राज्य स्तरीय ‘विश्व जल दिवस’ 22 मार्च को पीटरहॉफ में होगा आयोजित

जल शक्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को होटल पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, जल शक्ति विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में जल संरक्षण पर विचार-विमर्श एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस वर्ष विश्व जल दिवस का विषय…

Read More

सेब के बागीचो में परागण के लिए रखे जाएं मौन बक्से तो फल उत्पादन में 40% तक होगा इजाफा

सेब के बागीचो में परागण के लिए रखे जाएं मौन बक्से तो फल उत्पादन में 40% तक होगा इजाफा

हिमाचल प्रदेश के सेब में मिठास घोल रही हैं। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की मधुमक्खियां ये सेब के फूलों का परागण करके हिमाचली सेब की गुणवत्ता और उत्पादन को बढ़ा रही हैं। फूल आने शुरू होते ही बगीचों में मधुमक्खियों के बॉक्स रखने की मांग बढ़ गई है। एक बक्से का किराया एक हजार रुपये तक वसूला जा रहा है। सीजन में हर साल डेढ़ से दो लाख बक्सों की मांग रहती है। बगीचों में आजकल फूल आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परागण के लिए मधुमक्खियों की लगातार…

Read More

ऋणदाता जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में कर सकेंगे वन टाइम सेटलमेंट : चेयरमैन

ऋणदाता जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में कर सकेंगे वन टाइम सेटलमेंट : चेयरमैन

सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में जल्द ही यूपीआई और नेट बैंकिंग की सर्विस शुरू होगी। इससे बैंक राष्ट्रीयकृत के साथ अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि वह बैंक को अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एनपीए को कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बैंक ने 560 करोड़ रुपये के ऋण दिए हैं। इसमें से करीब 56 करोड़ रुपये एनपीए है। बैंक ने अब…

Read More

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन का विद्युतीकृत करने की तैयारी

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन का  विद्युतीकृत करने की तैयारी

यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला रेलवे लाइन को विद्युतीकृत करने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर उत्तर रेलवे अंबाला मंडल को हेरिटेज इंपेक्ट असेस्मेंट (एचआईए) रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एचआईए रिपोर्ट के आधार पर यूनेस्को से रेल लाइन के विद्युतीकरण की मंजूरी ली जाएगी। एचआईए रिपोर्ट तैयार करने के लिए अंबाला मंडल को दिल्ली और गुरुग्राम की दो निजी एजेंसियों के नाम भी सुझाए गए हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद रेलवे बोर्ड इसे मंजूरी के लिए यूनेस्को को भेजेगा।…

Read More

देश-विदेश के पर्यटकों का हिमाचल बना पसंदीदा पर्यटन स्थल

देश-विदेश के पर्यटकों का हिमाचल बना पसंदीदा पर्यटन स्थल

सरकार की ओर से पर्यटकों को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की मदद से राज्य में पर्यटन संबंधी अधोसंरचना के विकास पर 1311 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने अपने पहले बजट में राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया है। हिमाचल देश-विदेश के पर्यटकों का एक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य स्थल है। पर्यटन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार के और रोजगार सृजन भी होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रस्तुत किए…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 804 करोड़ रुपये के भूमि मुआवजे वितरित: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 804 करोड़ रुपये के भूमि मुआवजे वितरित: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश में निर्माणाधीन विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने भूमि मुआवजा, वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) और वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की मंजूरी से संबंधी मामलों और परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही अन्य बाधाओं के समाधान पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए एक माह के भीतर 804 करोड़ रुपये के भूमि मुआवजे का वितरण करने के लिए अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने 27 मार्च, 2023 तक…

Read More

सख्त कानून बनेगा नशे के खिलाफ, कर एवं आबकारी विभाग की ली जा रही राय

सख्त कानून बनेगा नशे के खिलाफ, कर एवं आबकारी विभाग की ली जा रही राय

हिमाचल में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनेगा। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के अलावा कर एवं आबकारी विभाग से भी सख्त कानून बनाने के लिए राय ले रही है। इस बजट सत्र में विधेयक को लाया जाना है। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे की लत से बचाने और हिमाचल में नशा खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पुलिस विभाग की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 11 अप्रैल को पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें न्यायाधीशों के अलावा प्रदेश के…

Read More

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर खनन पुनर्विचार याचिकाएं खारिज

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर खनन पुनर्विचार याचिकाएं खारिज

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर किसी भी प्रकार का खनन नहीं किया जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड सरकार और गढ़वाल मंडल विकास निगम की पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी हैं। ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया कि खनन के लिए अंतर राज्य सीमा प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। साथ ही पर्यावरण स्वीकृति का लाभ दो राज्यों के लिए नहीं हो सकता है। एनजीटी ने अपने निर्णय में कहा कि खनन के लिए गढ़वाल निगम को स्वीकृति दी गई थी, लेकिन निगम ने खनन अधिकार दो ठेकेदारों को…

Read More

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शिक्षकों को दी जानकारी

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शिक्षकों को दी जानकारी

अर्की(सोलन)। बीआरसी सभागार अर्की में अपर प्राइमरी अध्यापकों के लिए स्टार प्रोजेक्ट के तहत चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। इस कार्यशाला में खंड अर्की, धुंदन और कुठार खंड के कुल 68 अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला की जानकारी देते हुए बीआरसी लच्छीराम ठाकुर ने कहा कि इस ट्रेनिंग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क-2005, नेशनल अचीवमेंट सर्वे ब्लूम टैक्सोनॉमी, आरपीडब्ल्यूडी एक्ट-2016, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, पोक्सो एक्ट-2012 पर अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त डिजिटल कंपीटेंसी के तहत गूगल मेल, गूगल मीट,…

Read More

खालिस्तानी और कट्टरपंथियों की धरपकड़ के चलते प्रदेश की सीमा पर अलर्ट

खालिस्तानी और कट्टरपंथियों की धरपकड़ के चलते प्रदेश की सीमा पर अलर्ट

सोलन/परवाणू  पंजाब में खालिस्तानी और कट्टरपंथियों की धर पकड़ के चलते प्रदेश की प्रवेश सीमा परवाणू में अलर्ट घोषित कर दिया है। शनिवार देर शाम से टीटीआर चौक पर पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच के साथ पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा परवाणू ओल्ड बैरियर और परवाणू के सेक्टर चार के साथ लगती सीमाओं पर भी पुलिस ने गश्त लगाकर जांच शुरू कर दी है। परवाणू पुलिस मंडल के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि शनिवार देर रात से ही परवाणू के टीटीआर चौक,…

Read More