शिमला हिमाचल प्रदेश में तबादलों के लिए आवेदन करने का बुधवार आखिरी दिन है। कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों से 18 से 27 जुलाई तक रोक हटाई गई है। अभी तक शिक्षा विभाग में सबसे अधिक करीब 6,000 तबादलों के आवेदन आए हैं। पंचायतीराज चुनावों के चलते लगी आचार संहिता वाले क्षेत्रों में तबादले करने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेना जरूरी की गई है। इन क्षेत्रों में अधिकारी और कर्मचारी अपने विभागाध्यक्षों के पास आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में करीब तीन वर्ष बाद…
Read MoreCategory: Himachal News
मंडी जिला में तैनात तहसीलदार का कारनामा, सरकारी भूमि पर अबैध कब्जो को कर डाला नियमित
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट करने के साथ ही आरोपी का मुख्यालय मंडी मंडलायुक्त का दफ्तर तय किया गया है। मंडी जिला के बलद्वाड़ा में तैनात आरोपी तहसीलदार 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हो जाएगा। हालांकि, विभागीय जांच जारी रहेगी। हिमाचल सरकारी भूमि पर अवैध रूप से 49 कब्जों को नियमित करने के आरोप में तहसीलदार को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट करने के साथ ही आरोपी का मुख्यालय मंडी मंडलायुक्त का दफ्तर तय किया गया है। मंडी जिला के बलद्वाड़ा में तैनात…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला किया रद्द, कहा चतुर्थ श्रेणी कर्मी को आठ वर्ष सेवाकाल पर भी मिलेगी पेंशन
शिमला सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियमित सेवा के साथ अगर दिहाड़ीदार सेवा का 20 फीसदी सेवाकाल जोड़कर आठ वर्ष भी पूरे होते हैं तो भी सरकारी कर्मी पेंशन का हक रखेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पेंशन से जुड़े एक मामले में हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को आठ वर्ष सेवाकाल पर भी अब पेंशन मिलेगी। नियमित सेवा में दिहाड़ी का 20 फीसदी कार्यकाल जुड़ेगा। हाईकोर्ट ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का गलत व्याख्यान किया था। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर इसे रद्द कर…
Read Moreनिजी अस्पताल का कारनामा : पथरी निकाली ही नहीं ऑपरेशन कर डाला स्टेंट, अब उठी कार्रवाई की मांग
हमीरपुर मरीज अजय कुमार और उनके भाई राजेश कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से उनकी फाइल और रिकॉर्ड मांगा गया तो बताया गया कि यह रिकॉर्ड गोपनीय होता है। हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते एक निजी अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन कर स्टेंट डाल दिया गया, लेकिन उसकी पथरी नहीं निकाली। मरीज ने चिकित्सकों से पूछा तो दो चिकित्सकों ने अलग-अलग बयान दिए। एक ने कहा कि मरीज के पेट में पथरी थी ही नहीं, जबकि दूसरे चिकित्सक ने कहा कि पथरी निकाल दी गई है। मरीज और…
Read Moreमंत्री ने आचार संहिता का किया उलंघन, कांग्रेस व माकपा भारतीय निर्वाचन आयोग से करेगी शिकायत
ठियोग जिला शिमला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी है। ऐसे में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सरकारी वाहन में ठियोग पहुंचे। वह यहां निजी रेस्टोरेंट में चल रही भाजपा की बैठक में शामिल हुए। मंत्री चार घंटे तक बैठक में मौजूद रहे। इतना ही नहीं, थाना ठियोग से एस्कॉर्ट गाड़ी भी तीन जवानों के साथ उनके लिए भेजी गई। गौर हो कि 10 अगस्त को पंचायतीराज संस्थाओं के 217 विभिन्न पदों के लिए चुनाव होना है। जिला शिमला में भी नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर पूरे जिले में आचार…
Read Moreआउटसोर्स की आड़ में बेरोज़गारो से ऐसे की जा रही है धन की उगाई,विजिलेंस की दबिश, साढ़े तीन लाख रुपये बरामद
चंबा विजिलेंस टीम ने शुक्रवार रात को दबिश देकर सर्किट हाउस में ठहरे निजी कंपनी के मैनेजर से साढ़े 3 लाख रुपये नकद बरामद किए। मेडिकल कॉलेज चंबा में आउटसोर्स कर्मचारियों से रिटेंशन मनी के रूप में पैसे लेने की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने दबिश देकर सर्किट हाउस के कमरे में ठहरे निजी कंपनी के एक मैनेजर से साढ़े तीन लाख की नकदी कब्जे में ली है। शुक्रवार आधी रात को हुई इस कार्रवाई में मेडिकल, आबकारी एवं कराधान और विजिलेंस के अधिकारी शामिल रहे। जानकारी के अनुसार मेडिकल…
Read Moreडिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंक कर्मचारियों ने लोगो को दी अहम जानकारी
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की नाहन शाखा ने नौणी का बाग में एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। नाबार्ड (एफआईएफ) के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में बैंक के वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश शर्मा ने लोगों को जहां बैंक की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित किसान क्रेडिट, हिम स्वरोजगार, मुद्रा ऋण सहित विभिन्न ऋण और जमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी वहीं लोगों को छोटी-छोटी बचत करने और ऑन लाइन ठगी से बचने का भी आह्वान किया।…
Read Moreजीएसटी काउंसिल में लिया गया यह फैसला, जीएसटी न देने पर नपेंगे होटल कारोबारी
शिमला जीएसटी काउंसिल की बीते दिनों चंडीगढ़ में हुई बैठक में 1,000 रुपये तक की कीमत वाले होटलों के कमरों पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया है। हिमाचल प्रदेश के होटलों में अब 1,000 रुपये की कीमत वाले कमरों पर जीएसटी नहीं चुकाने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसने वाला है। कर एवं आबकारी विभाग ने प्रदेश के सभी होटल कारोबारियों को दिशा-निर्देश जारी कर 1,000 रुपये तक के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी अदा करने को कहा है। आदेशों का पालन न करने वाले होटल कारोबारियों…
Read Moreछात्र पिटाई मामले में प्रदेश हाई कोर्ट हुआ सख्त
कुल्लू कुल्लू जिले की राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी में 30 बच्चों की पिटाई के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब हाईकोर्ट ने शमशी स्कूल प्रभारी और अध्यापिका का रिकॉर्ड प्रारंभिक शिक्षा विभाग से तलब किया है। हालांकि, शिमला निदेशालय ने पहले ही लापरवाही बरतने पर दोनों को चार्जशीट किया है, लेकिन अब मामले में हाईकोर्ट की ओर से संज्ञान लेने के बाद दोनों पर गाज गिरना तय है। बता दें कि 10 जून को शमशी स्कूल में सातवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों को शोर मचाने पर एक…
Read Moreसरकार उच्च गुणवत्तायुक्त कार्य करने वाली नगर पंचायतों व नगर परिषदों को अटल श्रेष्ठ शहर योजना के तहत पुरस्कार देकर करेगी सम्मानित
मनाली (कुल्लू) शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई को मनाली में यह समारोह होगा। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली नगर परिषद और नगर पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली नगर परिषद और नगर पंचायतों को अटल श्रेष्ठ शहर योजना में राज्य सरकार पुरस्कार से सम्मानित करने जा रही है। 21 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और खेल संस्थान मनाली में राज्य स्तरीय समारोह होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज,…
Read More