अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में वोल्टेज के चलते लोगों के कीमती विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं। इससे लोगों को हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पिछले दो दिन से चल रही बिजली की आंख मिचौनी स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रही है। रामनगर मोहल्ला वासियों में कमला देवी, सुरेंद्र कुमार, सुशील शर्मा, गंगा राम, सत्य प्रकाश, रविकांत, शोभारानी व सचिन ने बताया कि उनके मोहल्ले में सोमवार दोपहर से बिजली वोल्टेज के बढ़ने एवं घटने से घराें में रखे बिजली उपकरण, बल्ब व फ्रिज खराब हो गए। उन्हाेंने…
Read MoreCategory: Himachal News
झुग्गियां हटाने के लिए नारेबाजी
पंजावर (ऊना)। ईसपुर गांव के चरांद क्षेत्र में बनी झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी लोगों के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। ईसपुर पंचायत के पूर्व प्रधान मान सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि चरांद क्षेत्र में करीब 100 झुग्गी झोंपड़ियां हैं। मान सिंह ने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोग ही क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरी…
Read Moreसड़क हादसे में तीन घायल
टाहलीवाल/बंगाणा ऊना। क्षेत्र के टाहलीवाल एवं बंगाणा में पेश दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हंै। टाहलीवाल मेें कार और स्कूटर के बीच टक्कर हुई। इसमें स्कूटर सवार को चोटें आई हैं। बंगाणा में एक्टिवा एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर दो पंजाबी युवक घायल हो गए। उन्हंे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार निवासी बहडाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह…
Read Moreदेव आगमन के साथ सिसरी मेला शुरू
आनी (कुल्लू)। आनी ब्लॉक की कराड़ पंचायत में देवताओं के आगमन के साथ मंगलवार को ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिसरी मेला शुरू हो गया। आराध्य ब्यास ऋषि के सम्मान में आयोजित मेले में कुईंर देवता, चोतरू नाग, टकरासी नाग और बिननी देवता अपने देवलुओं के साथ पहुंचे हैं। देवताओं के आगमन के साथ ही मेला मैदान में देवताओं की भव्य यात्रा निकाली गई। इसमें सभी देवताओं के देवलुओं तथा क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दो दिवसीय मेले के उद्घाटन पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष सेसराम…
Read Moreमहिला ने लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप
हमीरपुर। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दंत चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने दंत चिकित्सक के खिलाफ अश्लील हरकतें करने तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मैड़ निवासी महिला ने शिकायत की है कि वह अपनी दुकान में बैठी थी। इसी दौरान दंत चिकित्सक धमिंद्र सिंह उसकी दुकान में आया और गाली गलौच करने लगा। उसके पश्चात अश्लील हरकतें करने लगा। उसका विरोध किया तो उसने जाति वाचक शब्दों…
Read Moreउटप में महिला ने निगला जहर, मौत
बड़सर (हमीरपुर)। उटप पंचायत के गांव बल्ह में महिला ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला के मायके वालों के बयान पर पुलिस ने पति सुनील कुमार, उसके भाई संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उटप पंचायत के गांव बल्ह की पूजा शर्मा पत्नी सुनील कुमार कुछ दिनों से बीमार थी तथा दवाई ले रही थी। बीते रविवार को परिवार के सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे।…
Read Moreकरंट लगने से युवक की मौत
भोरंज (हमीरपुर)। दरब्यार पंचायत निवासी अनिल कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। अनिल रविवार रात दुकान से घर लौट रहा था। घटना का पता सोमवार सुबह चला, जब कुछ युवक दौड़ लगाने के लिए निकले थे। उन्होंने अनिल को मंदिर के पास पड़े हुए देखा, जिसकी सूचना लोगों के साथ ही पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनिल परिवार का इकलौता लड़का था। अनिल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार दरब्यार पंचायत के जंडल निवासी अनिल…
Read Moreआरोपियों को मिली जमानत
हमीरपुर। हमीरपुर के बहुचर्चित छेड़छाड़ प्रकरण के कथित आरोपियों की ओर से जिला व सत्र न्यायाधीश के समक्ष अग्रिम जमानत की अर्जी दायर करने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। माननीय जिला व सत्र न्यायाधीश सीएल कोचर ने चारों कथित आरोपियों नरेश लखनपाल, राजीव चोपड़ा, सुरेंद्र अग्निहोत्री और कुलदीप शर्मा को 19 सितंबर तक जमानत दे दी है। अब 19 सितंबर को ही मामले के संबंध में सुनवाई होगी। बहुचर्चित कांड में कांग्रेस सेवादल के नेताओें के कथित तौर पर शामिल होने को लेकर भाजपा ने मुद्दा बनाने…
Read Moreमानसिक रूप से ग्रस्त व्यक्ति की मौत
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ रामशहर मार्ग पर बारियां जाने वाले मार्ग के समीप पुलिया पर सो रहे एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। यह व्यक्ति पिछले करीब 15 सालों से नालागढ़ बाजार में घूमता था और लोग उसे खाने के लिए वस्तुएं दे देते थे। यह रोजाना रामशहर रोड़ पर बारियां जाने वाले मार्ग के प्रीतनगर कालोनी साथ पुलिया पर सोता था लेकिन शनिवार रात्रि इसकी गिर कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजीत सिंह (65) पुत्र रूड राम निवासी गांव लखनपुर झीड़ा, तहसील नालागढ़ पिछले करीब…
Read Moreकसौली में कर्मचारी संघ चुनावों का बिगुल बजा
कसौली (सोलन)। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में कर्मचारी संघ चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। चुनाव दो वर्ष बाद हो रहे हैं। महज एक सप्ताह के बाद कर्मचारी संघ चुनावों के नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। सोमवार को दोनों गुटों ने पैनल घोषित करके चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। सीआरआई में 07 सितंबर 2011 में संस्थान में कर्मचारी संघ के चुनाव हुए। सूरज गुट पिछले दो चुनावों से सत्ता से बाहर है। इस बार पूरे दम खम से उतरकर जीत का दावा ठोक रहे हैं।…
Read More