलासपुर एम्स प्रबंधन को पत्र लिखकर संस्थान में तैनात 54 विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की है। इन विशेषज्ञों की 30 जून तक प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों और दो जिला अस्पतालों में अस्थायी सेवाएं ली जाएंगी। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने एम्स प्रबंधन को वीरवार को पत्र लिखा है। अब एम्स के निदेशक ही फैसला लेंगे। एम्स के उप निदेशक को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि चिकित्सकों की अस्थायी नियुक्ति आवश्यक…

Read More

कक्षाओं और परीक्षाओं पर आज होगा फैसला

कक्षाओं और परीक्षाओं पर आज होगा फैसला

शिमला दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर शनिवार को फैसला होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक मई को सरकार ने स्थिति की समीक्षा कर इस संदर्भ में आगामी फैसला लेने की घोषणा की थी। दसवीं कक्षा और फर्स्ट-सेकेंड ईयर के विद्यार्थी बिना वार्षिक परीक्षाएं लिए प्रमोट किए जा सकते हैं। 12वीं की परीक्षाओं पर सीबीएसई के फैसले का सरकार इंतजार करेगी। कॉलेजों में फाइनल सेमेस्टर और फाइनल ईयर की परीक्षाएं भी करवाने की योजना है। सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले…

Read More

प्रदेश के सभी डिपो में आंखें स्कैन कर आवंटित होगा राशन

प्रदेश के सभी डिपो में आंखें स्कैन कर आवंटित होगा राशन

शिमला हिमाचल प्रदेश के सभी डिपो में सस्ता राशन देने के लिए लगाई गई पॉस मशीनों को कोरोना के चलते हटाया जा रहा है। इनके स्थान पर आंखें स्कैन कर राशन आवंटित करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही हैं। ऐसी व्यवस्था करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को जल्द योजना सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए थे। वीरवार को विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का मानना है कि यह मशीन…

Read More