शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राजकीय आईटीआई में 248 पदों की चयन प्रक्रिया को रद्द करने के निर्णय को सही ठहराया है। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि इस भर्ती घोटाले में की गई जांच के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का निर्णय सही और उचित है। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने 71 चयनित उम्मीदवारों की याचिका को खारिज करते हुए यह निर्णय सुनाया। वर्ष 2018 में तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय आईटीआई में प्रशिक्षक के 248 पद भरने का विज्ञापन जारी किया था। उसी वर्ष…
Read MoreCategory: Himachal News
एपी गोयल विवि के विधि विभाग के एचओडी से फर्जी डिग्री मामले में पूछताछ
शिमला कथित फर्जी डिग्री मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) एपी गोयल विश्वविद्यालय पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। वीरवार को एसआईटी ने विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व एचओडी से लंबी पूछताछ की है। विवि पर फर्जी डिग्री आवंटन के आरोप में मामला दर्ज है। एसआईटी ने जिस अधिकारी से पूछताछ की है, वह वर्ष 2013 से 2019 तक विश्वविद्यालय में सेवाएं देते रहे हैं। अब वह असम में हैं। विवि के खिलाफ 2 मई 2020 को केस दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार विवि ने…
Read Moreअदालत ने चरस रखने के दोषी को सुनाई 12 साल की कठोर सजा और 1,15,000 रुपये का जुर्माना
सोलन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-2 सोलन सपना पांडे की अदालत ने 2.14 किलो ग्राम चरस रखने के दोषी विकास उर्फ विक्की को 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 1,15,000 रुपये का जुर्माना भी किया। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। जानकारी के अनुसार दोषी विकास निवासी गांव भगोट तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर का रहने वाला है। तीन नवंबर 2020 में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोनल अस्पताल सोलन के समीप एक होटल में केयर टेकर विकास…
Read Moreअभ्यर्थियों के लिए 13 सितंबर शुरू होगी स्पॉट काउंसलिंग
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के सभी राजकीय और निजी बहु तकनीकी संस्थानों में चल रहे प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स पैट में खाली सीटों के लिए अब स्पॉट काउंसलिंग होगी। इसका आयोजन 13 सितंबर से राजकीय बहु तकनीकी संस्थान सुंदरनगर में किया जा जाएगा। तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश सुंदरनगर के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी प्रवेश सूचना की मानें तो 13 सितंबर को वे अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) में 200…
Read Moreराज्य सहकारी बैंक में 61 पदों पर की जाएगी भर्ती, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधकों के 61 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 10 से 30 सिंतबर तक बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा राष्ट्रीय एजेंसी आईबीपीएस मुंबई के माध्यम से दो चरणों में ली जाएगी। पहले स्क्रीनिंग और उसके बाद मुख्य परीक्षा ली जाएगी। स्क्रीनिंग परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा देंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा 100 अंकों की और मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा में एक घंटा और मुख्य परीक्षा के लिए तीन घंटे…
Read Moreईएनटी, डेंटल ओपीडी जाने वाले के भी होंगे कोरोना टेस्ट
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कान, नाक, गला और डेंटल ओपीडी आने वाले सभी मरीजों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे। नजदीक से जांच वाली इन ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज को अस्पताल के कर्मचारी रैपिड एंटीजन टेस्ट लिख रहे हैं। विज्ञापन रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाने के बाद ही इन ओपीडी में मरीजों को प्रवेश मिल रहा है। वहीं, स्त्री रोग ओपीडी के मरीजों की भी रैंडम सैंपलिंग हो रही है। इसके अलावा लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपल तो पहले से ही चल रहे…
Read Moreदेश के पहले एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया बद्दी में शुरू
बद्दी (सोलन) देश के पहले एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। तकनीकी वेरिफिकेशन (सत्पापन) का कार्य किया जा रहा है। बद्दी के मलपुर में एक छोटा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। तीन माह में इसका कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसमें उद्योगों से निकलने वाले वेस्ट रसायन को ट्रीट किया जाएगा। यदि यह सफल रहा तो बड़े स्तर का एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें रोजाना तीन मिलियन लीटर पानी को ट्रीट किया जाएगा। प्लांट निर्माण…
Read Moreहाईकोर्ट लंबित मामलों पर अब हर वीरवार को करेगा सुनवाई
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लंबित मामलों पर सुनवाई के लिए हर वीरवार को हियरिंग डे निर्धारित किया है। हर वीरवार को हाईकोर्ट की सभी पीठों में लंबित मामलों पर सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में कुल 89,006 मामले सुनवाई के लिए लंबित हैं। इनमें 77,473 मामले दीवानी और 11,533 मामले फौजदारी के हैं। जुलाई 2022 के आंकड़ों के अनुसार 4,806 नए मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 3,990 मामलों का निपटारा किया गया। वार्षिक औसत के हिसाब से 22,040 मामलों का निपटारा किया जा रहा है। यह प्रतिदिन 104 मामलों को निपटाने…
Read Moreकांग्रेस ने पैनल वाली सीटों पर प्रत्याशी तय करने से पहले शुरू करवाया सर्वे
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी की ओर से तैयार किए पैनल से प्रत्याशी तय करने के लिए अब सर्वे भी शुरू हो गया है। एक सर्वे कांग्रेस हाईकमान खुद करवा रहा है। दूसरा सर्वे स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से करवाकर जनता की नब्ज टटोलने का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 33 में राज्य चुनाव कमेटी ने दो से सात लोगों के पैनल बनाए हैं। सर्वे में टॉप करने वाले नेताओं को ही विधानसभा चुनाव में टिकट…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग में विधानसभा चुनाव से पहले तैनात होंगी 780 आशा वर्कर
शिमला विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में 780 आशा वर्कर तैनात की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को 20 सितंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिमला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 185 जबकि सोलन में 102 आशा वर्करों की तैनाती की जानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठवीं जबकि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं का दसवीं पास होना अनिवार्य किया गया है। 25 से 45 साल आयु वर्ग की महिलाएं आशा वर्कर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगी। जिलों में…
Read More