धर्मशाला भारतीय सेना 74वां सेना दिवस मना रही है। सबसे बड़े चक्र परमवीर को हासिल करने का गौरव जिला कांगड़ा के नाम दर्ज है। देश में अब तक दिए गए कुल 21 परमवीर चक्रों में से चार परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के नाम हैं। इनमें से दो सैनिक कांगड़ा से संबंध रखते हैं। मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था, जबकि कारगिल युद्ध में दिल मांगे मोर का नारा देने वाले कैप्टन बिक्रम बत्तरा कांगड़ा से दूसरे ऐसे जवान थे। जिन्हें कारगिल युद्ध में बहादुरी से…
Read MoreCategory: Himachal News
खेल नीति: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड लाने पर मिलेंगे तीन करोड़, खिलाड़ी के घायल होने पर एक लाख का बीमा
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल ने स्वर्ण जयंती नई खेल नीति-2021 को लागू करने को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाकर तीन फीसदी होगा। डाइट मनी दोगुनी होगी। पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी। ओलंपिक, शीत ओलंपिक, पैरालंपिक खेलों में गोल्ड जीतने पर तीन करोड़, सिल्वर पर दो करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। खिलाड़ी के घायल होने पर एक लाख का बीमा कवर दिया जाएगा। 20 साल बाद नई…
Read Moreआलू से बनाई जलेबी, आठ माह तक नहीं होगी खराब
शिमला केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) शिमला के वैज्ञानिकों ने आलू की लजीज और करारी जलेबी तैयार की है। अभी तक आलू के चिप्स, फ्रेंच फ्राई, कुकीज और दलिया ही तैयार किया जाता रहा है, लेकिन अब उपभोक्ताओं के लिए आलू की स्वादिष्ट और कुरकुरी जलेबी भी खाने के लिए मिलेगी। आलू की इस जलेबी का आठ माह तक स्वाद नहीं बिगडे़गा और चासनी में डुबोकर इसका लुत्फ उठाया जा सकेगा। सीपीआरआई के वैज्ञानिकों ने देश में पैदा होने वाले किसी किस्म का आलू इस्तेमाल कर जलेबी बनाने का तरीका…
Read Moreएक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, दो लाख करोड़ का होगा निवेश
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई ऊर्जा नीति को मंजूरी दी। इस नीति के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश में दस हजार मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन होगा। प्रदेश में दस हजार मेगावाट क्षमता की पंप स्टोरेज परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में भी निवेश आकर्षित होगा। उपरोक्त क्षमता बढ़ोतरी के चलते राज्य में करीब 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। इससे प्रदेश में करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में मिलने…
Read Moreशिक्षा नीति: पाठ्यक्रम में बदलाव का मसौदा अप्रैल तक होगा तैयार
सोलन नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2023 में नर्सरी से जमा दो तक पाठ्यक्रम में बदलाव हो जाएगा। पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए तीन स्तर पर कार्य चल रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश की सभी जिला डाइट चार पोजिशन पेपर पर कार्य कर रही हैं। इसके आधार पर फरवरी 2022 में एससीईआरटी 25 पोजिशन पेपर तैयार कर अप्रैल में स्टेट करिकुलम फ्रेमवर्क पूरा कर लेगी। इसके बाद नेशनल काउंसिल फॉर एजूकेशन एंड ट्रेनिंग स्टेट करिकुलम के आधार पर एनसीएफ तैयार करेगी। इस आधार पर पाठ्यक्रम तैयार होगा। कोविड…
Read Moreड्रग कंट्रोलर की 2.07 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच
शिमला हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा निदेशालय के सहायक ड्रग कंट्रोलर रहे कपिल धीमान पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे धीमान के खिलाफ धन शोधन कानून के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने 2.07 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अटैच कर ली है। सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने यह कार्रवाई धीमान द्वारा काले धन के जरिये अर्जित की गई संपत्तियों की जानकारी के आधार पर की है। जांच एजेंसी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें से कुछ संपत्तियां हरियाणा के पंचकुला में…
Read Moreशिक्षा बोर्ड का फैसला: अब वोकेशनल अध्यापक करेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
धर्मशाला वोकेशनल विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब स्कूलों में तैनात वोकेशनल अध्यापक भी कर सकेंगे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला मूल्यांकन के लिए निर्धारित नियम के अनुसार अध्यापन अनुभव प्राप्त अध्यापक न मिलने पर लिया है। प्रदेश के स्कूलों में हर वर्ष नए वोकेशनल विषय शुरू किए जा रहे हैं। इन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाने के लिए रखी गई करीब 10 वर्ष अनुभव की शर्त पूरी नहीं हो रही थी। ऐसे कई विषय हैं, जिन्हें शुरू हुए अभी दो से तीन साल ही…
Read Moreअटल टनल रोहतांग : 15 महीने में 17 लाख सैलानियों ने देखी
कुल्लू सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर बनी नौ किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग देशभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। कुल्लू-मनाली पहुंचने वाला हर सैलानी टनल देखना चाहता है। आधुनिक तकनीक से बनी अटल टनल देखने के लिए 15 माह में करीब 17 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। 2021 की बात की जाए तो साल के आखिरी माह दिसंबर में रिकॉर्ड करीब तीन लाख पर्यटक मनाली पहुंचे। अक्तूबर 2020 से दिसंबर 2021 तक पौने 18.74 लाख से अधिक पर्यटक मनाली पहुंचे। दिसंबर में रिकॉर्ड करीब तीन लाख पर्यटक…
Read Moreहादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल
चंबा चंबा जिले में ब्रंगाल-मंगलेरा सड़क मार्ग पर द्रबला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
Read Moreबजट के लिए विधायकों से मांगी दो-दो प्राथमिकताएं
शिमला चुनावी साल के बजट अनुमानों को बनाने से पहले राज्य सरकार के योजना विभाग ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र की दो-दो प्राथमिकताएं मांग ली हैं। इन पर चर्चा के लिए बैठकें भी बुला ली हैं। सड़क, पेयजल और सिंचाई की प्राथमिकताओं के अलावा इस बार सीवरेज की प्राथमिकताएं भी इनमें शुमार हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 27 और 28 जनवरी, 2022 को वार्षिक बजट 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए दो दिवसीय बैठकें तय हुई हैं। ये बैठकें हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन…
Read More