मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंनेे कहा कि होली के रंग हमारी बहुविध-सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आएगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने होली…
Read MoreCategory: Himachal News
स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के 1900 पद : स्वास्थ्य मंत्री
हिमाचल सरकार स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1900 पद भरने जा रही है। इसमें डॉक्टर के 300, हेल्थ केयर वर्कर के 1000 और 600 स्टाफ नर्सें शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग में इन पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। सरकार की ओर से जल्द ही इस मामले को कैबिनेट में लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को मजबूत करने के लिए इन पदों को भरने जा रहा है। शिमला, सोलन, पालमपुर, धर्मपुर, कुल्लू समेत ऐसे…
Read Moreहिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जुड़ेंगी 150 नई बसें
शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में अगले सप्ताह बीएस-6 सीरीज की 150 बसें शामिल होने जा रही हैं। ये सभी बसें आधुनिक तकनीक से निर्मित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खरीदी गई हैं। टाटा कंपनी के गोवा प्लांट में तैयार ये बसें मालगाड़ी के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेंगी। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से इन्हें नालागढ़ पहुंचाया जाएगा। नालागढ़ से ये बसें विभिन्न डिपुओं के लिए भेजी जाएंगी। टाटा कंपनी की 150 बसों में 25 बसें 28 सीटर, जबकि 125 बसें 47 सीटर हैं। एचआरटीसी का दावा…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद, जेबीटी टेट मामले की सुनवाई
शिमला प्रदेश हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी टेट के लिए योग्य करने के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद निर्धारित की है। अदालत को बताया गया कि एनसीटीई की 28 जून 2018 की अधिसूचना की वैधता सर्वोच्च अदालत में लंबित है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी टेट के लिए योग्य करने के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद निर्धारित की है। अदालत को बताया गया कि एनसीटीई की 28 जून 2018 की अधिसूचना की वैधता सर्वोच्च अदालत में…
Read Moreशिक्षा बोर्ड में खत्म हो सकती है टर्म परीक्षा प्रणाली
सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भी टर्म परीक्षा प्रणाली को बंद कर सकता है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (एचजीटीयू) की मांग पर स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश सरकार को जल्द ही इसका प्रस्ताव भेजेगा। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले अध्यापकों से लेकर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले कर्मियों का भी मानदेय बढ़ाने पर बोर्ड विचार करेगा। जानकारी के अनुसार स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता व एकरूपता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष एवं जिलाधीश कांगड़ा निपुण जिंदल…
Read Moreहिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने वर्ष 2023-24 के लिये राज्य में खुदरा आबकारी दुकानों की नीलामी एवं निविदा को स्वीकृति प्रदान की। इसका उद्देश्य सरकार के राजस्व में पर्याप्त वृद्धि, शराब के मूल्य में कमी और पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी पर अंकुश लगाना है। बैठक में पांच लीटर केग ड्रोट बियर की खुदरा बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया गया। इससे ग्राहकों को…
Read Moreकृषि मंत्री ने दुग्ध उत्पादन से जुड़ी सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने पर बल दिया
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ सीमित, शिमला एवं पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन एवं ग्रामीण दुग्ध सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण विषय पर आयोजित परिचर्चा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर, उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए कृषि, बागवानी और पशुपालन विभाग को समन्वय से कार्य करना चाहिए। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का एक अभिन्न अंग है। पशुपालन के माध्यम से किसान अपनी आय में और वृद्धि कर सकते हैं। प्रदेश सरकार पशुधन को घर-द्वार…
Read Moreएशियन विकास बैंक के पीआरएफ मिशन ने मुख्यमंत्री से की भेंट
एचपी शिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण में चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होंगे बागीचे, 15 हजार किसान-बागवान होंगे लाभान्वित एशियन विकास बैंक के प्रोजेक्ट रेडिनेस फाइनेंसिंग (पी.आर.एफ.) मिशन के दल ने आज यहां एचपीशिवा परियोजना के लिए टीम लीडर, सुनई किम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें मिशन के उद्देश्यों तथा फील्ड भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों से अवगत करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1292 करोड़ रुपए की एचपीशिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण के लिए 257 क्लस्टरों…
Read Moreसमाज को दिशा देने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविदंर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के पीटरहॉफ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं माता, बेटी, पत्नी तथा…
Read Moreराज्यपाल ने लोगों से प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना का लाभ उठाने का आग्रह किया
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत हिमाचल प्रदेश के लोगों को 48 जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से इस परियोजना का लाभ उठाएं उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 7 मार्च, 2023 को पीएमबीजेपी के तहत पांचवें जन औषधि दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष कार्यक्रम की विषय वस्तु ‘जन औषधि-सस्ती भी, अच्छी भी’ है। उन्होंने कहा कि एक मार्च से…
Read More