ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दिग्गजों की चहलकदमी से सियासी पारे में उछाल आ गया है। दिल्ली की गद्दी के निर्णायक 2014 के संग्राम के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। सियासी हलचल बढ़ने के साथ-साथ संसदीय हलके में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। विपक्ष में बैठी भाजपा अभ्यास वर्गों से कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा रही है तो सत्तासीन कांग्रेस सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। बसपा ने भी ग्रामीण स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। स्वां…
Read MoreCategory: Himachal News
संतोषगढ़ की सीवरेज योजना लटकी
संतोषगढ़ (ऊना)। नब्बे के दशक में संतोषगढ़ नगर के लिए मंजूर हुई सीवरेज योजना का काम अधर में लटक गया है। लगभग 2.25 करोड़ की लागत वाली प्रस्तावित सीवरेज योजना का काम समय पर पूरा न हो पाने के कारण योजना की वर्तमान में अनुमानित लागत 9.33 करोड़ तक जा पहुंची है। सीवरेज योजना के काम को जोन ए एवं जोन बी के जरिए पूरा किया जाना है। नौ वार्डों के लिए तैयार की गई सीवरेज योजना के जोन ए में नगर के वार्ड एक एवं जट्पुर क्षेत्र को शामिल…
Read Moreभावावैली के सेब पर मंडराया संकट
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले की भावा वैली के करोड़ों रुपये के सेब पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस वैली को देश-दुनिया से जोड़ने वाली सड़क डेढ़ माह से अवरुद्ध है। इससे सेब उत्पादकों के माथे पर चिंता की लकीरें झलक रही हैं। हालांकि, अवरुद्ध जगह पर लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक तौर पर स्पेन लगा दी गई है लेकिन स्पेन की दशा सही न होने के कारण सेब उत्पादक इसमें पेटियों की ढुलाई नहीं कर पा रहे हैं। स्पेन की तारें आपस में उलझती रहती हैं, जिससे बार-बार…
Read Moreदलाश में एचआरटीसी परिचालक से मारपीट
आनी (कुल्लू)। सवारियां लेकर दलाश गई हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस के परिचालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। परिचालक ने आनी थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। मामला शुक्रवार शाम का कहना है। निगम के परिचालक मीना राम ने बताया कि शुक्रवार को आनी से रिवाड़ी बस रूट पर गए थे। जब वह दलाश पहुंचे तो यहां कुछ शरारती तत्वों ने अकारण पहले गाली गलौज की और फिर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि…
Read Moreदामिनी को मिले न्याय पर रामपुर में खुशी
रामपुर बुशहर। दिल्ली में पिछले साल 16 दिसंबर को दामिनी के साथ हुए गैंग रेप के चार आरोपियों को फांसी की सजा मिलने पर रामपुर में भी खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि दिल्ली में अदालत ने सही फैसला सुनाकर चार आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। लोगों का कहना है कि फांसी की सजा मिलने से लोगों को यह भी संदेश जाएगा कि महिलाआें और युवतियों के साथ इस तरह की हरकतें करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जा सकता। रामपुर के…
Read Moreऋषि पंचमी मेले में ‘पीणी व्हीस्की-व्हीस्की’
दलाश (कुल्लू)। दलाश के ऋषि पंचमी मेले की दूसरी एवं आखिरी सांस्कृतिक संध्या लोकगायक डिंपल ठाकुर और सरिता बुशैहरी के नाम रही। संध्या में दोनाें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर पंडाल में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में पहले सरिता बुशैहरी ने कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने सबसे पहले माता की भेंट ओ लाल मेरे..की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बुरा नहीं मानना…, ओ सुमित्रा…,गिरी रे गिरी रे गिरी…,बबली प्यारीए…समेत कई गीत पेश कर पंडाल में बैठे दर्शकों को…
Read Moreरामपुर में भाजपाई गदगद
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी एवं पार्टी का भावी प्रधानमंत्री के पद का दावेदार घोषित करने पर खुशी जताई है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। खुशी जताने वालों में मंडल अध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट, पीएस द्रैक, महामंत्री ईश्वर मेहता, संतोष नेगी, केडी कश्मीरी, मीना राम, रोशन चौधरी, पवन बंसल, रविंद्र वर्मा, केसी चौहान, प्रेम वर्मा, शिव शर्मा, कश्मीर सिंह जैन, सतेंद्र सिंह, रोशन डोगरा, सोहन लाल ठाकुर, दीवान लष्टी, पदम बुशैहरी, नीना शर्मा, शांति…
Read Moreदो दिन में गिरफ्तार नहीं किए तो होगा आंदोलन
हमीरपुर। महिला से छेड़छाड़ मामले को लेकर बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर खूब हमला बोला। हमीरपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि हमीरपुर में गुंडाराज बन गया है, नौ माह के कार्यकाल में दुराचार, लूट, चोरी, महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुप बैठी हुई है। पूर्व की सरकारों के समय में हमीरपुर जिला में ऐसा कभी नहीं हुआ। हमीरपुर में महिला से छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस के नेताओं को बचाया जा रहा है, महिला द्वारा…
Read Moreभाजपा चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपनाती है : चंद्र कुमार
हमीरपुर। पूर्व सांसद एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा चुनावों के दौरान हथकंडे अपनाकर जीत हासिल करती है, लेकिन जनता बार-बार धोखे में आने वाली नहीं है। भाजपा ने चुनावों से ठीक पहले मनकोटिया के साथ मिलकर प्लानिंग की, सीडी को गांव-गांव तक पहुंचा दिया। हथकंडों से चुनाव नहीं लड़े जाते, नीतियों, कार्यक्रमों पर चुनाव लड़े जाते हैं। हमीरपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि पुत्र मोह के लिए केंद्रीय विवि को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन विवि के लिए भूमि उपलब्ध नहीं…
Read Moreमहिला के आरोप भाजपा की साजिश
सलौणी (हमीरपुर)। हमीरपुर जिला में कांग्रेस के बढ़ते वर्चस्व और बड़सर के विधायक एवं सीपीएर्स आईडी लखनलाल की लोकप्रियता से भाजपाई घबरा गए हैं। बौखलाहट में आकर कांग्रेस के खिलाफ ओछे हथकंडे अपनाने पर उतारू हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस नेता चंदर भाटिया , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, जिला महामंत्री कमल पठानिया, कांग्रेस सेवादल संगठक योगराज कालिया, बड़सर सेवादल अध्यक्ष केवल सिंह, बड़सर युकां अध्यक्ष विशाल शर्मा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोपों को भाजपा की सोची समझी साजिश बताया है। महिला को…
Read More