बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारी (लदानी) अब बिना लाइसेंस प्रदेश की मंडियों में सेब नहीं खरीद पाएंगे। प्रदेश में पहली बार कारोबारियों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। बिना लाइसेंस कारोबारी को ऑक्शन यार्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी। हर साल बाहरी राज्यों के कुछ कारोबारी प्रदेश की मंडियों में सेब खरीद कर गायब हो जाते हैं, जिससे बागवानों और आढ़तियों का पैसा डूब जाता है। सेब खरीद के लिए आने वाले कारोबारी को कृषि विपणन बोर्ड के पोर्टल पर लाइसेंस के…
Read MoreCategory: Himachal News
सामान्य शिक्षा के साथ छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा
सोलन। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा की जानकारियां देने के लिए 15 और स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू किया जाएगा। एसएमसी की मांग पर इसका प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने निदेशालय को भेजा है। संबंधित स्कूलों में इस सत्र से ही वोकेशनल कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में जिला के 97 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं, जिसमें 9051 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अब जिन स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू करने हैं, उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाड़माजरी में आईटी, डूमेहर…
Read Moreआधार में 14 जून तक करें निशुल्क ऑनलाइन दुुरुस्ति
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार में 14 जून तक मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेजों के अपडेशन की सुविधा दी गई है। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति स्वयं के माध्यम से अपने आधार कार्ड अपडेशन के लिए पहचान और पता प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करता है, तो उससे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह बात उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने प्रेस को जारी बयान में कही। न्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन पहचान और पता प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने में अक्षम है, तो वह नजदीकी…
Read Moreपुलिस ने लाल ढांग में पकड़ी शराब की खेप
पांवटा साहिब/नघेता(सिरमौर)। पुरुवाला थाना के तहत सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम ने गाड़ी से अंग्रेजी शराब और बीयर की 60 पेटी बरामद की है। पुलिस पुरुवाला थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सिंघपुरा चौकी प्रभारी एएसआई भरत सिंह, आरक्षी शरणदीप और आरक्षी जसबीर सिंह ने बुधवार देर रात गोजर, खोदरी माजरी, किल्लोड़ मार्ग पर लालढांक के समीप नाका लगाया था। इसी बीच एक गाड़ी किल्लोड़ की तरफ से आई। चालक नाकेबंदी देख कर गाड़ी वापस लेने लगा। पुलिस ने…
Read Moreराज्यपाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की
शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राज्य में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हाल ही में प्राकृतिक उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी हुई है और किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में कृषि विश्वविद्यालयों के साथ कृषि प्रौद्योगिकी विकास में भागीदारी, इनकी ब्रैंडिंग और पैकिंग विकास तथा छात्रों और प्रशिक्षुओं के लिए फैलोशिप…
Read Moreसोलन के डमरोग में युवक की मौत का खुलेगा राज, गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड में
सोलन। शहर के साथ लगते डमरोग गांव के समीप संदिग्ध हालात में शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब दोनों से मामले को लेकर पूछताछ करेगी। ताकि युवक की मौत के संबंध में खुलासा हो सके कि युवक की हत्या या फिर दुर्घटना से मौत हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार डमरोग के समीप सड़क के नीचे झाड़ियों में एक युवक का…
Read Moreबजट सत्र: चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ का बजट बढ़ा
राज्य का चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 13,141.07 करोड़ रुपये बढ़ गया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 4 मार्च, 2022 को 51,365 करोड़ का बजट पेश किया था, जो चर्चा के बाद 54,592 करोड़ रुपये का पारित हुआ था। इसके बाद भी सरकार को 13,141.07 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन भोजनकाल के बाद वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रथम और अंतिम किस्त प्रस्तुत की। विधानसभा अध्यक्ष…
Read Moreराज्यपाल ने नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए लोगों से प्रत्येक स्तर पर सहयोग करने की अपील की है ताकि युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से बचाया जा सकेे। राज्यपाल ने आज राजभवन में नशामुक्ति तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक से संबंधित विषयों पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पंचायती राज, शैक्षणिक संस्थानों, गैर…
Read Moreविभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन भोजनावकाश के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों तथा लोगों से भेंट की और जन शिकायतों का निवारण किया। इस अवसर पर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव जगदीश रेड्डी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के परिचालक संघ ने मुख्यमंत्री से भेंट की और परिचालकों की विभिन्न समस्याओं व मांगों से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए…
Read Moreप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ई-अपशिष्ट एकत्रीकरण अभियान आरंभ
हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आज बोर्ड के मुख्यालय से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ई-अपशिष्ट एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह वैन हिमाचल प्रदेश सचिवालय तथा शिमला शहर के अन्य भागों से ई-अपशिष्ट एकत्रित करेगी। उन्होंने कहा कि ई-अपशिष्ट के उचित निष्पादन की महत्ता के बारे में जागरूकता लाने तथा लोगों को इसके प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बोर्ड द्वारा उत्पादक उत्तरदायित्व संगठन मैसर्ज करो संभव, के साथ संयुक्त तत्वावधान में 14 से 25 मार्च, 2023 तक ई-वेस्ट एकत्रीकरण एवं जागरूकता अभियान…
Read More