युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनना मकसद नहीं : विक्रमादित्य

कुल्लू। युवा कांग्रेस के चुनाव में युकां नेता विक्रमादित्य सिंह इस बार सीधे अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी नहीं ठोंक रहे। उनका कहना है कि वह फिलहाल चुनाव को लेकर चल रहे सदस्यता अभियान को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर फोकस किए हुए हैं। सोमवार देर शाम को कुल्लू में एक कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस नेता एवं विक्रमादित्य ने साफ किया उनका मकसद युकां अध्यक्ष बनना नहीं है बल्कि संगठन को मजबूती देना है। विक्रमादित्य आजकल प्रदेश में हो रहे युकां चुनाव को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए…

Read More

प्रिया साफ्टवेयर से लैस होंगी पंचायतें

कुल्लू। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए प्रदेश सरकार सभी पंचायत कार्यालयों को हाईटैक कर रही है। पंचायतों को ब्राडबैंड और अन्य आधुनिक संचार सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। पंचायतों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस बाबत प्रशिक्षण मिल रहा है। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी गिरीश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के कार्य को हाईटैक करने के लिए नया सॉफ्टवेयर ‘प्रिया’ (पीआरआईए,) तैयार किया है। जिला परिषद कुल्लू की वेबसाइट लांच हो चुकी है। जिले में इस दिशा में बहुत…

Read More

..दशहरे से पहले दुरुस्त होंगे कुल्लू शहर के रोड

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर देव समाज और जिला प्रशासन प्रबंध करने में जुट गए हैं। देवी-देवताओं के मुख्य मोहरों को चमकाने का काम भी शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और विद्युत बोर्ड ने अपने स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी हैं। खासकर लोनिवि कुल्लू ने शहर को चकाचक करने की कवायद शुरू करते हुए तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया है। शहर के मुख्य मार्ग को पहले ही पक्का कर दिया गया है। ढालपुर चौक से लेकर परिधिगृह तक जाने वाले मार्ग भी…

Read More

गृह कर बढ़ोतरी पर भड़के नप पार्षद

कुल्लू। नगर परिषद के सौजन्य से गृहकर में की गई बढ़ोतरी को लेकर वार्ड-11 के पार्षद महेंद्र सिंह शौंडा उग्र हो गए हैं। उन्होंने इसका विरोध करते हुए नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई है। उन्होंने कहा कि गृह कर बढ़ाने के मुद्दे पर 12 सितंबर को अध्यक्ष द्वारा बुलाई बैठक में कुछ पार्षदों ने सुझाव रखे थे कि गृह कर को लागू करने के लिए स्लैब तय किया जाए। इसमें आवास के हिसाब से कर निर्धारित करने का आग्रह किया था। इसी आधार पर व्यवसायिक भवनों के कर…

Read More

गांधीनगर में बिजली गुल रहने से आक्रोश

कुल्लू। अप्पर गांधीनगर कल्याण एवं विकास सभा की आपातकालीन बैठक में क्षेत्र में बिजली गुल रहने पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान अमर सिंह ने की। संघ के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि गांधीनगर के 12 घरों में सप्ताह में दो-तीन दिन बिजली गुल रहती है। उन्होंने कहा कि घरों को जाने वाले रास्तों में स्ट्रीट लाइटों का भी प्रबंध नहीं है। सभा का कहना है कि इस बारे कई बार जिला प्रशासन को पत्र के माध्यम से चेताया गया लेकिन कोई कार्रवाई सामने…

Read More

बंदरोल में डेढ़ घंटे तक चक्का जाम

बंदरोल (कुल्लू)। बंदरोल सब्जी मंडी में उत्पाद न खरीदे जाने से भड़के किसानों और बागवानों ने मंगलवार को बंदरोल हाइवे पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। इस कारण हाईवे के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं जिससे हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक बंदरोल सब्जी मंडी में सेब और अन्य सब्जियों तथा फल खरीदने पहुंचे व्यापारियों ने दोहरी फीस वसूली का विरोध करते हुए माल न खरीदने का फैसला किया। किसान और बागवान, व्यापारियों को माल खरीदने के लिए मनाते रहे लेकिन जब व्यापारी नहीं…

Read More

अवैध लकड़ी से भरा टैंपो दबोचा

गगरेट (ऊना)। गगरेट-ऊना मार्ग पर मंगलवार को लोहारली शिवमूर्ति के निकट वन विभाग की टीम ने नाके पर एक अवैध लकड़ी से भरे टैंपो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें आम की लकड़ी लदी हुई थी। उसके ऊपर कुछ पापुलर के मोच्छे भी थे। वन विभाग ने गाड़ी को लकड़ी सहित अपने कब्जे में लेकर चालक मोहित कुमार निवासी बढ़ेड़ा राजपूतां के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए वन विभाग के बीओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि नाके के दौरान…

Read More

कार से टकराई दो बाइकें

ऊना। ऊना-हमीरपुर मार्ग पर रेड लाइट चौक के समीप देर रात दो बाइकोंऔर एक कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दो युवकों की नाजुक हालत के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात को ऊना-हमीरपुर मार्ग पर स्थित सुविधा पैलेस की ओर एक…

Read More

पुलिस ने कब्जे में ली 26 रजिस्ट्रियां

ऊना। लोगों को अनधिकृत कालोनी में प्लाट बेचकर करोड़ों रुपये बटोरने वाले बिल्डर के खिलाफ जांच तेज करते हुए पुलिस ने ठगी के शिकार 26 लोगों से रजिस्ट्रियां और एफिडेविट अपने कब्जे में लिए हैं। आरोपी बिल्डर ने भी सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अरजी दायर की है। इस अरजी पर सुनवाई की तारीख अभी तक सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित नहीं की है। सुनवाई तक आरोपी बिल्डर टेंपरेरी अग्रिम जमानत पर रहेगा। ऊना के सदर थाने में दायर इस धोखाधड़ी के केस में आरोपी बिल्डर ने हाईकोर्ट में…

Read More

पंचायत उपप्रधान पर हमला

गगरेट (ऊना)। गगरेट विकास खंड के तहत पड़ते दियोली गांव में आम सड़क का निर्माण करवा रहे गांव के उपप्रधान पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। आरोपी ने उपप्रधान की लाठियों से पिटाई कर डाली। घटना में उपप्रधान को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घटना में घायल उपप्रधान का भी पुलिस ने मेडिकल कराया गया है। पुलिस के अनुसार गांव में आम सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। पंचायत उपप्रधान अशोक कुमार कार्य का जायजा लेने के…

Read More